राजनीति में जनता का भरोसा ही बनाता है विजेता पौड़ी जनपद की कुल्हाड़ जिला पंचायत सदस्य सीट पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी चुनावी समर से कदम पीछे खैंच लिए हैं और इसी के साथ वहां पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी का निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है। यूं तो नाम वापसी और निर्विरोध चुने जाना लोकतंत्र की व्यवस्थाओं में कतई ही सामान्य प्रक्रिया है। इस बार की त्रिस्तरीय पंचायतों की कई सीटें ऐसी हैंे जिन पर निर्विरोध प्रतिनिधि तय हो गए हैं। लेकिन कुल्हाड़ जिला पंचायत सीट इसलिए चर्चा में है क्योंकि यहां पर प्रदेश के प्रमुख विपक्षी दल के समर्थित प्रत्याशी ने कदम पीछे सरकाए हैं। और भाजपा की ओर से पंचायत की राजनीति के कई रिकार्ड अपने नाम करने वाले महेंद्र राणा को आगे की रणनीति के लिए फ्री हैंड मिल गया है। खैर छोड़िए! सियासत की जब असल बिसात बिछती है तो सब कुछ नार्मल सा लगता है। लेकिन इसके लिए वो जमीन...
Continue ReadingCategory: Slider
प्रत्येक लाभार्थी तक आयुष्मान का लाभ पहुंचाना प्राथमिकताः अरविंद सिंह ह्यांकी - राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण व आयुष्मान/गोल्डन कार्ड सूचीबद्ध अस्पतालों की संयुक्त समीक्षा/समन्वय बैठक में कई मसलों पर हुआ विचार विमर्श - सीईओ ने कहा, बेहतर क्रियान्वयन को एसएचए व सेवा प्रदाता संस्थाओं में समन्वय को होना बहुत जरूरी - अस्पताल प्रतिनिधियों ने चर्चा पर जताया संतोष, प्रत्येक तीन माह में समन्वय बैठक बुलाने का किया अनुरोध देहरादूनः राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण व आयुष्मान/गोल्डन कार्ड सूचीबद्ध अस्पतालों की संयुक्त समीक्षा/समन्वय बैठक संपन्न हुई। बैठक में ऑनलाइन पोर्टल से लेकर दावों के यथा समय निस्तारण, अमान्य दावे, रिव्यू आदि विभिन्न मसलों पर चर्चा हुई। योजना के बेहतर संचालन हेतु कई सुझाव भी प्रतिभागियों ने साझा किए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्राधिकरण के चेयरमैन श्री अरविंद सिंह ह्यांकी ने कहा कि...
Continue Readingदेहरादून, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर हैं, जहां वह अहमदाबाद में विभिन्न सहकारी संस्थानों का भ्रमण कर वहां की कार्य संस्कृति का अवलोकन करेंगे। इसके साथ ही वह सहकारी बैंकों की वित्तीय प्रणाली व योजनाओं के बारे में भी जानकारी लेंगे। डॉ. रावत अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय व अमूल डेयरी भी जायेंगे। मीडिया को जारी बयान में डॉ. रावत ने बताया कि वह आगामी 12 जुलाई तक गुजरात राज्य के दौरे पर रहेंगे। अपने भ्रमण के दौरान वह गुजरात के सहकारिता मॉडल को समझेंगे, साथ ही वह सहकारी बैंकों की वित्तीण प्रणाली, ऋण वितरण, एनपीए नियंत्रण और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का भी तकनीकी अवलोकन करेंगे। डॉ. रावत ने बताया कि गुजरात सहकारिता के क्षेत्र में देशभर में अग्रणी स्थान रखता है और यहां का सहकारिता मॉडल अनुकरणीय है। अपने तय कार्यक्रम के अनुरूप डॉ. रावत वृह...
Continue Readingमुख्यमंत्री की त्वरित न्याय कार्यशैली से प्रेरित जिला प्रशासन के जनहित में एक के बाद एक धुआंधार एक्शन जारी प्रशासन का रौद्ररूप देख दोड़ने लगी वर्षों से दबी भूमि फर्जीवाड़े की फाईलें; पुलमा देवी के नाम चढाई भूमिधरी मजबूर फरियादी, संवेदनशील डीएम, सशक्त प्रशासन; त्वरित एक्शन वर्षों से न्याय को भटक रही पुलमा देवी को न्याय; अवस्थापना खण्ड ने तहसील को भेजा भूमिधरी सुधारीकरण पत्र; तहसील ने भूमिधरित में चढाया फरियादी का नाम डीएम के हाथ पंहुचे गर्दन तक, तब टिहरी बांध पुर्नवास विभाग को याद आए अपने दायित्व; डीएम ने पकड़ा था भूमि फर्जीवाड़ा खेल, घोर लापरवाही पर अधीक्षण अभियंता (टिहरी बांध पुर्नवास) का वाहन कर लिया था जब्त; पुनर्वास परियोजना अधिकारियों को लिया डीएम ने आड़े हाथः अवस्थापना पुनर्वास खण्ड ऋषिकेश का कारनामा; एक व्यक्ति जिसने अपनी भूमि 2007 में विक्रय की, बिना जांच के 2019 में ...
Continue Readingबाल श्रमिकों की पहचान एवं संरक्षण हेतु पाबौ क्षेत्र में चलाया गया सघन अभियान परिवारों को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने एवं आधार कार्ड निर्माण पर दिया गया जोर पौड़ी: जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में विकासखंड पाबौ क्षेत्र में बाल श्रम उन्मूलन, पुनर्वास एवं संरक्षण को लेकर एक सघन अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला परिवीक्षा अधिकारी की अगुवाई में जिला बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। अभियान के अंतर्गत पाबौ बाजार सहित स्थानीय रेस्टोरेंट, सैलून, किराना, कपड़े की दुकानें, चौराहे एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संभावित बाल श्रमिकों की संवेदनशील व गोपनीय तरीके से पहचान की गयी तथा उनसे बातचीत कर उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि एवं कार्यस्थल की परिस्थितियों का विवरण एकत्र किया गया। अभियान के दौरान यह ...
Continue Reading
