पौड़ी के आपदाग्रस्त क्षेत्रों के आंकलन को जायेगी संयुक्त टीम कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने आपदा को लेकर बुलाई बैठक, उच्चाधिकारियों को दिये निर्देश कहा, मासौं व सैंजी के 35 परिवारों के विस्थापन व पुनर्वास प्रक्रिया करें शुरू क्षतिग्रस्त पुलों, मोटरमार्गों व स्कूलों का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश देहरादून, श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पाबों, थलीसैण व खिर्सू विकासखण्डों में आपदा से हुये नुकसान के आंकलन के लिये संबंधित विभागों की टीम को मौके पर भेजने के निर्देश उच्चाधिकारियों को दिये हैं, जो कि आपदाग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर दैवीय आपदा से हुये नुकसान का आंकलन करते हुये रिपोर्ट शासन को उपलब्ध करायेगी। इसके साथ ही क्षेत्र के क्षतिग्रस्त विद्यालयों, मोटरमार्गों व पुलिया आदि का निर्माण कार्य तत्काल शुरू करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। जिसके लिये ...
Continue ReadingCategory: Slider
प्रदेश सरकार द्वारा धराली में आपदा प्रभावित 98 परिवारों को पाँच-पाँच लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए गए। यह वितरण गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सुरेश सिंह चौहान द्वारा किया गया। गत 5 अगस्त को उत्तरकाशी एवं पौड़ी जनपदों में आई भीषण प्राकृतिक आपदा ने व्यापक तबाही मचाई थी। कई स्थानों पर भारी बारिश, भूस्खलन और मलबे के प्रवाह से घर पूरी तरह नष्ट हो गए, बुनियादी ढाँचा क्षतिग्रस्त हुआ और प्रभावित परिवारों को गंभीर संकट का सामना करना पड़ा। इस आपदा के तुरंत बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और सभी प्रभावित परिवारों को पाँच-पाँच लाख रुपये की तत्कालिक सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। इसी घोषणा के तहत धराली में 98 परिवारों को राहत राशि के चेक वितरित किए गए। इस सहायता का उद्देश्य पीड़ित परिवारों को पुनर्वास की दिशा में प्रारं...
Continue Readingराज्य सरकार आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो प्रोसेडिंग विमोचन समारोह मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए प्रत्येक जनपद में एक -एक मॉडल आयुष गांव विकसित किया जा रहा है। साथ ही नए योग एवं वेलनेस केंद्र भी विकसित किए जा रहे हैं। सोमवार को ओल्ड राजपुर स्थित एक होटल में 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो के प्रोसेडिंग विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि देवभूमि उत्तराखंड 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो का आयोजन करने में सफल रहा, साथ ही अब हम उस ऐतिहासिक आयोजन की स्मृतियों और उपलब्धियों को संजोने के लिए प्रोसिडिंग का विमोचन ...
Continue Readingरेड–येलो अलर्ट में पौड़ी प्रशासन अलर्ट मोड पर, अधिकारियों को दिए सतर्कता बरतने के निर्देश पौड़ी: बीती रात से हो रही लगातार वर्षा और मौसम विभाग द्वारा 12 से 14 अगस्त के लिए जारी रेड/येलो अलर्ट के मद्देनज़र जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने आज आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड में कार्य करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम से प्रतिदिन क्षेत्र की सूचनाएं प्राप्त कर समय पर प्रेषित की जाएं और सभी राजस्व उपनिरीक्षक अपने क्षेत्र में मौजूद रहें। अनुपस्थित पाए जाने पर उनके खिलाफ़ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामों में चिन्हित राहत केंद्रों की सफाई व्यवस्थ...
Continue Readingअतिवृष्टि के बाद राहत की रफ्तार: 255 सड़कें खुलीं, पेयजल–बिजली आपूर्ति बहाल आपदा पर प्रशासन का त्वरित एक्शन: 158 गांवों में बिजली, 68 योजनाओं से पानी बहाल पौड़ी: जनपद में अतिवृष्टि से हुए भूस्खलन और भूधॅंसाव की वजह से बाधित हुए अधिकांश मोटरमार्गों को यातायात के लिए खोल दिया गया है। वहीं, क्षतिग्रस्त पेयजल एवं विद्युत लाइनों की मरम्मत कर अस्थायी तौर पर आपूर्ति बहाल की गयी है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया द्वारा विभागीय अधिकारियों को सड़क यातायात, पेयजल, विद्युत आपूर्ति युद्ध स्तर पर बहाल किए जाने की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आपदा से किसी व्यक्ति के आवास और गौशाला पर संकट की स्थिति में तत्काल संबंधित व्यक्ति को शिफ्ट करने और राहत सामग्री देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही लगातार हो रही बारिश के चलते अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश भी दिए...
Continue Reading
