दून अस्पताल से लाइलाज रेफर हुए व्यथित राजू का, बर्न स्पेशलिस्ट हेल्पिंग हैंड्स यहां ऑपरेशन हुआ संपन्न; जिला प्रशासन की टीम ने हॉस्पिटल पंहुच जाना राजू का हाल। डीएम ने हेल्पिंग हैंड चिकित्सालय व उनकी टीम का जताया आभार दून चिकित्सालय ने कर दिया था हायर सेंटर रेफर; व्यथित राजू पंहुचा था कलेक्ट्रेट; बिना समय गंवाए डीएम ने भिजवाया था निजी बर्न स्पेशिलिस्ट हॉस्पिटल डीएम के अुनरोध पर हेल्पिंग हेंड ने किया राजू का मुफ्त इलाज। चमोली से यहां तक भटक रहे असहाय राजू का सफल आपरेशन; हाथ की स्थिति थी बेहद खराब; असहाय राजू का जल्द पुनर्वास करेगा, जिला प्रशासन देहरादून : जिला प्रशासन के सहयोग से हेल्पिंग हेंड चिकित्सालय में असहाय व्यथित राजू का सफल आपरेशन कर लिया तथा राजू पूरी तरह से स्वस्थ है। जिलाधिकारी सविंन बसंल के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम प्रतिदिन राजू का हालचाल जानने चि
Continue ReadingCategory: Slider
जिलाधिकारी ने मोहनचट्टी में आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं पटवारी चौकी का किया निरीक्षण मोहनचट्टी के आयुष केंद्र को मिनी आयुर्वेद विलेज के रूप में किया जाएगा विकसित: जिलाधिकारी पौड़ी: जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस भदौरिया ने आयुष विभाग के मोहनचट्टी में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने औषधि वितरण कक्ष, पंचकर्म कक्ष, टेस्ट लैब एवं योग केंद्र का जायज़ा लिया। अस्वास्थ्यकर परिस्थितियां पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराज़गी व्यक्त करते हुए जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को निर्देशित किया कि यह स्थान एक वेलनेस सेंटर की तरह दिखना चाहिए। उन्होंने इस क्षेत्र को पंचकर्म हॉल, पंचकर्म सहायक, योग केंद्र, हॉर्बल एरोमेटिक गार्डन आदि की समेकित योजना के साथ मिनी आयुर्वेद विलेज के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर में शौचालय,...
Continue Readingउत्तराखंड की देवभूमि अब नकली, अधोमानक एवं नशीली दवाओं के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई के मोर्चे पर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देश पर प्रदेशभर में राज्यव्यापी महाअभियान की शुरुआत हो चुकी है। इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश को "नशा मुक्त उत्तराखंड" बनाना और जनता को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रमाणिक औषधियाँ उपलब्ध कराना है। राज्य के फार्मा सेक्टर में व्याप्त विसंगतियों को समाप्त करने तथा युवा पीढ़ी को मादक औषधियों के दुष्प्रभाव से बचाने के उद्देश्य से यह कार्यवाही की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित यह महाअभियान औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 और नियम 1945 के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा यह केवल औषधि नियंत्रण नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक ठोस पहल है। इस अभियान में लापरवाही के लिए कोई स्थान नह...
Continue Readingडीएम ने नीलकंठ यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने शुक्रवार को नीलकंठ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करते हुये व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य, बिजली और पुलिस प्रबंधन समेत तमाम व्यवस्थाओं को गहराई से परखा और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में कांवड़ मेले में सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मेला पूरी तरह व्यवस्थित है और जहां भी कोई समस्या सामने आ रही है, उसका तत्काल समाधान किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा नीलकंठ यात्रा को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय से कार्य कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने पीपलकोटी–दियूली पार्किंग, पुलिस चेक पोस्ट और भंडारों का निर...
Continue Readingयुवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने के लिए विभागीय सचिव समन्वय के साथ करें कार्य सचिवालय में कौशल विकास और श्रम विभाग की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में कौशल विकास और श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने के लिए सभी संबंधित विभागीय सचिव समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने मुख्य सचिव को सचिवों के साथ बैठक कर इसके लिए ठोस रणनीति बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कौशल विकास को इन्क्यूबेशन और ग्रोथ सेंटरों से जोड़ने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद में स्थानीय लोगों को प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर, मिस्त्री जैसे कार्यों के लिए बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। उद्योगों की मांग और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते ...
Continue Reading
