कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत श्रद्धा, सेवा और समर्पण से गूंजा बाघखाला, हजारों की संख्या में उमड़े शिवभक्त पौड़ी: श्रावण मास में शुरू हुई पवित्र कांवड़ यात्रा के अवसर पर नगर पंचायत स्वर्गाश्रम-जौंक क्षेत्रान्तर्गत बाघखाला में शुक्रवार को श्रद्धालुओं का ऐतिहासिक और भावनात्मक स्वागत किया गया। आयोजन में विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर की विधायक रेनू बिष्ट और परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष चिदानन्द सरस्वती मुनि जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति ने माहौल को आध्यात्मिक आभा से भर दिया। इस दौरान कांवड़ श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उन्हें मालाएं पहनाकर और प्रसाद वितरित कर भव्य अभिनंदन किया गया। हर-हर महादेव के जयकारों और ढोल-नगाड़ों के बीच शिवभक्तों की सेवा में समर्पित यह आयोजन पूरे क्षेत्र में आस्था, भक्ति और सौहार्द्र का प्रतीक बन गया। कांवड़ यात्रा में शामिल हजारों श्रद्ध...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आई.आर.डी.टी ऑडिटोरियम, सर्वे चौक, देहरादून में सी.एस.सी (कॉमन सर्विस सेंटर) दिवस-2025 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने सीएससी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को CSC वी.एल.ई पुरस्कार से भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएससी उस परिवर्तन का प्रतीक है, जो देश के कोने-कोने तक पहुंच गया है। यह आम लोगों के विश्वास का केंद्र होने के साथ-साथ लोगों की आकांक्षाओं को भी पूरा करता है। सीएससी के माध्यम से शहरों की सेवाएं एक क्लिक में गांव तक पहुंच रही हैं तथा देश की ग्राम पंचायतें डिजिटल पंचायतें बन रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य में सीएससी की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएससी संचालक ग्राम स्तर पर लोगों के जीवन को सरल और सुगम बना रहे हैं। उन्ह...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास देहरादून से कुशीनगर जनपद में भगवान सूर्य की मूर्ति के जलाभिषेक के लिए कलश यात्रा का फ्लैग ऑफ किया। कुशीनगर में सूर्य की मूर्ति के जलाभिषेक के लिए देश से लगभग 151 पवित्र नदियों का जल एकत्र किया जा रहा है। इसी क्रम में देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र नदियों से एकत्रित जल की कलश यात्रा को मुख्यमंत्रीने रवाना किया। इस दौरान महामंडलेश्वर श्री 1008 डॉक्टर स्वामी श्री संतोषानंद देव जी महाराज, पूर्वांचल महोत्सव समिति के अध्यक्ष विनय राय और समिति के सदस्यों मौजूद रहे।
Continue Readingआपदा उपकरणों और वायरलेस सेट के साथ सतर्क रहेंः डीएम 10 से 14 जुलाई तक जनपद में भारी बारिश का अलर्ट जारी पौड़ी: भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद गढ़वाल में 10 से 14 जुलाई तक कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, तेज गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जतायी गयी है। मौसम की इस चेतावनी को गंभीरता से लेते हुये जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने समस्त संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक स्तर पर सतर्कता बनाए रखते हुये सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किये जाएं तथा आवागमन पर आवश्यक नियंत्रण बरता जाए। किसी भी प्रकार की आपदा या दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थल पर कार्रवाई करते हुए सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के दूरभाष 01368-221840 या मोबाइल नंबर 8279982285 पर तत्काल उपलब्ध करायी जाय। उन्होंने जनपद और त...
Continue Readingराजनीति में जनता का भरोसा ही बनाता है विजेता पौड़ी जनपद की कुल्हाड़ जिला पंचायत सदस्य सीट पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी चुनावी समर से कदम पीछे खैंच लिए हैं और इसी के साथ वहां पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी का निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है। यूं तो नाम वापसी और निर्विरोध चुने जाना लोकतंत्र की व्यवस्थाओं में कतई ही सामान्य प्रक्रिया है। इस बार की त्रिस्तरीय पंचायतों की कई सीटें ऐसी हैंे जिन पर निर्विरोध प्रतिनिधि तय हो गए हैं। लेकिन कुल्हाड़ जिला पंचायत सीट इसलिए चर्चा में है क्योंकि यहां पर प्रदेश के प्रमुख विपक्षी दल के समर्थित प्रत्याशी ने कदम पीछे सरकाए हैं। और भाजपा की ओर से पंचायत की राजनीति के कई रिकार्ड अपने नाम करने वाले महेंद्र राणा को आगे की रणनीति के लिए फ्री हैंड मिल गया है। खैर छोड़िए! सियासत की जब असल बिसात बिछती है तो सब कुछ नार्मल सा लगता है। लेकिन इसके लिए वो जमीन...
Continue Reading
