Slider

प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के सावणी गांव में लगी आग से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तुरंत राहत और पुनर्वास कार्य शुरू करने का आदेश दिया है। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि प्रभावित परिवारों को आवश्यक सामग्री, भोजन, कपड़े और अस्थायी आश्रय की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जाए। प्राप्त सूचना के अनुसार सावणी गांव में लगी आग को नियंत्रित कर लिया गया है। एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस, फायर सर्विस नौगांव, राजस्व, वन विभाग, की टीम सहित उपजिलाधिकारी पुरोला गोपाल सिंह चौहान और तहसीलदार मोरी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

Continue Reading
Slider

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन कार्य में लगे सभी को धन्यवाद दिया

पौड़ी: नगर निकाय समान्य निर्वाचन-2025 में जनपद क्षेत्रान्तर्गत सभी सात निकायों की मतगणना शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पंन हुई। मतगणना के उपरान्त सभी निर्वाचित मेयरों/अध्यक्षों, सभासदों/सदस्यों को सम्बन्धित आर0ओ0 द्वारा प्रमाण पत्र जारी किये गयें। निर्वाचन को शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पंन कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को धन्यावाद दिया। निकाय चुनाव में नगर निगम कोटद्वार में मेयर के पद पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह रावत ने 14231 मतों से जीत दर्ज की। जबकि नगर निगम श्रीनगर में मेयर के पद पर निर्दलीय प्रत्याशी आरती भण्डारी ने 1639 मतों से जीत दर्ज की। नगर पालिका परिषद पौड़ी में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी हिमानी नेगी ने 228 मतों से जीत हासिल की। जबकि नगर पालिका परिषद दुगड्डा में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्...

Continue Reading
Slider

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस जिलाधिकारी ने जनपद मुख्यालय में ध्वजारोहण किया, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित करते हुए परेड की सलामी ली पौड़ी: कंडोलिया मैदान में 76वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने प्रतिभाग किया। उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण दिन है जब भारत काफी गर्व के साथ संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में 76वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने 9ः30 बजे कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। वहां उपस्थित अधिकारी व कार्मिकों को संविधान की शपथ भी दिलाई। कंडोलिया मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, डीएफओ गढ़वाल व अन्य को स्मृति चिन्ह भेंट किये। जि...

Continue Reading
Slider

इतिहास रचने को पहुंच रही है खेल प्रतिभाएं

38वें राष्ट्रीय खेल में रचे जाएंगे इतिहास के पन्ने: कलाकार देंगे अद्वितीय प्रस्तुति 38वें राष्ट्रीय खेल की तैयारियां अपने चरम पर हैं और इस बार उद्घाटन समारोह में एक अनोखे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में लगभग 4000 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियां दो महीने पहले ही शुरू हो गई थीं और पिछले 5 दिनों से प्रतिभागियों की ऑन-ग्राउंड प्रैक्टिस चल रही है। यह कार्यक्रम केवल संगीत और नृत्य तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि एक विशेष कहानी के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम का थीम 38वें नेशनल गेम्स के टैगलाइन "संकल्प से शिखर तक" पर आधारित है। यह कहानी इस यात्रा को दर्शाती है कि कैसे संकल्प से शिखर तक पहुंचने के सफर में धैर्य, शौर्य और निश्चय के विभिन्न पड़ावों से गुजरना होता है। यह प्रदर्शन अपनी तरह का पहला होगा, जिसमें कहानी, नैरेशन और ...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

मैक्स में नेत्रम आई केयर के सहयोग से रेटिना सर्जरी

मैक्स अस्पताल देहरादून में नेत्रम आई केयर के सहयोग से रेटिना सर्जरी की हुई शुरुआत देहरादून: मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल देहरादून ने नेत्रम आई केयर के सहयोग से अपनी उन्नत रेटिना चिकित्सा सेवाओं की शुरुआत की है, जिसमें उच्च तकनीकी और बेहतरीन देखभाल के साथ रेटिना से जुड़ी बीमारियों की सर्जरी की जा रही है, इसमें विट्रेक्टोमी भी शामिल है। रेटिना से जुड़ी बीमारी अक्सर क्रोनिक बीमारियों जैसे डायबिटीज, हाई ब्लड़ प्रेशर, किडनी की बीमारी या ट्रॉमा से जूझ रहे मरीजों में देखी जाती है,इसके अलावा बढ़ती उम्र से संबंधित कारणों से भी यह बीमारी हो सकती है। यदि समय रहते इसका इलाज नहीं किया जाता है, तो ये समस्याएं गंभीर दृष्टिहीनता या अंधेपन का कारण बन सकती हैं। मैक्स अस्पताल, देहरादून के नेत्र रोग विशेषज्ञ (Vitreoretina, ROP, and Uvea Specialist) डॉ. बी.एम. विनोद कुमार ने कहा, “ जिन लोगों को किड़नी की ...

Continue Reading