जिलाधिकारी ने श्रीनगर में विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं में सुधार के दिये निर्देश चारधाम यात्रा के दौरान लापरवाही बर्दाश्त नहीं: जिलाधिकारी जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने श्रीनगर नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गंगा दर्शन बैंड स्थित गौशाला, निर्माणाधीन एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर, गंगा संस्कृति केंद्र, अलकेश्वर घाट, श्रीनगर तहसील व चारधाम यात्रा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। गौशाला निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन एबीसी सेंटर को विस्तारित करने और पशु रखरखाव के लिए गाइडलाइन अनुसार समिति गठन के निर्देश दिये। साथ ही नगर निगम को निर्देश दिये कि भवन तैयार होने तक मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी के समन्वय से आवश्यक उपकरणों को खरीदे जाने की प्रक्रिया पूर्ण करें। साथ ही उन्होंने कहा कि सेंटर के संचा...
Continue ReadingCategory: Slider
कपकोट व थराली को उप जिला चिकित्सालय की सौगात दोनों चिकित्सा इकाईयों के उच्चीकरण को सरकार की मंजूरी चिकित्सा इकाईयों के उच्चीकरण से मजबूत होगी स्वास्थ्य सुविधाएं देहरादून, सूबे में स्वास्थ्य सेवाओं को विस्तार देते हुये राज्य सरकार ने दो और चिकित्सा इकाईयों के उच्चीकरण को मंजूरी दे दी है। जिसके तहत बागेश्वर जनपद में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कपकोट तथा चमोली जनपद में सीएचसी थराली को उच्चीकृत कर उप जिला चिकित्सालय बनाया जायेगा। इन दोनों चिकित्सा इकाईयों के उच्चीकरण से स्थानीय लोगों, पर्यटकों एवं चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। राज्य सरकार प्रदेश में चिकित्सा तंत्र को मजबूत करने और आम लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटी है। साथ ही सरकार छोटी चिकित्सा इकाईयों को उच्चीकृत कर उन्हें सुविधा सम्पन्न बना रही है, ताकि स्थानीय...
Continue Readingसहकारिता मंथन में डॉ. रावत ने गिनाई राज्य की उपब्धियां कहा, सूबे के 12 लाख किसानों को बांटा ब्याज मुक्त ऋण राज्य में त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय परिसर खोलने की रखी मांग नई दिल्ली/देहरादून, नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मंथन कार्यक्रम में प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सहकारिता के क्षेत्र में राज्य की उपब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं को प्रभावशाली रूप से रखा। उन्होंने केन्द्रीय सहकारिता मंत्री के समक्ष त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय का परिसर प्रदेश में खोलने का भी प्रस्ताव रखा। भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित मंथन कार्यक्रम में डॉ रावत ने कहा कि उत्तराखंड पहला राज्य है जहां सहकारिता के क्षेत्र में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की गई है। राज्य में मिलेट्स मिशन के तहत किसानों की आमदनी में कई गुना इजाफा...
Continue Readingपंचायत क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू बिना अनुमति के चुनाव के दौरान सभा, रैली, प्रचार पर रहेगी रोक त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के मद्देनज़र जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है। राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार जनपद पौड़ी गढ़वाल के सभी पंचायत क्षेत्रों (नगरीय क्षेत्रों को छोड़कर) में जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया द्वारा निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आदेश के अनुसार बिना अनुमति के किसी भी प्रकार की सभा, रैली, जुलूस, रोड शो या पांच से अधिक व्यक्तियों के समूह पर रोक रहेगी। चुनाव प्रचार के लिये ध्वनि यंत्रों का प्रयोग, सार्वजनिक स्थानों का उपयोग और प्रचार वाहनों का संचालन भी बिना अनुमति नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों, विद्यालयों और अस्पतालों के पास लाउडस्पीकर बजाने पर रोक रहेगी। प्रचार में...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में विकसित भारत 2047 के निर्माण के लिए हिमालयी राज्यों के परिप्रेक्ष्य में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी एवं अनुप्रयोग अन्तरिक्ष सम्मेलन 2025 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर इसरो अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर देश भर से आए वैज्ञानिकों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत@2047’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह सम्मेलन मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी अनुसंधान तक सीमित न रहकर संचार, कृषि, मौसम पूर्वानुमान, आपदा प्रबंधन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में भारतीय वैज्ञानिक श्री शुभांशु शुक...
Continue Reading
