स्वास्थ्य विभाग में 9 मृतक आश्रितों को मिली नौकरी विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बांटे नियुक्ति पत्र देहरादून, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत अनुकंपा के आधार पर 9 मृतक आश्रितों को कनिष्ठ सहायक पद पर नौकरी प्रदान की गई है। इन सभी मृतक आश्रितों को विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नियुक्त पत्र वितरित किये। डॉ रावत ने सभी नव नियुक्ति कनिष्ठ सहायकों को भविष्य की शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि वह विभागीय दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे। सूबे चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 9 मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। विभागीय मंत्री ने कहा कि इन सभी लोगों को शैक्षिक योग्यता के आधार पर मृतक आश्रित कोटे के तहत कनिष्ठ सहायक पद पर नियुक्ति दी गई है। जिसमें सूरज...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून: उत्तराखंड के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आचार संहिता लागू हो गई है। उत्तराखंड शासन की ओर से चुनावी कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने भी चुनावी अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश में दो चरणों में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। 30 जून को जिला निर्वाचन अधिकारियों की ओर से अधिसूचना जारी की जाएगी। पहले चरण के तहत मतदान 24 जुलाई और दूसरे चरण के तहत मतदान 28 जुलाई को कराया जाएगा. साथ ही 31 जुलाई को एक साथ मतगणना होगी। मालूम हो कि राज्य के हरिद्वार जिले को छोड़ा कर सभी 12 जिलों में बहु प्रतीक्षित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन की ओर से 21 जून को जारी अधिसूचना के बाद से ही प्रदेश भर में आदर्श आचार संहिता लागू है। हालांकि नैनीताल हाई कोर्ट के आदेश के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के कार्यक्रमों को अग्रिम
Continue Readingमा0 मुख्यमंत्री के विजन, स्वस्थ रहे प्रत्येक जन; को डीएम सविन प्रतिबद्ध सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में करना ही है सुधार; यह गांठ बांध ले अधिकारीःडीएम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में अव्यवस्थाओं की शिकायत पर डीएम खफा, सीडीओ व प्रभारी अधिकारी स्वास्थ्य को औचक निरीक्षण के निर्देश दर्शाये गए मानक के अनुरूप फैसिलिटी न पाए जाने पर कड़ा एक्शन तय देहरादून, जिलाधिकारी सविन बंसल जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयासरत है। जिले में पीपीपी मोड पर चल रहे सरकारी अस्पतालो पर जनमानस को हो रही असुविधा कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए डीएम मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अस्पतालों में सुधार के निर्देश दिए हैं। मा0 मुख्यमंत्री के विजन, स्वस्थ रहे प्रत्येक जन; को धरातल पर चरितार्थ करने को डीएम सविन बंसल प्रतिबद्ध है। डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसीएमओ, एमओसी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सरकारी स्व...
Continue Readingदेहरादून: मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में भिक्षावृत्ति और बाल मजदूरी में लिप्त बच्चों को रेस्क्यू करने के लिए लगातार अभियान जारी है। जिला प्रशासन की टीम ने पिछले दो दिनों में पेट्रोलिंग के दौरान पटेल नगर, राजा रोड, आईएसबीटी, तहसील चौक और डोईवाला से भिक्षावृत्ति में लिप्त 06 बच्चों को रेस्क्यू किया गया। इसमें 05 बालक और 01 बालिका शामिल है। प्रशासन की टीम अब तक 265 से अधिक बच्चों को भिक्षावृत्ति, कूडा बीनने और बाल मजदूरी से रेस्क्यू कर चुकी है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने शुरू से ही भिक्षावृत्ति और बाल मजदूरी पर रोक लगाने हेतु निरंतर सख्त निर्णय लिए है। जिसके तहत प्रमुख चौक चौराहों पर होमगार्ड की तैनाती और डेडिकेटेड वाहन के साथ सक्रिय सचल टीमें शहर में निरंतर पेट्रोलिंग कर रही है। जिलाधिकारी के निर्देशन में चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल कल्याण समिति और प्रोबेशन टीम द्वा
Continue Readingपौध रोपण करना ही हमारा लक्ष्य नहीं, उनकी देखभाल भी जरूरी: सीडीओ हरेला पर्व और मतदाता जागरूकता अभियान के तहत डोभ श्रीकोट गांव व मल्ली गांव में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने बेड़ू के पौधों का रोपण कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित ग्रामीणों, अधिकारी व कर्मचारियों को रोपे गये पौधों के संरक्षण की शपथ भी दिलायी। वहीं रोपे गये पौधों की सुरक्षा के लिये बायो फेंसिंग भी की गयी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने कहा कि हरेला पर्व न सिर्फ हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी स्मरण कराता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण आवश्यक है, लेकिन उतना ही आवश्यक है उनकी देखभाल और संरक्षण। उन्ह...
Continue Reading
