एकेश्वर के लटिबौ गांव में आयोजित जनता दरबार में अपर सचिव ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं अपर सचिव ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश पौड़ी: अपर सचिव उद्योग उमेश नारायण पाण्डे ने विकास खण्ड एकेश्वर में विभिन्न रेखीय विभागों के जिला स्तरीय व खंड स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर संचालित योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रगति और लाभार्थियों तक उसकी जानकारी देने के निर्देश दिये हैं। सचिव ने आयोजित बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो कार्य प्रगति पर हैं उनका कार्य तत्काल पूर्ण करना सुनिश्चित करें, जिससे जनता को उसका लाभ समय पर मिल सकेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के प्रति जागरूक करें। जिससे वह स्वरोजगार के माध्यम से अपनी आर्थिकी मजबूत बना सकेंगे। इसके अलावा ग्राम पंचायत लटिबौ में आयोजित जनता दरबार में उन्...
Continue ReadingCategory: Slider
निजी बसों की सवारियों को भी मिले दुर्घटना बीमा/आर्थिक सुरक्षा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में निजी बसों में सफर करने वाले यात्रियों को भी दुर्घटना बीमा/आर्थिक सुरक्षा का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने सचिव परिवहन को आदेश दिए हैं कि सरकारी और निजी बसों के मुआवजे में एकरूपता लाने के लिए 10 दिन के भीतर प्रस्ताव प्रस्तुत करें। वर्तमान में, उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में सफर के दौरान दुर्घटना में मृत्यु पर मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष और सड़क सुरक्षा कोष से कुल पांच लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त, निगम की ओर से भी पांच लाख रुपए की दुर्घटना प्रतिकर राशि दी जाती है। अब निजी बस ऑपरेटर की सवारियों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। इससे दुर्घटनाओं के दौरान निजी बसों के यात्रियों के परिजनों को कुल दस लाख रुपए की राहत राशि...
Continue Readingईवी चार्जिंग स्टेशन राजधानी परिवहन का breakthrough initiative 04 ईवी चार्जिंग स्टेशन मा0 सीएम कर चुकें है जनता का समर्पित, 100 से अधिक वाहन कर चुकें चार्ज। 3 अतिरिक्त ईवी स्टेशन की डीएम ने मौके पर दी एनओसी, 31 जनवरी तक सेटअप कर सक्रिय करने के निर्देश दूनवासियों की उत्साह जनक प्रतिक्रिया, पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए 04 ईवी स्टेशन के प्रस्ताव एनएच North को एनओसी हेतु प्रेषित। ईवी चार्जिंग एप्प का प्रचार-प्रसार, नगर निगम एवं आपदा कन्ट्रोलरूम डेशबोर्ड मॉनिटिरिंग के निर्देश देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल ने ऋषिपर्णा सभागार में पर्यावरण सरंक्षण एवं राजधानी में परिवहन की दृष्टि से महत्वाकांशी ईवी चार्जिंग स्टेशन प्रोजेक्ट कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम के ईवी चार्जिंग स्टेशन प्राजेक्ट को जहां दून वासियों द्वारा सराहा जा
Continue Readingएक सप्ताह के भीतर सार्वजनिक वाहनों की फिटनेस की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंः जिलाधिकारी पौड़ी: जनपद के तहसील पौड़ी क्षेत्रातंर्गत पौड़ी-देहलचौरी मोटर मार्ग पर बिते 12 जनवरी को ग्राम क्यार्क के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। बस में चालक व परिचालक सहित 28 लोग सवार थे, जिसमें 06 लोगों की मृत्यु व 22 लोग घायल हुए थे। इसको लेकर आम जनमानस की शिकायत है कि सार्वजनिक वाहनों की फिटनेश सही नहीं होने के कारण वाहन दुर्घटना के कारण बन रहे हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने आम जनमानस की शिकायत पर जनपद के अंतर्गत संचालित परिवहन निगम, जी.एम.ओ.यू.लि., गढ़वाल मंडल जिला सहकारी समिति, यूजर्स व अन्य सभी सार्वजनिक वाहनों के फिटनेश व अन्य की भौतिक सत्यापन करने के लिए संबंधित उपजिलाधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी पौड़ी व कोटद्वार को नामित किया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर...
Continue Readingदेहरादून: जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में उपजिलाधिकारी सदर हरिगिरि ने साधुराम इंटरकॉलेज में आधुनिक इंटेंसिव केयर शेल्टर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी. इस दौरान उप जिला अधिकारी सदर ने वहां रह रहे बच्चों से वार्ता की तथा उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान उप जिलाधिकारी ने साधुराम इंटर कॉलेज में इंटेंसिव सेंटर के निर्माण कार्यों का जायजा लिया तथा इंटेंसिव सेंटर में रखे गए बच्चों के रहने भोजन एवं शिक्षा की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बच्चों से भी संवाद करते हुए शिक्षा ज्ञान एवं खेल के लिए प्रेरित किया। भिक्षावर्ती में संलिप्त बच्चों को रेस्क्यू कर मन ट्रांसफॉर्म हेतु आधुनिक केयर सेंटर में रखा जा रहा है जहां बच्चों को पढ़ाई लिखाई के साथ ही खेल , कला तथा विभिन्न गतिविधि के माध्यम से मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, ...
Continue Reading
