Slider

21 जून को भराड़ीसैंण में होगा योग दिवस का मुख्य आयोजन

21 जून को भराड़ीसैंण में होगा योग दिवस का मुख्य आयोजन सीएम के साथ 10 देशों के राजदूत सहित एक हजार प्रतिभागी होंगे शामिल 21 जून को आयोजित होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम इस बार, चमोली जनपद स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ 10 देशों के राजदूत शामिल होंगे। निदेशक आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि प्रतिवर्ष के तरह इस बार भी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा। इसी क्रम में मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम चमोली जनपद में स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ 10 देशों के राजदूत भी शामिल होंगे, उक्त सभी गणमान्य 20 जून के दोपहर तक भराड़ीसैंण पहुंच जाएंगे। कुल मिलाकर म...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री ने “अहिल्या स्मृति मैराथन” में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पवेलियन ग्राउण्ड, देहरादून में "अहिल्या स्मृति मैराथन" एक विरासत-एक संकल्प कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने स्वयं भी युवाओं के साथ मैराथन में दौड़कर सबका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में जागरूकता और एकता लाने के साथ स्वस्थ समाज का भी निर्माण करते हैं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, महामंत्री (संगठन) श्री अजेय कुमार, मेयर श्री सौरभ थपलियाल, महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल, विधायक श्री भरत चौधरी, दायित्वधारी श्री अनिल डब्बू, श्री श्याम अग्रवाल, श्री हेम बजरंगी, भाजपा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह बिष्ट एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Continue Reading
Sliderपर्यटन

मुख्यमंत्री ने किया तीन दिवसीय पहले गजा घण्टाकर्ण महोत्सव का शुभारंभ

  घंडियाल देवता मंदिर गजा से होते हैं हरिद्वार और हिमालय के दर्शन-मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अटल उत्कृष्ट रा.इ.का. गजा, टिहरी में आयोजित ‘प्रथम‘ गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2025 का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने गजा स्थित घण्टाकर्ण मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की तथा राज्य आंदोलनकारी शहीद बेलमती चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ सभी को महोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे महोत्सव समृद्ध संस्कृति और परम्परा को आगे बढ़ाने में अद्वितीय सहयोग देते हैं। गजा घण्टाकर्ण मंदिर पौराणिक मंदिरों में से एक है। बद्रीनाथ की परिक्रमा के बाद दूसरी परिक्रमा यहां पर की जाती है। पर्यटन की दृष्टि से यह अत्यन्त महत्वपूर्ण स्थल है, जहां से हरिद्वार और हिमालय के दर्शन होते हैं। उन्होंने कहा कि महोत्सव के आयोजन से यहां पर विक...

Continue Reading
Slider

20 अप्रैल से कंट्रोल रूम 24ग्7 तैनात कार्मिक

देहरादून: मुख्यमंत्री के जनसेवा संकल्प के तहत पेयजल आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन प्रतिबद्व है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर एडीएम की अध्यक्षता में जिले स्तर पर समिति गठित की गई है, जो नियमित रूप से पेयजल शिकायतों की मॉनिटरिंग कर रहे है। डीएम के निर्देश पर पेयजल सप्लाई से जुडे 07 विभागों के अधिकारी 20 अप्रैल से जिला कंट्रोल रूम में तैनात किए गए है और डे-टू-डे पेयजल समस्याओं का त्वरित निस्तारण जारी है। विगत 14 अप्रैल से लेकर 26 मई तक पेयजल की 104 शिकायतें मिली है, जिसमें से 96 शिकायतों का समाधान कर पानी की आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। पेयजल जल समस्याओं के निस्तारण हेतु संचालित कंट्रोल रूम को वार्ड-93 बडोवाला से सागर सिंह ने पानी न आने की शिकायत दर्ज की थी। जिस पर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ने क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

जिलाधिकारी ने किया नंदीशाला और सीवेज प्लांट का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया नंदीशाला और सीवेज प्लांट का निरीक्षण जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को कोटद्वार क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने झंडीचौड़ क्षेत्र में प्रस्तावित एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर व नंदीशाला की निर्माणाधीन भूमि का जायजा लिया।  जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को भूमि की उपयोगिता की पुनः जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोरी), सिम्मलचौड़ का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कोटद्वार में महिला नशा मुक्ति केंद्र खोला जायेगा। उन्होंने कहा कि यह केंद्र जिले का पहला महिला नशा मुक्ति केंद्र होगा, जो किशोरियों के पुनर्वास में अहम भूमिका निभाएगा। इसके अलावा जिलाधिकारी ने काशीरामपुर तल्ला में 135 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने...

Continue Reading