’जनपद पौड़ी गढ़वाल में निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 06 जनवरी, 2025 को’ पौड़ी: सहायक निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह ने जानकारी दी कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड देहरादून के निर्देशानुसार विधान सभा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 01 जनवरी, 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर 06 जनवरी, 2025 को किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के मार्गदर्शन में निर्वाचक नामावली का यह प्रकाशन विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्राप्त दावों और आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त किया जा रहा है। सभी पदाभिहित स्थलों पर प्रारूप-16 में यह नामावली प्रकाशित की जाएगी। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और बूथ लेवल अधिकारियों को तीन-तीन सेट उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि नामावली का प्रकाशन निर्वाचक कार्यालयों और संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के समस्त मत
Continue ReadingCategory: Slider
जिलाधिकारियों ने राजस्व संवर्द्धन में तेजी लाने के दिए निर्देश लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं होने पर डीएम की चेतावनी जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में राजस्व संवर्द्धन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक पौड़ी: जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में राजस्व संवर्द्धन एवं अनुश्रवण समिति की हाइब्रिड मोड में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय कोटद्वार, खनन विभाग, राज्य कर श्रीनगर और आबकारी विभाग को राजस्व संवर्द्धन में सुधार सहित उप जिलाधिकारियों को छापों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नववर्ष के मौके पर लैंसडौन और यमकेश्वर को सड़क सुरक्षा को देखते हुए नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में संपन्न बैठक में जिलाधिकारी ने लक्ष्य के अनुरूप राजस्व प्राप्त नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा...
Continue Readingश्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा ऋषिकेश में लगाए गए रक्तदान शिविर में जिलाधिकारी सविन बंसल ने रक्तदान किया. इस दोरान डीएम ने श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा में माथा टेका. गुरुद्वारा का प्रसाद ग्रहण किया चिकित्सक बोले श्री हेमकुंड साहिब में प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है उनकी सर्विस में यह प्रथम अवसर है जब किसी उच्च अधिकारी ने शिविर में आकर रक्तदान किया. ऋषिकेश अवस्थित श्री हेमकुंड गुरुद्वारा में लगा है स्वास्थ्य शिविर ऋषिकेश अवस्थित श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा में लगे स्वास्थ्य शिविर का डीएम सविन बंसल ने किया अवलोकन. जनपद के अलग-अलग चिकित्सालय से शिविर में आए हैं विशेषज्ञ चिकित्सक जिलाधिकारी ने सभी चिकित्सकों से ओपीडी में जाकर भेंट की तथा इस मानव सेवा के पुण्य कार्य में सहयोग देने के लिए चिकित्सकों को सम्मान देकर उनका हौसला बढ़ाया तथा भविष्य में भी इस प्रका...
Continue Readingनागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन के कार्यक्रम की अधिसूचना दिनांक 23.12.2024 को निर्गत हो चुकी है। उक्त कार्याक्रमानुसार दिनांक 27.12.2024 से दिनांक 30.12.2024 तक नामांकन प्रकिया सम्पन्न करायी जानी है। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखण्ड श्री राहुल कुमार गोयल द्वारा बताया गया कि नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन में प्रतिभाग करने वाले प्रत्येक उम्मीदवार/प्रत्याशी द्वारा निर्वाचन व्यय के लिए पृथक बैंक खाता नामांकन करने से कम से कम एक दिन पहले खोले जाने के निर्देश दिये गये थे। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखण्ड द्वारा बताया गया इस संबंध में आयोग द्वारा सम्यक विचारोपरान्त यह निर्देश दिये गये हैं कि निर्वाचन व्यय के लिए पृथक बैंक खाता नामांकन करने से कम से कम एक दिन पूर्व खोले जाने की व्यवस्था को संशोधित करते हुए यदि कोई प्रत्याशी अपना नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करते समय बैंक खाता खोलन...
Continue Readingदेहरादून, जिलाधिकारी/प्रशासक सविन बंसल ने नगर निगम कार्यालय कक्ष में शहर में सफाई व्यवस्थाओं की पिछले एक माह के कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने शहर में कूड़ा उठान कार्यों की समीक्षा करने पर पाया कि कम्पनियां दिए गए लक्ष्य के सापेक्ष 70 से 80 प्रतिशत् ही कूूड़ा कलेक्शन कर पा रही है, जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए शत्प्रतिशत् कूड़ा उठान तथा एमओयू के अनुरूप उपकरण एवं मैनपावर लगाएं कम्पनियां। उन्होेंने निर्देश दिए कि सफाई कार्यों में लापरवाही ओर मानकों का पालन न करने पर विधिक क्रिमिनल एक्शन लिया जाएगा। डीएम ने कूड़ा उठान/ सेग्रिगेशन कार्यों की मानिटिरिंग के लिए सेन्ट्रलाईज डेशबोर्ड व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने इकोनवेस्ट तथा सनलाईट को लिखित माफी पर 15 दिन का सर्शत अंतिम समय दिया है यदि प्रदर्शन में सुधार न हुआ इनके वार्ड के लिए नई फर्म हेतु टैण्डर प्रक्रिया सम्पादित...
Continue Reading
