Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर डेस्मंड ई हेड पर विशेष आवरण कवर जारी

डाक विभाग ने महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर डेस्मंड ई हेड पर विशेष आवरण कवर जारी किया। भारतीय डाक सेवा ने कोटद्वार की हेड हेरिटेज एकडेमी में विशेष आवरण कवर जारी। देहरादून । भारतीय डाक सेवा ने भारत – पाक 1965 युद्ध के हीरो ब्रिगेडियर डेस्मंड ई हेड, महावीर चक्र और हेड हेरिटेज एकडेमी के उत्तम प्रदर्शन की सराहना में एक विशेष आवरण कवर जारी किया। इस प्रस्तुति एवं विशेष आवरण का अनावरण महंत विधायक दिलीप सिंह रावत द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर डेस्मंड ई हेड की पलटन के जनरल एस. एस. एहलावत रहे। इस मौके पर जनरल एम. एल. असवाल, अध्यक्ष U.S.E.L. उत्तराखंड एवं भारतीय डाक सेवा के प्रतिनिधि दीपक शर्मा, अधीक्षक, डाक घर पौड़ी डिवीज़न व अन्य अतिथि एवं सैन्य अधिकारी मौजूद थे। डाक टिकट का अनावरण कोटद्वार में पहली बार किसी व्यक्ति विशेष एवं विद्यालय के नाम जारी हुआ है। ब्रिगेड...

Continue Reading
Slider

यूएलएमएमसी विभागों को परामर्श सेवाएं (कंसलटेंसी सेवाएं) भी देगा

देहरादून। आपदा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत संचालित उत्तराखण्ड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र (यूएलएमएमसी) अपने कार्यक्षेत्र में विस्तार करते हुए विभिन्न विभागों को कंसलटेंसी सर्विसेज यानी परामर्श सेवाएं प्रदान करेगा। यूएलएमएमसी द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की दरें बाजार की मौजूदा दरों से लगभग आधी होंगी। इसके लिए मानव संसाधन के साथ ही संस्थान तकनीकी विशेषज्ञता का दायरा भी बढ़ाने जा रहा है। शुक्रवार को संस्थान द्वारा इस संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। कार्यशाला में मुख्य अतिथि सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि यूएलएमएमसी को स्थापित हुए लगभग दो वर्ष होने वाले हैं और केंद्र द्वारा उत्तराखंड में भूस्खलन न्यूनीकरण और प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब यह केंद्र विभिन...

Continue Reading
Slider

28 और 29 दिसंबर को खुली रहेंगी बैंक शाखाएं

28 और 29 दिसंबर को खुली रहेंगी बैंक शाखाएं पौड़ी: जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान ने नगर निकाय निर्वाचन को देखते हुए 28 दिसंबर (चतुर्थ शनिवार) और 29 दिसंबर (रविवार ) 2024 को जनपद पौड़ी के निकाय  क्षेत्रान्तर्गत  बैंक शाखाओं को खुला रखने के आदेश जारी किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. चौहान ने कहा कि नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत 27 से 30 दिसम्बर तक अध्यक्ष व सभासद पदो के नामांकन का कार्य सम्पन्न होगा। जिस हेतु अध्यक्ष एवं सभासद पदों पर लड़ने वाले प्रत्याशियों द्वारा खाता खोलने, अदेयता प्रमाण व चालान आदि की प्रक्रिया प्रारम्भ की जायेगी। उन्होंने कहा कि नगर निकाय  निर्वाचन  के दृष्टिगत नगर निगम श्रीनगर, नगर निगम कोटद्वार, नगर पालिका परिषद पौड़ी, दुगड्डा, नगर पंचायत थलीसैंण, सतपुली और जौंक स्वर्गाश्रम क्षेत्रान्तर्गत समस्त बैंक शाखाएं 28 व 29 दिसंबर ...

Continue Reading
Slider

जपनद में दो नगर निगम, दो पालिका व तीन नगर पंचायतें हैं शामिल

जपनद में दो नगर निगम, दो पालिका व तीन नगर पंचायतें हैं शामिल पौड़ी नगर पालिका में एक प्रत्याशी द्वारा वार्ड सभासद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया पौड़ी:  नगर निकाय चुनाव-2024 के तहत नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन पौड़ी नगर पालिका में एक प्रत्याशी द्वारा सभासद पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया गया। नगर निकाय के नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन नगर निगम श्रीनगर में अध्यक्ष पद के लिए शून्य, पार्षद के लिए शून्य  व नगर निगम कोटद्वार में अध्यक्ष पद भी शून्य व पार्षद के लिए भी किसी भी प्रत्याशी द्वारा       नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। वहीं नगर पालिका पौड़ी में अध्यक्ष पद के लिए शून्य जबकि वार्ड सदस्य के लिए एक प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। साथ ही नगर पालिका दुगड्डा अध्यक्ष पद के लिए शून्य व वार्ड सदस्य के लिए किसी भी प्रत्याशी द्वारा   नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। वहीं ...

Continue Reading
Slider

सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

पौड़ी: बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित अधिकारियों को जनहित में त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नगर निकाय क्षेत्रों, ग्रामीण बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से अलाव की व्यवस्था के साथ-साथ बेसहारा व्यक्तियों को रैन बसेरों में ठहरने की समुचित सुविधा दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण करना सुनिश्चित करें।

Continue Reading