गांव में चौपाल आयोजित कर समस्याओं का मौके पर निस्तारण करें: सीडीओ विकास भवन सभागार में आयोजित हुई जिला स्तरीय कार्यशाला पौड़ी: विकास भवन सभागार में सुशासन सप्ताह कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गणवंत ने समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि गांव में जाकर ग्रामीणों की समस्या सुनते हुए मौके पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिससे ग्रामीणों को मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सोमवार को आयोजित कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि विभिन्न गांवों में शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दें। जिससे ग्रामीण स्वरोजगार स्थापित कर अपनी आर्थिकी मजबूत बना सकेंगे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि गांवों में जो शिविर आयोजित हुए हैं और जो होने हैं उनकी अभी तक क्या ...
Continue ReadingCategory: Slider
बेस अस्पताल में "नव स्थापित इमरजेंसी डायलिसिस यूनिट" का लोकार्पण प्रदेश के मा. चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया लोकार्पण डायलिसिस की नयी मशीने व नया पोर्टल ऑरओ हुआ स्थापित बेस टीचिंग चिकित्सालय में "नव स्थापित इमरजेंसी डायलिसिस यूनिट" का रविवार को प्रदेश के मा. चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी ने किया लोकार्पण किया। आकस्मिक डायलिसिस हेतु नयी मशीन स्थापित होने के बाद भविष्य मे आकस्मिक मरीज की डायलिसिस किसी भी समय की जा सकेगी। सम्बन्धित विशेषज्ञ की तैनाती होने के बाद यहां मरीजों की रूटीन डायलिसिस की सुविधा बहाल कर की जायेगी। मरीज की सहमति उपरांत शुरुआत राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सको व उनकी टीम तथा श्रीनगर मेडिकल कालेज के विशेषज्ञ टीम की सुपरविजन मे होगी डायलिसिस। नई डायलिसिस मशीन के लोकार्पण के ...
Continue Readingमालन पुल का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करें-डीएम आपदा से क्षतिग्रस्त कोटद्वार स्थित मालन नदी पुल के पुनर्निर्माण कार्यो का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान कंस्ट्रक्शन साइट पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुल का निर्माण कार्य अतिरिक्त मैनपॉवर व मशीनरी का उपयोग करते हुए गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यो में गति लाने के लिए वे नियमित रूप से साइड विजिट करें। मौके पर नगर आयुक्त कोटद्वार वैभव गुप्ता, उप जिलाधिकारी सोहन सैनी, अधिशासी अभियंता लविवि दुगड्डा निर्भय सिंह आदि उपस्थित थे।
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में बॉलीवुड की अभिनेत्री श्रीमती पद्मिनी कोल्हापुरे ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य बड़े फिल्म शूटिंग डेस्टीनेशन के तौर पर उभर रहा है। देशभर से फिल्म निर्माता उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर राज्य में फिल्म शूटिंग के लिए आ रहें हैं। यहां फिल्मांकन की संभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार, इस दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखण्ड की नई फिल्म नीति, राज्य में फिल्मों को बढ़ावा दे रही है। बॉलीवुड के साथ ही स्थानीय बोली भाषाओं पर आधारित फिल्मों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। देवभूमि में आने वाला हर कोई यहां का बेहतर अनुभव लेकर जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उत्तराखण्ड फिल्म नीति-2024 बनाई गई है। हिन्दी एवं संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल भाषाओं की फिल्मों को ...
Continue Readingअखिल गढ़वाल सभा की नई कार्यकारिणी को मुख्यमंत्री ने बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल गढ़वाल सभा की नई कार्यकारिणी को बधाई दी। अध्यक्ष पद पर चुनाव जीते रोशन धस्माना और महासचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए गजेंद्र भंडारी से फोन पर बातचीत कर मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होने आशा व्यक्त की कि अखिल गढ़वाल सभा की नई कार्यकारिणी राज्य की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का काम करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़वाल सभा की ओर से आयोजित होने वाले कौथिग में राज्य की समृद्ध संस्कृति के दर्शन होते हैं। स्थानीय लोक कलाकारों को एक मंच मिलता है। गढ़वाल सभा गढ़वाली साहित्य, बोली, भाषा के संरक्षण की दिशा में सराहनीय कार्य कर रही है। नई पीढ़ी को अपने संस्कृति, बोली, भाषा से जोड़ने की दिशा में गढ़वाल सभा अहम काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से अखिल गढ़वाल सभा क...
Continue Reading
