Slider

बसों की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने दिए दिल्ली मार्ग पर बसों की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद परिवहन निगम अलर्ट मोड पर कर रहा है बसों का प्रबंधन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में ग्रैप-4 (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) पॉलिसी लागू होने के कारण, दिल्ली में वाहनों के प्रवेश में आ रही दिक्कतों को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड परिवहन निगम को इस रूट पर सार्वजनिक परिवहन सेवाएं सुचारू रखने के निर्देश दिए हैँ। इसके बाद परिवहन निगम, बसों का फेरा बढ़ाने के साथ ही नई खरीदी गई बसों का संचालन करते हुए यात्रियों को हर तरह की सेवाएं देने का प्रयास कर रहा है। अपर सचिव परिवहन, नरेंद्र कुमार जोशी ने बताया कि उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बीएस-3 एव बीएस-4 बसों के नई दिल्ली में प्रवेश के रोक के दृष्टिगत उत्तराखण्ड परिवहन निगम ने मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में कई कदम उ...

Continue Reading
Slider

जनसंपर्क के महाकुंभ में ब्रह्म कमल टोपी बनी आकर्षण का केंद्र

  पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई), देहरादून चैप्टर ने रायपुर में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का सम्मान किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री को केदारनाथ का प्रतीक चिन्ह, ब्रह्मकमल की टोपी, और उत्तराखंड के विकास पर आधारित पुस्तिका भेंट की गई। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 20 से 23 दिसंबर तक पीआरएसआई का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है। देहरादून चैप्टर के सदस्य भी इस अधिवेशन में प्रतिभाग कर रहे हैं। पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष रवि बिजारणियां, सचिव अनिल सती, कोषाध्यक्ष सुरेश भट्ट, उपाध्यक्ष ए एम त्रिपाठी ने उप मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। उन्हें बताया गया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर उत्तराखंड के चार धाम के शीतकालीन प्रवास स्थलों के लिए शीतकालीन यात्रा शुरू की गई है। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री को उत्तराखंड में शीतक...

Continue Reading
Slider

ग्राम्य विकास मंत्री ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री से शिष्टाचार भेंट की

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने पीएमजीएसवाई-3 के अन्तर्गत 600 किमी० मार्गों एवं लगभग 10 सेतुओं के अपग्रेडेशन का केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से किया अनुरोध नई दिल्ली, 20 दिसम्बर। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सुबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने विगत कुछ माह पूर्व उत्तराखण्ड की 2288 किलोमीटर की समस्त स्वीकृतियों के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तराखण्ड राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थितियों, सामरिक महत्ता व सीमित संसाधनो के दृष्टिगत अनुरोध करते हुए पीएमजीएसवाई-3 के अन्तर्गत 600 किमी मार्गों एवं लगभग 10 सेतुओं के अपग्रेडेशन तथा पीएमजीएसवाई-...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री ने किया ’’मेरी योजना-राज्य सरकार’’ पुस्तक का विमोचन

मुख्यमंत्री ने किया ’’मेरी योजना-राज्य सरकार’’ पुस्तक का विमोचन सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाना हमारा लक्ष्य हमारा उद्देश्य जनता के लिए केवल योजनाएं बनाना नहीं है, बल्कि सभी योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करना भी है-मुख्यमंत्री अब राज्य में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार की गयी वस्तुओं को प्रतीक के रूप में प्रदान किए जाने की व्यवस्था की जाएगी मुख्यमंत्री ने की घोषणा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग द्वारा प्रकाशित ’’मेरी योजना-राज्य सरकार’’ पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा उद्देश्य जनता के लिए केवल योजनाएं बनाना नहीं है, बल्कि सभी योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करना भी है, जिन योजनाओं का हम शिलान...

Continue Reading
Slider

पार्किंग स्थलों पर समुचित मूलभूत सुविधाएं बनाने के निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी 28 जनवरी से 14 फरवरी, 2025 तक आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के संबंध में  जिलाधिकारी  सविन बंसल ने देर शाम ऋषिपर्णा सभागार में सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए,जनपद होने वाले आयोजन की तैयारियों व्यवस्थाओं को लेकर दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर खेलों की तैयारियों की समीक्षा की है। उन्होंने खिलाड़ियों को सर्वाेत्तम सुविधाएं प्रदान करने, उनके रहने, भोजन, परिवहन और आयोजन स्थलों तक पहुंचने की  उचित व्यवस्था  के निर्देश दिए हैं, ताकि खिलाड़ियों को कोई असुविधा न हो । साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं और आयोजन स्थलों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने सभी रेखीय विभागों के अधिकारियों को दो दिन के भीतर की जाने वाली व्यवस्थाओं हेतू एस्टीमेट प्रस्तुत करने के ...

Continue Reading