Slider

सचिवालय में उत्तराखण्ड पशुधन विकास परिषद की गवर्निंग बॉडी की बैठक

देहरादून: अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में उत्तराखण्ड पशुधन विकास परिषद की गवर्निंग बॉडी की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव ने बोर्ड की वार्षिक प्रगति पर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को छोटे किसानों के साथ ही बड़े किसानों को भी इस क्षेत्र में प्रोत्साहित किए जाने की बात कही ताकि किसानों का व्यावसायिक दृष्टिकोण विकसित हो और योजना के उद्देश्यों को पूरा किया जा सके। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि गौ एवं महिष वंशीय पशुओं में मात्रात्मक एवं गुणात्मक आनुवंशिक सुधार लाए जाने हेतु समग्र दृष्टिकोण अपनाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कृत्रिम गर्भाधान केंद्रों में गर्भधारण दर को बढ़ाए जाने एवं उसकी गुणवत्ता बनाए रखने के लिए विशेष कदम उठाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही, भ्रूण प्रत्यारोपण कार्यक्र के लिए भी लक्ष्य निर्धारित किए जाएं। अपर मुख्य सचिव ने ...

Continue Reading
Slider

पौड़ी में धूमधाम से मनाया गया विजय दिवस

पौड़ी: जिला मुख्यालय पर विजय दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर 1971 के भारत-पाक युद्ध के शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और वीर सैनिकों के अदम्य साहस व बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, उनके परिजनों और अन्य गणमान्यों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से पाकिस्तानी सेना को पराजित कर एक ऐतिहासिक विजय प्राप्त की थी। इस युद्ध में पाकिस्तानी सेना के 9...

Continue Reading
Slider

15 दिन के भीतर प्रस्तुत करें स्कूलों से संबंधित रिपोर्ट: डीएम

स्कूलों से संबंधित रिपोर्ट 15 दिन के भीतर प्रस्तुत करें अधिकारीः डीएम आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में हुए प्रवेशों की रिपोर्ट तलब जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई समग्र शिक्षा एवं पीएम पोषण जिला परियोजना समिति की बैठक जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में समग्र शिक्षा एवं पीएम पोषण जिला परियोजना समिति की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी से बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुसार 15 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में संपन्न बैठक में शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उन्होंने आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों की मरम्मत के लिए मांगे गए बजट और कराए गए कार्यों की रिपोर्ट तलब की। मुख्य शिक्षा अधिकारी नागेंद्र बर्त्वाल ने बताया कि जिले में 1354 सरकारी प्राथमिक विद्यालय, 254 उच्च प्राथमि...

Continue Reading
Slider

1971 भारत- पाकिस्तान युद्ध, विजय दिवस समारोह

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि सीएम बोले बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार और हिंसा ने मानवता के मूल्यों पर गहरा आघात किया मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय दिवस के अवसर पर गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस बांग्लादेश को पाकिस्तान से आजादी दिलाने के लिए 1971 के युद्ध में भारत के लगभग 39 सौ जवान शहीद हुए, वही बांग्लादेश अब सांप्रदायिक ताकतों के बहकावे में आकर हमारे देश के खिलाफ अपशब्द बोल रहा है। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार और हिंसा ने मानवता के मूल्यों पर गहरा आघात किया है। सोमवार को गांधी पार्क में आयोजित विजय दिवस समारोह में अपने संबोधन की शुरुआत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1971 के य़ुद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ की। ...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री ने किया प्रथम सोलर मेला “सौर कौथिग” का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया प्रथम सोलर मेला “सौर कौथिग” का शुभारंभ 2026 तक कुल 250 मेगावाट क्षमता वाले सोलर प्लांट्स की स्थापना करने का लक्ष्य मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रेंजर्स ग्राउण्ड देहरादून में ‘ उत्तराखण्ड के प्रथम सोलर मेले दो दिवसीय ‘सौर कौथिग’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना और सोलर वाटर हीटर योजना के लाभार्थियों को अनुदान राशि के चेक प्रदान करने के साथ ही यूपीसीएल मुख्यालय में बनाई गई सौर ऊर्जा आधारित म्यूरल आर्ट का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री ने किया। मुख्यमंत्री ने सौर ऊर्जा जन जागरूकता के लिए चलाई जा रही सोलर वैन को भी हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसके माध्यम में आगामी सौ दिनों तक सोलर ऊर्जा से संबंधित विभिन्न जानकारी लोगों को दी जायेगी। साथ ही विभिन्न स्टॉल पर जाकर सौर ऊर्जा के क्षेत्र में किए जा रहे नवोन...

Continue Reading