Slider

8 से 11 अप्रैल तक जनपद के अंतर्गत कहीं-कहीं गर्जन

पौड़ी: भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केन्द्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 8 से 11 अप्रैल तक जनपद के अंतर्गत कहीं-कहीं गर्जन के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने व कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गयी है। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के मद्देनजर जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल ने जनपद के अन्तर्गत विशेष तौर से सावधानियां बरतने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जाये। प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाये रखते हुए सावधानी सुरक्षा एवं आवागमन में नियंत्रण बरता जाये। उन्होंने जनपद व तहसील स्तरीय अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिये हैं। साथ ही उन्होंने समस्त चौकी व थानों में भी संबंधित उपकरणों और वायरलैस सैट को अलर्ट व क्रियाशील अवस्था म...

Continue Reading
Slider

जनपद के सभी मदिरा की दुकानें रहेंगी बंद

14 अप्रैल को जनपद के सभी मदिरा की दुकानें रहेंगी बंद पौड़ी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को जनपद में समस्त मदिरा की दुकानें बंद रहेंगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने समस्त उपजिलाधिकारियों व आबकारी निरीक्षकों को निर्देश दिये हैं कि जनपद के अंतर्गत संचालित समस्त विदेशी मदिरा दुकानें, गोदाम, बीयर गोदाम, सैन्य कैंटीन, बॉटलिंग प्लांट सहित अन्य मदिरा की दुकानें एवं गोदाम पूर्ण रूप से बंद रखना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि सभी दुकानों में निरंतर रूप से निगरानी बनाए रखें।

Continue Reading
Slider

स्थानीय लोक संगीत, कला एवं वाद्य यंत्रों से परिचित होंगे नौनिहाल

*सरकारी विद्यालयों में गूंजेगी ढोल-दमाऊ की थाप, मशकबीन की धुनः डॉ. धन सिंह रावत* स्थानीय लोक संगीत, कला एवं वाद्य यंत्रों से परिचित होंगे नौनिहाल कहा, खेलों के प्रोत्साहन को 12 जनपदों में बनेंगे स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स देहरादून, नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के अनुरूप सरकारी विद्यालयों में नवाचारी गतिविधियों को बढ़ावा देने के दृष्टिगत प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में लोकधुन कार्यक्रम चलाये जायेंगे। इसके अलावा खेलों को प्रोत्साहन देने के लिये 12 जनपदों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स बनाये जायेंगे। इन नवाचारी कार्यक्रमों के लिये भारत सरकार द्वारा समग्र शिक्षा परियोजना के तहत बजट प्रावधान किया गया है। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार विद्यालयों में नवाचारी गतिविधियों पर भी विशेष फोकस कर रही है, ताकि छात्र-छात्राओं को सह-शै...

Continue Reading
Slider

चारधाम को लेकर 24 अप्रैल को मॉक ड्रिल

चारधाम को लेकर 24 अप्रैल को मॉक ड्रिल सचिव आपदा प्रबंधन ने ली विभागीय बैठक, जरूरी दिशा-निर्देश दिए एनडीएमए और यूएसडीएमए द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जाएगी मॉक ड्रिल देहरादून। आगामी चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं। चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी संभावित आपदा का प्रभावी तरीके से सामना करने तथा चारधाम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा 24 अप्रैल को चार धाम यात्रा से जुड़े जनपदों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने शनिवार को आईटी पार्क स्थित यूएसडीएमए बिल्डिंग में मॉक ड्रिल को लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा क...

Continue Reading
Slider

07 अप्रैल को तहसील पौड़ी में लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

07 अप्रैल को तहसील पौड़ी में लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर पौड़ी: विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में तहसील कार्यालय पौड़ी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र शेट ने जानकारी देते हुए बताया कि 07 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर तहसील पौड़ी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सभी अधिकारी, कर्मचारी व मीडिया के समस्त कर्मियों का शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व मीडिया कर्मियों को अधिक से अधिक संख्या में स्वास्थ्य शिविर में प्रतिभाग करने को कहा है।...

Continue Reading