देहरादून। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने गुरुवार को शीतलहर को लेकर सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने शीत लहर को लेकर प्रदेशभर में आम जनमानस को राहत पहुंचाने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सभी जिलों को शीतलहर से निपटने के लिए धनराशि मुहैया कराई गई है। मा. मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया है कि यदि किसी जनपद को और आवश्यकता है तो उन्हें धनराशि तुरंत दी जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी जनपद को धनराशि की और आवश्यकता है तो वह डिमांड शासन को भेज सकते हैं। सचिवालय में वर्चुअल माध्यम से आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि शीतकालीन यात्रा प्रारंभ हो चुकी है। यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को ठंड के मौसम में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस पर खास ध्यान दिया जाए। मौसम तथा सड़कों की स्थिति को देखते हुए यात्र...
Continue ReadingCategory: Slider
चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में खनन से अबतक हुई 650 करोड़ की राजस्व प्राप्ति विगत वर्ष 2023-24 के प्रथम आठ माहों की तुलना में लगभग 100 प्रतिशत अधिक राजस्व हुआ प्राप्त। वर्ष 2023-24 में 875.00 करोड रूपये के लक्ष्य के सापेक्ष कुल रू0 645.42 करोड़ का राजस्व किया गया था अर्जित जो गत वर्ष की तुलना में है 40 प्रतिशत अधिक। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा राजस्व में बढ़ोतरी को लेकर किये जा रहे प्रयासों एवं इस संबध में लिये गये निर्णयों के फलस्वरूप चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 (माह अप्रैल से नवम्बर तक) में रू० 650 करोड राजस्व की प्राप्ति की गयी है तथा विगत वर्ष 2023-24 के प्रथम आठ माह में प्राप्त राजस्व से कुल रू0 324.81 करोड़ के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2024-25 में 325.19 करोड अधिक प्राप्त किया गया, जो विगत वर्ष की तुलना में लगभग 100 प्रतिशत अधिक है। वर्ष 2022-23...
Continue Readingकेेंद्र सरकार के बेहद महत्वपूर्ण प्रकृति परीक्षण अभियान में उत्तराखंड के कदम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। आयुर्वेद के जरिये हर एक नागरिक के उत्तम स्वास्थ्य के संकल्प वाले इस अभियान मेें राज्य की प्रगति से केंद्र सरकार संतुष्ट है। आयुर्वेद के मामले में प्रदेश की विशिष्ट स्थिति की वजह से केंद्र सरकार सबसे ज्यादा उम्मीद उत्तराखंड से ही लगाए हुए हैं। वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024 की रोशनी में उत्तराखंड में प्रकृति परीक्षण अभियान के और तेज होने की उम्मीद की जा रही है। दरअसल, केंद्रीय आयुष मंत्रालय इन दिनों पूरे देश में प्रकृति परीक्षण अभियान चला रहा है। इसमें किसी भी व्यक्ति की प्रकृति को आयुर्वेद के नजरिये से परखा जा रहा है। यानी किसी व्यक्ति में वात, पित्त और कफ या आयुर्वेद के त्रिदोष सिद्धांत के आधार पर स्वास्थ्य की क्या स्थिति है, इसका आंकलन किया जा रहा है। यह अभियान 29 अक्ट...
Continue Readingबिना अनुमति के टावर लगे पाए जाने पर सीलिंग की कार्यवाही सहित होगी एफआईआर:डीएम जनमानस से खुला अनुरोध यदि उनके क्षेत्र में लगे हैं अवैध टावर तो उनकी शिकायत दें, शिकायत सही पाए जाने पर होगी तत्काल कार्यवाही सुगमता का यह मलतब नही कि बिना जाचं पड़ताल लगा दिए जाएं मोबाईल टावर मोबाईल टावर लगाने हेतु बनाई गई समिति में आवश्यक है सभी विभागों की रिपोर्ट जनमानस से खुला अनुरोध यदि उनके क्षेत्र में लगे हैं अवैध टावर तो उनकी शिकायत दें, शिकायत सही पाए जाने पर होगी तत्काल कार्यवाही देहरादून, जिलाधिकारी सविन बंसल ने अनाधिकृत मोबाईल टावरों के सम्बन्ध में प्राप्त हो रही शिकायतों पर सम्बन्धित विभाागों सहित टेलीकॉम कम्पनियो के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि किसी स्थान पर अनाधिकृत मोबाईल टावर लगे पाए जाने पर सीलिंग की कार्यवाही के साथ ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। जिलाधिका...
Continue Reading19 दिसंबर से चलेगा सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर अभियान अभियान की तैयारी हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित अधिकारी गांव-गांव में चौपाल लगाकर जनता को देंगे सरकारी योजना का लाभ आगामी 19 दिसंबर से सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर अभियान को मनाए जाने हेतु जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को भारत सरकार की ओर से जारी रोस्टर के अनुसार कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को जिला कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में सुशासन-सप्ताह प्रशासन गांव की ओर अभियान चलेगा। यह अभियान दो चरणों में चलेगा। प्रथम चरण में 18 दिसंबर तक प्रशासन गांव की ओर पोर्टल पर मानचित्रण और उन क्षेत्रों का चिन्हीकरण किया जाना है, जहां सुशासन के लक्ष्यों की प्राप्ति होती है। दूसरे चरण में 19 से 25...
Continue Reading
