राज्य के श्रमिकों का हित सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में है। जिन उद्देश्यों को पूरा करने के लिए उत्तराखण्ड असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड का गठन किया गया है, उनको पूरा करने के लिए स्पष्ट योजना के तहत कार्य किये जाएं। योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए उनको एक छत के नीचे लाया जाए, जिससे सभी पात्रों को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। श्रमिकों को प्रदान की जा रही योजनाओं का उन्हें समुचित लाभ मिले। राज्य के श्रमिकों को पहले प्राथमिकता में रखा जाए। ये निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उत्तराखण्ड असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड की बैठक के दौरान अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि एक प्रकार की योजना को क्लब कर पात्र को अधिकतम लाभान्वित किया जाए, जिससे योजना प्रभावी रहे और नियमित मॉनिटरिंग भी हो सके। राज्य के संसाधनों का बेहतर उपयोग हो, इ...
Continue ReadingCategory: Slider
केरल निवासी व्यक्ति को डीएम ने पंहुचाया घर, कराई टिकट व्यवस्था सामान हो गया था चोरी, डीएम से मिल सुनाई अपनी व्यथा बोलाः विश्वास था, यहां से हो जाएगा मेरा समाधान देहरादून : कन्तुर केरल निवासी मोहित महाजन, जिनका सहारनपुर से लक्सर आने के दौरान सामान चोरी हो गया था,जिसमें लेपटॉप, पैनकार्ड, एटीएम आदि सब थे। उनकी शिकायत पर पुलिस ने डीएम ऑफिस भेजा। उन्होंने जिलाधिकारी सविन बसंल से मिलकर अपनी व्यथा सुनाई तथा घर पंहुचाने के के लिए सहायता का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने व्यक्ति की मदद के लिए टिकट की व्यवस्था कराई तथा कुछ धनराशि देते हुए व्यक्ति को उसके घर पंहुचाया जिस पर व्यक्ति ने डीएम एवं उनके स्टॉफ का धन्यवाद दिया।
Continue Readingचाकीसैंण तहसील दिवस में 12 शिकायतें हुई दर्ज अपर जिलाधिकारी ने शिकायतों का त्वरित समाधान के दिए निर्देश पौड़ी: अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में राजकीय व्यावसायिक कॉलेज बनास, पैठाणी में चाकीसैंण तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में कुल 12 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें अधिकांश शिकायतें लघु सिंचाई, विद्युत, राजस्व, लोनिवि और शिक्षा विभाग से संबंधित रही। मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में राम सिंह ने खंड मल्ला गांव में विद्युत पोल लगाने, दिनेश पंवार ने ओबीसी प्रमाण पत्र, कमल सिंह ने मलुण्ड-चौंरीखाल मोटर मार्ग और अरविंद सिंह ने दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने की समस्या प्रस्तुत की। इसके अलावा अन्य लोगों ने भी अपनी क्षेत्रीय समस्याएं अपर जिलाधिकारी के समक्ष रखी। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए और कहा कि तहसील दिवसों का उ...
Continue Readingदेहरादून, जिले में निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस बढ़ाने की शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने विभिन्न निजी स्कूल संचालकों के साथ वार्ता की। इस दौरान निजी विद्यालयों के विगत पांच वर्षाे के फीस स्टक्चर की जांच की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने निजी स्कूल संचालकों को सख्त हिदायत दी कि स्कूल फीस के लिए आरटीई एक्ट और प्रोविजन के अनुसार ही काम करना सुनिश्चित करें। अभिभावक और बच्चों को किसी एक निश्चित दुकान से किताबें और ड्रेस खरीदने के लिए भी बाध्य न किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने निजी स्कूल संचालकों को जानकारी देते हुए बताया कि एक्ट के अनुसार विद्यालय तीन वर्ष में अधिकतम 10 प्रतिशत से अधिक फीस नही बढ़ा सकते। स्कूल प्रशासन के व्यय निकालने के बाद स्कूल की कुल जमा 20 प्रतिशत से अधिक नही होनी चाहिए। शिक्षा विभाग के संज्ञान में लाए बिना को...
Continue Readingदेहरादून : जनमानस से रोजमर्रा की मुलाकात एवं प्रत्येक सोमवार जन दिवस कार्यक्रम में आने वाले निर्धन व्यक्तियों, जनमानस से मुलाकात में डीएम सविन बंसल को प्रतीत हुआ कि जिन्हे त्वरित विधिक सलाह की आवश्यकता है। जिस पर डीएम ने सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण को डीएम कार्यालय में विधिक सहायता केन्द्र स्थापित करते हुए वॉलिंटिर्य रखने का अनुरोध किया था। जिस सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय के लिए 2 वॉलिटियर्स की रोस्टरवाल डय्टी लगाई गई है। यह जिले में प्रथमबार है कि जिला कार्यालय में विधिक सहायता केन्द्र स्थापित करते हुए वॉलिंटियर्स की ड्यूटी लगाई गई है। सोमवार को आयोजित होने वाले जनता दर्शन कार्यक्रम तथा में समाज के कई निर्धन व्यक्ति एवं अशिक्षित व्यक्ति अपनी शिकायतों के निस्तारण के लिए आते हैं, जिनके पास मा0 न्यायालय में अपने वादों की पैरवी के लिए अधिवक्ताओं का खर्च वहन नही किया ज
Continue Reading
