मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से उत्तराखंड के युवाओं का विदेश में नौकरी का सपना साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत अब तक प्रदेश के 106 युवा विदेश में नौकरी पा चुके हैं। युवाओं को विदेश में रोजगार दिलाने के लिए उन्हें विदेशी भाषाओं में पारंगत बनाया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश में जर्मन और जापानी भाषा के कुल 158 प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। जबकि उत्तरकाशी और टिहरी जनपद में भी जल्द ही विदेशी भाषा प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री धामी की पहल पर मई 2023 में इस रोजगारपरक योजना को मंजूरी दी गई थी। योजना के क्रियान्वयन के लिए कौशल एवं सेवायोजन विभाग के तहत विदेश रोजगार प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। सरकार का लक्ष्य युवाओं को वैश्विक जरूरतों के अनुरूप तैयार कर अधिक से अधिक संख्या में विदेशों में रोजगार उपलब्ध कराना है। इसके लिए देहराद...
Continue ReadingCategory: Slider
जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के साथ गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें: जिलाधिकारी पौड़ी/08 अक्टूबर 2026: जनपद में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला योजना, राज्य सेक्टर एवं केंद्र पोषित योजनाओं की प्रगति के साथ ही 20 सूत्री एवं 25 सूत्री कार्यक्रम तथा टास्क फोर्स के कार्यों की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त जनपद में पांच करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली योजनाओं एवं महत्वपूर्ण फास्ट ट्रैक कार्यों की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा की गयी। पांच करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों क...
Continue Readingदर्दनाक सड़क हादसा : पौड़ी-श्रीनगर मोटर मार्ग पर बैंग्वाड़ी गांव के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की जान चली गई। पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में स्कूटी सवार अनुपम नेगी (25 वर्ष), पुत्र स्व. अर्जुन सिंह नेगी, निवासी बैंज्वाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल पौड़ी के पीएमएस डॉ. एलडी सेमवाल ने घटना की पुष्टि की है। एक सड़क हादसे ने बुझा दिया घर का चिराग। महज 25 साल की उम्र में अनुपम नेगी के असमय निधन से गांव में शोक की लहर है।
Continue Readingनशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों, औद्योगिक इकाइयों व स्थानीय निकायों में व्यापक स्तर पर दिलाई जाएगी नशामुक्ति की शपथ देहरादून 08 अक्टूबर,2026, जनपद में ‘नशामुक्त भारत अभियान’ के तहत नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष शपथ अभियान की अवधि बढ़ाकर 18 अक्टूबर 2026 तक कर दी गई है। अभियान के अंतर्गत शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों, औद्योगिक इकाइयों, स्थानीय निकायों, होटल-होम स्टे, हॉस्टलों और खेल संस्थानों में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन शपथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने अभियान में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों एवं हॉस्टलों के छात्र-छात्राओं के साथ ही अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिकों, स्थानीय नागरिकों और महिला स्वयं सहायता समूहों को भी शामिल
Continue Reading39,815 परिवारों को अपने गांव में मिली पक्की छत प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार मुख्यमंत्री धामी की प्रभावी पैरवी से साकार हुआ सपना देहरादून। प्रदेश के गांवों में जरूरतमंद और बेघर परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के आंकड़ों पर ही नजर दौड़ाएं तो वर्ष 2022 से अब तक 39,815 परिवारों को इस योजना से लाभान्वित किया जा चुका है। इनमें सर्वाधिक 4882 आवास ऊधमसिंह नगर जनपद में बने हैं, जबकि हरिद्वार में 4493 और रुद्रप्रयाग जनपद में 4032 परिवारों का पक्की छत का सपना साकार हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार बेघर परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने पर जोर दे रहे हैं। इसके लिए वो प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी और ग्रामीण के तहत अधिक से अधिक आवासों की स्वीकृति के लिए लगातार प्रधानमंत्री ...
Continue Reading
