मंगलौर महाविद्यालय में NSS शिविर का पांचवां दिन, योग व अनुशासन का दिया संदेश राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, राजकीय महाविद्यालय मंगलौर, हरिद्वार में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन की शुरुआत व्यायाम एवं योगाभ्यास से हुई। योग प्रशिक्षक सुनील कुमार ने स्वयंसेवियों को योग के साथ-साथ बदलते मौसम के अनुरूप दिनचर्या अपनाने तथा आयुर्वेद के माध्यम से स्वस्थ रहने के उपाय बताए। इसके उपरांत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने भजन, गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। बाद में आयोजित बौद्धिक सत्र में मदन शर्मा ने अनुशासन का महत्व बताते हुए कहा कि ‘अनु’ का अर्थ आगे बढ़ना और ‘शासन’ का अर्थ परिश्रम करना है, जिससे जीवन में सफलता प्राप्त होती है। कार्यक्रम के दौरान डॉ. निवेदिता शर्मा ने विशेष रूप से छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि किसी भी कार्य में हार नहीं ...
Continue ReadingCategory: Slider
स्वयंसेवियों में सेवा भाव और राष्ट्र के प्रति ईमानदारी आवश्यक: डॉ. दीपा शर्मा मंगलौर, हरिद्वार | 25 मार्च 2026 राजकीय महाविद्यालय मंगलौर, हरिद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत प्रातः व्यायाम एवं योग अभ्यास से हुई। इस अवसर पर योगाचार्य सुनील द्वारा स्वयंसेवियों को योगाभ्यास कराया गया, जिससे उनमें शारीरिक और मानसिक ऊर्जा का संचार हुआ। इसके उपरांत प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक स्वयंसेवियों द्वारा श्रमदान किया गया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय परिसर में पौधों की निराई-गुड़ाई की गई तथा क्यारियों का निर्माण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। तत्पश्चात बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें प्राथमिक विद्यालय हरिद्वार के श्री प्रवीण शर्मा ने स्वयंसेवियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। वहीं श्री मनोज शर्मा ने समय के महत्व पर प्रकाश डालते हु...
Continue Readingएलपीजी आपूर्ति पर प्रशासन की पैनी नजर, जनपदभर में चला सघन जांच अभियान रिकॉर्ड से लेकर वितरण प्रणाली तक की हुई पड़ताल, अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई तय पौड़ी: जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति को व्यवस्थित, पारदर्शी और उपभोक्ता हितों के अनुरूप बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशानुसार पूर्ति विभाग की टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ अभियान चलाते हुए 70 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इनमें 10 गैस गोदाम और 60 व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल रहे। अभियान के दौरान कोटद्वार, दुगड्डा, पौड़ी, धुमाकोट, चेलूसैंण, थलीसैंण, उफरैंखाल-रिखणीखाल समेत कई दूरस्थ क्षेत्रों में भी टीमों ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। पाबौ और सतपुली जैसे क्षेत्रों में बड़ी संख्या में दुकानों की जांच कर यह सुनिश्चित किया गया कि उपभोक्ताओं को निर्धारित मानकों क...
Continue Readingमुख्यमंत्री ने सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को प्रेमनगर, देहरादून स्थित सनातन धर्म मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चैत्र नवरात्र केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि श्रद्धा, भक्ति एवं संस्कारों के माध्यम से शक्ति उपासना का महापर्व है। उन्होंने 1100 कन्याओं के पूजन को अत्यंत सौभाग्यपूर्ण बताते हुए आयोजन समिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में नारी सम्मान को सुदृढ़ करने तथा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे मूल्यों को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कन्या को साक्षात देवी स्वरूप माना गया है। शास्त्रों में भी कन्याओं को अत्यंत सम्मानजनक स्थान दिया गया है। ब...
Continue Readingमंगलौर (हरिद्वार), 24 मार्च 2026। राजकीय महाविद्यालय मंगलौर, हरिद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत प्रातः व्यायाम एवं योगाभ्यास से हुई। इस अवसर पर महाविद्यालय के योगाचार्य श्री सुनील ने स्वयंसेवियों को योगाभ्यास कराया और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक स्वयंसेवियों द्वारा श्रमदान किया गया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय में पौधों की निराई-गुड़ाई कर परिसर को स्वच्छ एवं हरित बनाने में योगदान दिया गया। तत्पश्चात आयोजित बौद्धिक सत्र में संगीत विभाग के डॉ. कालिका काले ने स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि “स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। यदि स्वास्थ्य अच्छा है तो सब कुछ संभव है, अन्यथा कुछ भी नहीं।” उन्होंने स्वयंसेवियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। का...
Continue Reading
