जनपद में सरकारी स्कूल के बच्चों को मिलेगी निजी स्कूलों के बच्चों के समान सुविधाएं। प्रोजेक्ट उत्कर्षः विद्यालयों में मूलभूत सुविधा स्थापित करने हेतु खण्ड शिक्षाधिकारियों की मांगानुसार धनराशि आवंटित सीडीओ समग्र समन्वयक के रुप में नियमित कर रहे रियल टाइम डेटशीट द्वारा गहन मॉनिटरिंग जिला प्रशासन द्वारा विद्यालयों में खेल अवस्थापना सुविधा स्थापित करने हेतु कसरत तेज जनपद में कोई भी विद्यालय न रहे विद्युत फर्नीचर, व्हाइट बोर्ड, लाइट बल्ब विहीनः डीएम देहरादून: प्रोजेक्ट उत्कर्ष के अन्तर्गत राजकीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति किये जाने के सम्बन्ध में विभिन्न विकासखण्डों को कुल 94 लाख धनराशि आवंटित की गई है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने प्रोजेक्ट उत्कर्ष के अन्तर्गत 1 करोड़ की धनराशि मुख्य शिक्षा अधिकारी निवर्तन पर रखी गई है। जिलाधिकारी द्वारा प्रोजेक्ट उत्कर्ष के क्रियान्व...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून, 07 दिसंबर। उत्तरांचल प्रेस क्लब में आज शनिवार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पहुंचकर क्लब अध्यक्ष अजय राणा से पुलिस लाइन में पत्रकारों के साथ हुए प्रकरण में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को लेकर औपचारिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह घटना केवल एक गलतफहमी के कारण हुई थी। उनकी मीडिया के साथ हुई घटना की कोई मंशा नहीं थी। आज की यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। उत्तरांचल प्रेस क्लब में शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा से मुलाकात कर क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए प्रकरण में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा की गई गलती के लिए माफी मांगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सारा प्रकरण आपसी गलतफहमी के कारण हुआ। करन माहरा ने कहा कि वह स्वयं ही कार्यकर्ताओं को शांत करने का प्रयार कर रहे थे, लेकिन शोरशराबें के कारण उनकी बात कार्यकर्ताओं तक नहीं प...
Continue Reading10 दिसम्बर को जनता इंटर कॉलेज किमसार में शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी द्वारा विकासखंड यमकेश्वर के जनता इंटर कॉलेज किमसार में आगामी 10 दिसम्बर को शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उनका निस्तारण व विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से लाभाविंत किया जाएगा। सिविल जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी अकरम अली द्वारा बताया गया कि नालसा द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं हेतु जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकासखंड यमकेश्वर के जनता इंटर कॉलेज किमसार में 10ः30 बजे से शिविर का शुभांरभ किया जाएगा। जिसमें स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनते हुए उनका मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। साथ ही स्थानीय लोगों को विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं से भी लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने शिक्षा विभाग, समाज कल्याण, ...
Continue Readingदेहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी मसूरी, सहित संबंधित अधिकारियों एवं होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी के साथ मसूरी विंटर लाईन कार्निवाल 2024 का आयोजन, दिनांक 26 दिसंबर से 30 दिसंबर 2024 तक भव्यता से मनाए जाने को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए, सुझाव एवं दिशा निर्देशों पर तेजी से कार्य करने हेतु रेखीय विभाग अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि लोक पारंपरिक उत्पाद व्यंजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों व मसूरी विंटर लाईन कार्निवाल आयोजन हेतु ठोस रणनीति बनाते हुए अभी से आयोजन समिति का गठन करेंगे। आयोजन में अधिकारी/कर्मचारी सक्रियता एवं आपसीय समन्वय से सौंपे गए दायित्व का निर्वहन करने के दिये निर्देश। लोक पारंपरिक उत्पाद, व्यंजन एवं कलाकारों की प्रस्तुति लाएगी मसूरी विंटर लाईन कार्निवाल में रौनक। डीए...
Continue Readingजनता दरबार में स्थानीय लोगों द्वारा रखी गई शिकायतों का तत्काल निस्तारण करें : सीडीओ विकासखंड पोखड़ा के जनता इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ जनता दरबार विकासखंड पोखड़ा के अंतर्गत जनता इंटर कॉलेज पोखड़ा में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत की उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में स्थानीय निवासियों द्वारा पेयजल, सड़क, और राशन कार्ड व अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं रखी। अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का तत्काल समाधान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण भी किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शेष शिकायतों का निस्तारण करते हुए आख...
Continue Reading
