उच्च शिक्षा में 37 असिस्टेंट प्रोफेसर को मिली प्रथम तैनाती राजनीति शास्त्र में 22 व भूगोल में 15 असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल देहरादून, उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालयों में राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित 37 असिस्टेंट प्रोफेसरों को प्रथम तैनाती दे दी गई है। जिसमें 22 असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति शास्त्र में तथा भूगोल में 15 असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल हैं। इन सभी नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर को प्रदेश के पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालयों में प्रथम नियुक्ति प्रदान की गई है। इनकी नियुक्ति से दूरस्थ क्षेत्रों के महाविद्यालयों में जहां स्थाई शिक्षकों की कमी दूर होगी वहीं छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा राजकीय महाविद्यालयों में ढ़ांचागत सुविधाओं की उपलब्धता के साथ ही स्थाई शिक्षकों की कमी को दूर करने के प्रयास किये जा रहे हैं...
Continue ReadingCategory: Slider
राज्य सरकार ने शुरू की अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियां आयोजन की जिम्मेदारी सम्बन्धित सचिवों को देते हुए एक सप्ताह में एक्शन प्लान तय करने के निर्देश सम्मेलन में पर्यटन, कृषि, बागवानी, ग्राम्य विकास, उच्च शिक्षा, स्किल डेवलपमेण्ट, हेल्थ केयर, आयुष, योगा पर आयोजित किए जाएंगे विशेष सत्र मैन्युफेक्चरिंग, पावर जनरेशन, स्टार्ट-अप आदि में निवेश के सम्भावनाओं पर भी मंथन किया जाएगा सम्मेलन में दुनियाभर से आने वाले उत्तराखण्डी प्रवासी भी राज्य के विकास के सम्बन्ध में अपने विचार व्यक्त करेंगे सम्मेलन की थीम ‘‘सशक्त उत्तराखण्ड में प्रवासियों की भूमिका’’ सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने 12 जनवरी 2025 को देहरादून में प्रस्तावित अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन के आयोजन के दौरान विभिन्न सत्रों की जिम्मेदारी सम्बन्धित सचिवों को देते हुए एक सप्ताह म...
Continue Readingइन्हीं दोगलों ने डूबोई है कांग्रेस की लुटिया कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह भी गजब की राजनीति करते हैं। मीठा मीठा गप्प करने वाली राजनीति मानो कांग्रेस की नीयति बन गई है। मौका परस्ती, दोगलापन, स्वार्थ साधना में कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह भी बड़े दक्ष निकले। बताया जा रहा है कि आज उन्होंने यमुना कॉलोनी में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के आवास पर धरना दिया। भाई लोगो यह तो कतई मक्कारी ठहरी। मैं और किसी को नहीं लेकिन कांग्रेस का झोला उठाने वाले कार्यकर्ताओं को बताना चाहता हूं कि उनके यह नेता प्रीतम सिंह आज जिस मंत्री की चौखट पर धरना देते दिख रहे हैं वह अपने निजी कामांे के लिए अक्सर यहां आते रहे हैं। एक बार नहीं दर्जनों बार यह शख्स चुपके से अपने काम निकाल लेता है। और दिखावे की राजनीति कर कार्यकर्ताओं बरगलाने का कारनामा करने वाले इस चालाक लोमड़ी को जो भी कहें कम ही होगा।
Continue Readingदेहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब के अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट पुरस्कार विरतण कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बदसलूकी के विरोध में आज प्रेस क्लब में आपात बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा व संचालन कार्यवाहक महामंत्री मीना नेगी ने किया। इस दौरान बैठक में मौजूद पत्रकारों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और कार्यकर्ताओं के इस कृत्य की घोर निंदा करी और सख्त कदम उठाये जाने की मांग की। प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की ओर से आये पत्र को सदन में रखा। जिस पर सदन में उपस्थित लोगों ने आपत्ति जताते हुए खारिज करने की मांग की। पत्रकारों की एक स्वर में उठी इस मांग को मानते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष सदन से आये प्रस्ताव के अनुसार कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस दौरान सभी सदस्यों ने कहा कि सार्वजनिक मंच पर पत्रकारों के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्...
Continue Reading08 दिसम्बर को 66332 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक मुख्य विकास अधिकारी ने ली बैठक, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश वंचित रहे गये बच्चों को 09 व 10 दिसम्बर को घर-घर जाकर पिलाई जाएगी पोलियो पौड़ी गढ़वाल: पल्स पोलियो की बैठक विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि 08 दिसम्बर को जनपद के अंतर्गत सभी 0-05 वर्ष के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी और वंचित रह गये बच्चों को 09 व 10 दिसम्बर को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। बुधवार को आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि जनपद के किसी भी क्षेत्र में एक भी बच्चा पल्स पोलियो से वंचित नहीं होना चाहिए, इस बात को सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को विकासखंड तथा अपने स्थानीय स्वास्थ्य कार्मिकों की सहायता से बच्चो
Continue Reading
