प्रदेश के विकास में राजस्व के माध्यम से भागीदार उत्कृष्ट व्यापारी होंगे सम्मानित वित्त मंत्री अग्रवाल ने दी योजना को प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति देहरादून: अब प्रदेश के विकास में राजस्व प्राप्ति के माध्यम से भागीदारी 160 उत्कृष्ट व्यापारियों को राज्य सरकार सम्मानित करेगी। इस योजना के लिये व्यापारियों का चयन जिलेवार किया जाएगा। इसमें देहरादून व हरिद्वार जनपद के 20-20 व्यापारियों, उधमसिंह नगर एवं नैनीताल के 15-15 व्यापारियों व शेष 09 जिलों (पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़) में 10-10 व्यापारियों को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी वित्त मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने दी है। इस ‘‘पंजीकृत व्यापारी सम्मान योजना’’ के लिये वित्त मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। वित्त मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने बताय...
Continue ReadingCategory: Slider
उत्तराखण्ड में निराश्रित गौवंशीय पशुओं को गोद लेने वालों को दिया जाने वाले मानदेय देशभर के अन्य राज्यों की अपेक्षा सर्वाधिक है। यह प्रतिदिन 80 रूपये प्रति पशु है। इसके बावजूद आमजन को सड़कों पर निराश्रित गौवंशीय पशुओं की समस्या से पूरी तरह से निजात दिलवाने को लेकर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिव शहरी विकास को नगर पालिकाओं द्वारा प्रत्येक माह शहरी क्षेत्रों में सड़कों में पाए जाने वाले निराश्रित गौवंशीय पशुओं की संख्या की समीक्षा, माॅनिटरिंग एवं उन्हें गौसदनों में भेजने की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय में आयोजित उत्तराखण्ड एनिमल वेल्फेयर बोर्ड की गौसदनों के निर्माण से सम्बन्धित बैठक में सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने शहरी विकास विभाग द्वारा शहरी क्षेत्रों स्थापित किए जाने वाले 36 गौसदनों के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। शहरी विकास विभाग द्वारा राज...
Continue Readingशिक्षा विभाग का बनेगा ‘मानव सम्पदा’ पोर्टलः डॉ. धन सिंह रावत कहा, देहरादून, विद्यालयी शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों के सम्पूर्ण डाटा के रख-रखाव के लिये शीघ्र ही मानव सम्पदा पोर्टल बनाया जायेगा। जिसमें कार्मिकों की सम्पूर्ण सेवा काल का लेखा-जोखा सुरक्षित रहेगा। भारतीय ज्ञान परम्परा से नई पीढ़ी को जोड़ने के उद्देश्य से सभी जनपदों में एक-एक आवासीय मॉडल विद्यालय बनाये जायेंगे। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने विभाग में तैनात सभी शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों के सम्पूर्ण सेवाकाल का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के दृष्टिगत ‘मानव सम्पदा’ पोर्टल बनाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 के तहत शिक्षकों एवं कार्मिकों के स्थानांत...
Continue Readingटैंक के निर्माण कार्यों का किया नापजोख पौड़ी गढ़वाल: जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विकासखंड पौड़ी के अंतर्गत परसुंडाखाल पंपिंग पेयजल योजना के निर्माणाधीन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टैंक की वर्तमान स्थिति और पानी की आपूर्ति की व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। शनिवार को जिलाधिकारी ने परसुंडाखाल पंपिंग पेयजल योजना का निरीक्षण करते हुए इनलेट चेंबर, सेटलिंग चैंबर, स्लो सैंड फिल्टर व क्लीन वाटर टैंक का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ड्राइंग डिजाइन के अनुरूप हुए टैंक निर्माण कार्यों का नाप-जोख भी किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि टैंक की सुरक्षा दीवार को बेहतर बनाएं, जिससे टैंक को किसी भी तरह से क्षति न पहुंचे। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि पेयजल टैंक की आवश्यक मरम्मत, नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कह...
Continue Readingपौड़ी गढ़वाल: अग्निवीर ट्रेडमैन (म्युजिशियन, ओपर कैटगरी) व अग्निवीर ट्रेडमैन (हाउसकीपर, रिलेशनशीप) की भर्ती रैली 02 दिसम्बर से 04 दिसम्बर, 2024 को गढ़वाल राईफल्स रेजिमेंट सेंटर, लैंसडौन में आयोजित होगी। जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास अधिकारी लैंसडौन कर्नल ओमप्रकाश फरस्वाण ने बताया कि यूनिट हेडक्वार्टर कोटा के तहत भर्ती रैली का आयोजन किया जाना है। उन्होंने बताया कि भर्ती रैली में पूर्व सैनिक एवं विधवाओं के इच्छुक आश्रित 02 से 04 दिसम्बर को गढ़वाल राईफल्स रेजिमेंट सेंटर, लैंसडौन के डायस स्टेडियम में भाग ले सकते हैं।
Continue Reading
