Slider

सेक्योर , स्केलेबल एंड सुगम्य वेबसाइट ऐज ए सर्विस पर हुई गहन चर्चा

राज्य स्तर की कार्यशाला में एस3वॉस (S3WaaS- सेक्योर , स्केलेबल एंड सुगम्य वेबसाइट ऐज ए सर्विस) पर हुई गहन चर्चा देहरादून: सचिवालय परिसर के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली कॉन्फ्रेंस हॉल में एस 3 वॉस (S3WaaS) पर एक राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ एवं अध्यक्षता सचिव ,सूचना प्रौद्योगिकी, श्री नितेश झा (आई ए एस) द्वारा की गई, जबकि सह-अध्यक्षता निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) श्रीमती नितिका खंडेलवाल (आईएएस) द्वारा की गई । इस कार्यशाला का तकनीकी संचालन एन आई सी (NIC) देहरादून टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में एस3वॉस टीम का नेतृत्व एन आई सी उत्तराखंड के डी डी जी एवं एस आई ओ श्री अशेष कुमार अग्रवाल ,एन आई सी दिल्ली मुख्यालय से श्री यतिन सक्सेना द्वारा किया गया । इस कार्यशाला में राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों से 160 से अधिक अधिकारियो...

Continue Reading
Slider

स्कूलों में नशा मुक्ति को पाठ्यक्रम में शामिल करने का प्रस्ताव

’’मेडिकल स्टोरों के कैमरों की नियमित जांच की जाये’’   ’’जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नार्को कोर्डिनेशन सेंटर समिति की बैठक’’ जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में (NCORD- नार्काे कोर्डिनेशन सेंटर) समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने नशा मुक्ति के लिए एटीएफ (एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी) सेंटर खोलने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। जिला कार्यालय स्थित एनआईसी सभागार में संपन्न बैठक में ऑनलाइन जुडे़ ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि जिले के मेडिकल स्टोरों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से कैमरों की रिकॉर्डिंग की चेकिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण करत रहें। यह देखें कि मेडिकल स्टोर संचालक बच्चों/युवाओं को कोई नशीली सामग्री तो नहीं बेच रहे हैं। यदि कोई बे...

Continue Reading
Slider

ड्रोन संचालन, उन्नत निगरानी तकनीक, और एंटी-ड्रोन उपायों पर गहन जानकारी दी

उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (यू -सैक ) के सभागार मे आई0टी0बी0पी0 के अधिकारियों हेतु ड्रोन एण्ड काउन्टर-ड्रोन ऐप्लकैशनस विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया यू -सैक मे संस्थापित एवं आई टी डी ए द्वारा संचालित ड्रोन ऐप्लकैशन एण्ड रिसर्च सेंटर(DARC) द्वारा आयोजित इस कार्यशाला मे दो सत्रों मे ड्रोन और उनके घटकों का परिचय एवं सैन्य और ड्रोन विरोधी तकनीकों में ड्रोन का अनुप्रयोग विषयों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को व्याख्यान दिया गया l इस प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिकारियों को सैन्य अभियानों में ड्रोन तकनीक के उपयोग और एंटी-ड्रोन तकनीकों की समझ विकसित करना था। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने ड्रोन संचालन, उन्नत निगरानी तकनीक, और एंटी-ड्रोन उपायों पर गहन जानकारी दी। अधिकारियों ने इसे अपनी सैन्य रणनीतियों को सशक्त बनाने में अत्यंत सहायक बताया।कार्यशाला मे डी0आई0जी0...

Continue Reading
Slider

हर्षवर्धन शास्त्रीय संगीत वादन में रहे राज्य में प्रथम

जीआईसी जगतेश्वर के शिक्षक हर्षवर्धन शास्त्रीय संगीत वादन में रहे राज्य में प्रथम एनसीईआरटी सभागार देहरादून में संपन्न हुआ राज्य स्तरीय संगीत सम्मान समारोह पौड़ी गढ़वाल: देहरादून में संपन्न राज्य स्तरीय संगीत सम्मान समारोह 2024 में पौड़ी जिले के प्रतिभागियों ने जिले के नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में तीन प्रतिभागियों ने प्रथम और तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि तीन प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार मिले। कार्यक्रम से लौटे कार्यक्रम समन्वयक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) चड़ीगांव के प्रवक्ता विनय किमोठी ने बताया कि एनसीईआरटी सभागार देहरादून में 26 और 27 नवंबर को राज्य स्तरीय संगीत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पौड़ी जनपद के पांच प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें दो अध्यापक और तीन छात्र-छात्राएं शामिल थीं। उन्होंने बताया कि सहायक अध्यापक हर्षवर्धन भट्ट, राजकी...

Continue Reading
Slider

क्यों आईपीडी में  नही हैं पैशेंटः डीएम

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में जनपद के सभी उप जिला चिकित्सालयों की एक साथ प्रबन्धन समिति की बैठक ली। बैठक में जिलाधिकारी ने चकित्सालयों के सभी प्रस्ताव स्वीकृत करते हुए कहा कि आप चिकित्सालयों में सुविधा बढाएं जनमानस के प्रति कमिटमेंट बढाएं। जिलाधिकारी ने कड़े शब्दों में कहा कि सरकारी चिकित्सालयों को रेफलर सेन्टर बनाकर मजाक न बनाए सभी लोग निजी चिकित्सालयों का खर्चा वहन नही कर सकते हैं। सरकारी चिकित्सालयों में सुविधा बढाए जाने हेतु सरकार निरंतर प्रयासरत है, लगभग सभी चिकित्सालयों में पूर्ण स्टॉफ भी है, चिकित्सकों एवं चिकित्सा स्टॉफ के सहयोग से हम आदर्श व्यवस्था बना सकते हैं, यह सेवा के साथ ही एक पुनीत कार्य भी है। जिलाधिकारी  ने उप जिला चिकित्सालय विकासनगर के आक्सीजन प्लांट की सर्विस तथा भवन मरम्मत के लिए धनराशि मौके पर ही स्वीकृत की। वहीं प्रेमनगर चिकित्सालय के सभी प्...

Continue Reading