Sliderउत्तराखंड

प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और संवंर्द्धन के लिए सीएम धामी ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में सिंचाई, लघु सिंचाई और ग्रामीण निर्माण विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और संवंर्द्धन के लिए वृहद स्तर पर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन और समृद्धि का आधार जल है, इसलिए जल संचय और जलधाराओं, गाड़-गदेरों के पुनर्जीवीकरण की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएं। शहरी क्षेत्रों में वर्षा जल संचय के लिए मिलकर कार्य करें मुख्यमंत्री ने सिंचाई, लघु सिंचाई विभाग और नगर निगमों को शहरी क्षेत्र में वर्षा जल संचय के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही। उन्होंने ग्राउंड वाटर रिचार्ज पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताई। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कार्यों के लिए पुरानी पंरपराओं को छोड़कर नवाचार पर विशेष ध्यान दिया जाए। जमरानी और सौंग बांध परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश सिं...

Continue Reading
Slider

सूबे में समग्र शिक्षा के तहत पहली बार लगेगा रोजगार मेला

सूबे में समग्र शिक्षा के तहत पहली बार लगेगा रोजगार मेला शिक्षा मंत्री डॉ. रावत की पहल पर युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर आगामी 23 मार्च को देहरादून में जुटेंगी कई बहुराष्ट्रीय कम्पनियां देहरादून, प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की एक और पहल प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नया आयाम देगी। इस महत्वकांक्षी पहल के तहत पहली बार समग्र शिक्षा के तहत आगामी 23 मार्च को रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। जिसमें एक दर्जन राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियां की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इस आयोजन में प्रदेश के 559 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। समग्र शिक्षा उत्तराखंड के अपर राज्य परियोजना निदेशक कुलदीप गैरोला के मुताबिक प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर विद्यालयी शिक्षा...

Continue Reading
Slider

एसएचए की नव नियुक्त सीईओ रीना जोशी ने संभाला कार्यभार

एसएचए की नव नियुक्त सीईओ ने संभाला कार्यभार देहरादूनः राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड की नव नियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी आईएएस ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। यहां आयोजित बैठक में उन्होंने प्राधिकरण द्वारा संचालित आयुष्मान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना तथा राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के साथ ही आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के क्रियान्वयन को लेकर जानकारियां ली। प्राधिकरण के चेयरमैन अरविंद सिंह ह्यांकी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नव नियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पीपीटी के जरिए प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना, अटल आयुष्मान योजना उत्तराखंड व राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के विभिन्न पहलुओं तथा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की जानकारियों से भी अवगत कराया गया। बैठक में आयुष्मान के अंतर्गत 70 वर्ष व उससे अधिक आयु वर्ग के बुजुर्ग जनों के लिए व...

Continue Reading
Slider

एसएचए की नव नियुक्त सीईओ ने संभाला कार्यभार

एसएचए की नव नियुक्त सीईओ ने संभाला कार्यभार राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की नव नियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी आईएएस ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। यहां आयोजित बैठक में उन्होंने प्राधिकरण द्वारा संचालित आयुष्मान योजना के साथ ही आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के क्रियान्वयन को लेकर जानकारियां ली। प्राधिकरण के चेयरमैन अरविंद सिंह ह्यांकी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नव नियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पीपीटी के जरिए प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना, अटल आयुष्मान योजना उत्तराखंड व राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। इस मौके पर आयुष्मान के और अधिक बेहतर संचालन व आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस मौके पर प्राधिकरण के निदेशक वित्त अभिषेक आनन्द, निदेशक प्रशासन डा विनोद टोलिया, अपर निदेशक प्रशासन अतुल जोशी, अपर ...

Continue Reading
Slider

घोल्डी व स्यूसाल गांव में आयोजित हुई चौपाल, अधिकारियों ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

घोल्डी व स्यूसाल गांव में आयोजित हुई चौपाल, अधिकारियों ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं पौड़ी: सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी के तत्वाधान में विकासखंड पौड़ी के घोल्डी व विकासखंड थलीसैण के स्यूसाल गांव में चौपाल आयोजित की गई। चौपाल में अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उसके निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को प्रेषित की गई। जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान के निर्देशन में जनपद के समस्त विभागों के अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर उनकी समस्याओं का निस्तारण कर रहे हैं। जिससे लोगों को ब्लॉक व मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि ग्रामीणों द्वारा चौपाल में रखी गई शिकायतों का निस्तारण तत्काल करें और उसकी आख्या भी प्रस्तुत करें। इसी कार्यक्रम के तहत मंगलवार को गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी द्वारा विकासखंड थलीसैंण के स्...

Continue Reading