सिविल एवं सोयम प्रभाग पौड़ी के तत्वावधान में विकासखंड खिर्सू के ग्वाड़ गांव में "सरकार जनता के द्वार" चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में ग्रामीणों द्वारा कुल 09 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से 02 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएफओ सिविल एवं सोयम वन प्रभाग पवन नेगी ने बताया कि चौपाल में ग्रामीणों ने पेयजल, मोटर मार्ग का मुआवजा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मूलभूत सुविधाएं, प्रधानमंत्री आवास, जंगली जानवरों से निजात आदि समस्याएं रखी। कहा कि 09 शिकायतों में से 02 शिकायतों का निस्तारण किया गया, बाकी शिकायतें संबंधित विभागों को भेजी गई हैं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को अन्य शेष शिकायतों का निस्तारण समय पर करने को कहा। इस दौरान उन्होंने गांव में विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया। आयोजित चौपाल में विकासखंड स्तरीय अधिकारी, समाज कल्याण, स्वास्थ्य अधिकारी व अन...
Continue ReadingCategory: Slider
पीएम मोदी के विजन को साकार करेगा उत्तराखण्ड धामी सरकार ने किया 'फिट और हेल्दी" उत्तराखण्ड का आह्वान 'ईट राइट इंडिया अभियान की हुई जोरदार शुरुआत नोडल अधिकारियों की हुई तैनाती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत, सशक्त भारत के विजन को साकार करने के लिए उत्तराखण्ड सरकार आगे आई है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने फिट उत्तराखण्ड अभियान का आगाज कर दिया है। इस अभियान के तहत नागरिकों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वस्थ उत्तराखंड की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा संचालित 'ईट राइट इंडिया अभियान के प्रभावी कार्यान्वयन की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि इस अभियान को तेजी से लागू किया जाए। इसके लिए नोडल अधिका...
Continue Readingआदर्श संस्था के तत्वाधान में देवभूमि मा औली बहार गीत एल्बम का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुख्यमंत्री आवास में विमोचन किया गया। गीत एल्बम में विजेंद्र सिंह बर्तवाल व उत्तम सिंह भंडारी ने स्वर दिया है। गीतकार सत्यपाल सिंह भंडारी,संगीतकार शैलेंद्र शैलू व दिलीप अंजवाल हैं। अभिनव उत्तम सिंह भंडारी व हरीश कोठारी द्वारा किया गया है। इसके प्रोड्यूसर उत्तम सिंह भंडारी हैं। इस दौरान अध्यक्ष आदर्श संस्था आशा कोठारी और सचिव हरीश कोठारी सहित सिद्धार्थ वासन, भावना सभरवाल आदि उपस्थित थे।
Continue Readingसूबे के प्रत्येक ब्लॉक में बनेंगे कलस्टर विद्यालयः डॉ. धन सिंह रावत विद्यालयों के स्थलीय निरीक्षण को नामित किये नोडल अधिकारी कहा, आवंटित विद्यालयों का निरीक्षण कर सौंपेंगे विस्तृत रिपोर्ट देहरादून, विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित कलस्टर विद्यालय योजना के तहत प्रथम चरण में प्रत्येक विकासखंड में एक-एक कलस्टर विद्यालय बनाया जायेगा। इन विद्यालयों में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के दृष्टिगत स्थलीय निरीक्षण को विकासखण्डवार नोडल अधिकारी नामित कर दिये गये हैं। सभी नोडल अधिकारी शीघ्र ही आवंटित विद्यालयों का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट महानिदेशालय के माध्यम से शासन को उपलब्ध करायेंगे ताकि प्रथम चरण के कलस्टर विद्यालयों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जा सके। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप प्रदेशभर में कलस्टर विद्यालय...
Continue Readingविश्व नई चुनौतियों का सामना कर रहा है : जनरल उपेंद्र द्विवेदी 67वीं जयंती पर याद किए गए देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत जीबीआर मेमोरियल फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने आयोजित किया चतुर्थ सीडीएस जनरल बिपिन रावत मेमोरियल लेक्चर दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में जीबीआर मेमोरियल फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की 67वीं जयंती पर चतुर्थ मेमोरियल लेक्चर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि थलसेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि जीबीआर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं पूर्व वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया, जनरल बिपिन रावत की सुपुत्री तारिणी रावत और आजतक के सीनियर एडिटर और वरिष्ठ रक्षा पत्रकार एवं फ़ाउंडेशन के सचिव मनजीत नेगी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में वायुसेना प्रमुख एपी सिंह समेत तीनों सेनाओं के अधिकारी, रक्षा सुरक्षा से अधिकारी शामिल ...
Continue Reading
