निर्वाचक नामावली त्रुटिहीन, शुद्ध और परिपूर्ण बनाने के लिए 01 मार्च से 22 मार्च तक चलाया जा रहा है विशेष अभियान मुख्य विकास अधिकारी/ उप जिलानिर्वाचन अधिकारी गिरीश गुणवंत ने जानकारी दी कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 में प्रयुक्त की जाने वाली निर्वाचक नामावली त्रुटिहीन, शुद्ध और परिपूर्ण बनाने के लिए 01 मार्च से 22 मार्च 2025 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मतदाता सूची प्रदर्शित की जा रही है, ताकि सभी संबंधित व्यक्तियों को जानकारी मिल सके और कोई भी अर्ह मतदाता अपना नाम निर्वाचक नामावली में अंकित कराने से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि इस विशेष अभियान के दौरान कोई भी व्यक्ति अपने ग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट में अपना नाम जोड़ सकता है या संशोधन करवा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि निर्वाचक नामावली से संबंधित जानकारी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, उपजिलाधिकारी, सहाय...
Continue ReadingCategory: Slider
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार हेली सेवाओं का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया है। इन सेवाओं के जरिए जरिए देहरादून से नैनीताल, बागेश्वर और मसूरी और हल्द्वानी से बागेश्वर का हवाई सम्पर्क स्थापित हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “उड़ान“ योजना के अंतर्गत शुरू की जा रही इन चार हेली सेवाओं से राज्य में पर्यटन एवं आर्थिक विकास को गति मिलेगी। बेहतर कनेक्टिविटी से स्थानीय लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आयेंगे। बागेश्वर नैनीताल और मसूरी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं। इन क्षेत्रों की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वादियाँ, हरे-भरे पहाड़, ऐतिहासिक मंदिर और समृद्ध संस्कृति देश और दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। नैनीताल अपनी मनोरम झीलों, नयना देवी शक्तिपीठ और कैंची धाम जैसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। सरयू और गोमती नदी के पावन संगम पर स्थित बागे...
Continue Readingमुख्यमंत्री के सेवा सुशासन को सार्थक कर रहा जिला प्रशासन का जनता दर्शन। अपनी कोर टीम संग आज 4 घन्टे जनता दरबार में जिलाधिकारी मौके पर कर रहे जन समस्याओं का निराकरण। बजुर्ग, दिव्यांग, असहाय का फिर सहारा बना आज का जनता दर्शन, त्वरित एक्शन, समाधान कर नजीर पेश बेदखल बुजुर्ग महिला की पीड़ा का डीएम ने लिया संज्ञान, मौके पर ही डीएम कोर्ट में वाद दाखिल अवार्ड घोषणा अगले ही हफ्ते जलभराव की समस्या से परेशान बुजुर्ग दम्पति शिकायत पर कार्यवाही ने होने पर लोनिवि, पेयजल निगम पर सीआरपीसी धारा 133 में वाद दायर 85 प्रतिशत् दिव्यांग व्यक्ति को मौके पर रही ही मिला रोजगार, विकासभवन में किया नियुक्त गैर कानूनी कमर्शियल भवन के निर्माण से व्यथित बजुर्ग महिला की शिकायत पर एमडीडीए से करवया सीलय 18 को होगा ध्वस्त निर्धन, असहाय और अनाथ बेटियों की नही रूकेगी पढ़ाई । दो अनाथ बालिकाओं की स्कूल फी...
Continue Readingप्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक संवाद : जन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जनपद पौड़ी गढ़वाल के अंतर्गत यमकेश्वर विकासखंड के कोठार गांव में ग्रामीणों के साथ वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए ग्रामीणों से बात की। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही आपके समस्याओं का समाधान किया जाएगा। मा. मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि जिन लोगों द्वारा अपनी समस्याएं रखी हैं उनका समाधान करना सुनिश्चित करें। मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए त्वरित समाधान दल (रैपिड सॉल्यूशन टीम) को जनपद पौडी से शुरू किया जा रहा है। कहा कि त्वरित समाधान दल के माध्यम से जनता की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सीएम हेल्पलाइन की तर्ज...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया 110.56 करोड़ की लागत से 19 विकास कार्यों का शुभारंभ एवं लोकार्पण। मुख्यमंत्री ने किया रोड शो में प्रतिभाग, लोगों ने फूल वर्षा व पुष्प मालाओं से किया स्वागत। राज्य में जनभावनाओं के अनुरूप लाया जा रहा है भू कानून महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच है यूसीसी - सीएम मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में भव्य रोड शो कर कार्यक्रम स्थल नगर निगम पहुंचे। रोड शो में मुख्यमंत्री श्री धामी का काशीपुर की जनता, विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों ने पुष्पवर्षा, मालाओं, पुष्पगुच्छ से भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर नगर निगम में आयोजित अभिनंदन समारोह में 48.61 करोड़ की लागत के 7 विकास कार्यों का शिलान्यास व 61.95 करोड़ की लागत के 12 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान कुल 110.56 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण कि...
Continue Reading
