पौड़ी गढ़वाल: जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के निर्देशानुसार तथा जिला पूर्ति अधिकारी, अरूण कुमार वर्मा के मार्गदर्शन पर जनपद पौड़ी के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व होटलों में घरेलू सिलिण्डरों के दुरूपयोग को रोकने हेतु क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/पूर्ति निरीक्षकों/केन्द्र प्रभारियों के नेतृत्व में निरीक्षण टीमों का गठन किया गया है। जिनके द्वारा निर्धारित दिवसों पर सम्बन्धित क्षेत्रों में निरीक्षण की कार्यवाही की जा रही है। थलीसैण एवं लैन्सडोन क्षेत्र में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व होटलों में निरीक्षण किया गया। थलीसैंण क्षेत्र में पूर्ति निरीक्षक बीरोंखाल शशिबाला रावत व पूर्ति निरीक्षक थलीसैंण सचिन भट्ट द्वारा कुल 17 व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू सिलिण्डरों के उपयोग पर 32,200 रू का चालान किया गया तथा लैन्सडोन क्षेत्र में पूर्ति निरीक्षक लैन्सडोन अभिषेक कर्णवाल व प
Continue ReadingCategory: Slider
चमोली: सचिव, कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, उत्तराखंड शासन दीपक कुमार ने लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण ग्राम हाट में विकासखंड दशोली के अधिकारियों की उपस्थिति में जन- चौपाल का आयोजन कर जन समस्याएं सुनी । क्षेत्र के ज्यादातर ग्रामीणों ने जिनकी संख्या लगभग 100-150 थी ने रोड, पानी, बिजली एवं नगर पंचायत से संबंधित समस्याओं से सचिव महोदय को अवगत कराया. सचिव ने पीडब्ल्यूडी को ल्वां दिगोली सड़क का मलबा डंपिंग जोन में डालने के निर्देश दिए। श्रीकोट मोटर मार्ग से जिनके खेत कटे हैं उन्हें शीघ्र ही मुआवजा दिये जाने के सम्बंध में संबंधित को निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने जल निगम को पीपलकोटी नगर क्षेत्र में बद्रीनाथ NH के साथ-साथ सीवर लाइन का एस्टीमेट बनाने हेतु जल निगम को निर्देश दिए। ग्रामीणों की जैशाल सडक के एलाइमेंट चेंज करने की शिकायत पर उन्होंने PWD, पूर्व/ वर्तमान प्रधान तथा पुलिस की उपस्थिति ...
Continue Readingसाल 2025 तक डेढ़ लाख महिलाएं बनेगी लखपति दीदी: मुख्यमंत्री भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में राज्यस्तरीय ग्रामीण उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आयोजित राज्यस्तरीय ग्रामीण उद्यमिता विकास कार्यशाला को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सरकार ने 2025 तक, डेढ़ लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य पर काम कर रही है। बुधवार को भराड़ीसैंण में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ग्रीष्मकालीन राजधानी में इस कार्यशाला का आयोजन होना अपने आप में एतिहासिक अवसर है। सरकार कार्यशाला में प्राप्त सुझावों पर गंभीरता से अमल करते हुए, ग्रामीण उद्यमियों के सामने आने वाली सभी समस्याओं का समाधान निकालेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पहले ही दिन से सरलीकरण, समाधान और निस्तारण के मंत्र पर चल रही है, इसके सकारात्मक ...
Continue Readingबिना सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में नजर आई गहमागहमी पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने बिना विधानसभा सत्र भराड़ीसैंण में किया रात्रिविश्राम मुख्यमंत्री ने भू कानून के साथ ही पलायन निवारण आयोग बैठक की अध्यक्षता की भराड़ीसैंण। उत्तराखंड की घोषित ग्रीष्मकालीन राजधानी, भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में बुधवार को बिना विधानसभा सत्र के भी चहल पहल नजर आई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिन में यहां उत्तराखंड के लिए प्रस्तावित भू कानून पर विचार विमर्श करने के साथ ही पलायन निवारण आयोग की बैठक की अध्यक्षता की। वहीं रात्रि विश्राम के दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं का सुना, इस तरह बुधवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी एक बार फिर प्रदेश के राजकाज का केंद्र बिंदू बनी रही। ग्रीष्मकालीन राजधानी में आमतौर पर बजट सत्र के दौरान ही चहल पहल नजर आती है। लेकिन बुधवार को भराडीसैंण विधानसभा परिसर एक बार फिर दिनभर र...
Continue Readingकैबिनेट मंत्री ने मेला एवं प्रदर्शनी स्थल का भूमि पूजन किया 14 नवंबर को मुख्यमंत्री धामी करेंगे बैकुंठ चतुर्दशी एवं प्रदर्शनी का शुभारम्भ डॉ. धन सिंह ने प्रदर्शनी स्थल का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश 14 नवंबर से आयोजित होने वाले सात दिवसीय बैकुंठ चतुर्दशी मेले को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बुधवार को प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा, उच्च शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बैकुंठ चतुर्दशी एवं विकास प्रदर्शनी स्थल आवास विकास मैदान में पहुंचकर भूमि पूजन किया। भूमि पूजन से पूर्व उन्होंने मेला एवं प्रदर्शनी स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 14 नवंबर से 20 नवम्बर तक श्रीनगर शहर में बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी का आयोजन होगा। जिसका शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जायेगा। बुधवार को क्षेत्...
Continue Reading
