Slider

गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में राज्य स्थापना दिवस

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में सादगी से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस। राज्य स्थापना दिवस पर अमर शहीदों, शहीद राज्य आंदोलनकारियों और अल्मोड़ा बस दुर्घटना में मृतकों को दी गई श्रृद्वांजलि। सिमली में महिला बेस अस्पताल को पूर्ण बेस अस्पताल बनाने की घोषणा कर मुख्यमंत्री ने जनपद को दी बड़ी सौगात। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विधानसभा परिसर भराडीसैंण, गैरसैंण ( चमोली ) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के 24 वर्ष पूर्ण होने और रजत जयन्ती वर्ष के शुभारम्भ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। विधानसभा परिसर भराडीसैंण में राज्य स्थापना दिवस पर पुलिस एवं एनसीसी जवानों द्वारा विधानसभा परिसर में सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर व...

Continue Reading
Sliderयुवा जगत/ शिक्षा

अब तक 2296 बेसिक शिक्षकों को दी गई नियुक्तिः डॉ. धन सिंह रावत

  देहरादून, प्राथमिक शिक्षा विभाग के तहत चार जनपदों के 128 प्राथमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गये हैं। शिक्षकों की नियुक्ति से प्रदेश के पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में अक्षर ज्ञान के दिये जल उठेंगे। नौनिहालों के उज्ज्वल भविष्य को देखते हुये राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति का निर्णय लिया था जिसे पूरा किया जा रहा है। नव नियुक्त शिक्षकों के आने से विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होगी और बच्चों को घर के समीप ही गुणवत्तापरक शिक्षा आसानी से सुलभ होगी। यह बात प्रदेश के शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज एससीईआरटी सभागार में आयोजित बेसिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में कही। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे डा. रावत ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर शिक्षा व्यवस्था उच्चस्तरीय होनी जरूरी है ताकि नौनिहालों की शैक्षिक नींव...

Continue Reading
Slider

सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई व विकासखण्डों में कम्पेक्टरों को चालू अवस्था में लाएं: डीएम

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में नमामि गंगे के अन्तर्गत गठित जिला स्तरीय गंगा समिति की बैठक ली। उन्हांेने बैठक में विकासखण्ड स्तर पर बंद पडे़ कम्पेक्टरों को यथाशीघ्र चालू करने व सभी सार्वजनिक/सामुदायिक शौचालयों की सफाई करते हुए उपयोग की स्थिति में लाने केे निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये है। शुक्रवार को आयोजित गंगा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि विकासखण्ड स्तर पर कूड़ा निस्तारण हेतु लगाये गये कम्पेक्टर को प्राथमिकता के आधार पर चालू करना सुनिश्चित करें। नगरों, कस्बों व ग्राम पंचायतों में बने सामुदायिक शौचालयों को लेकर जिलाधिकारी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद के अन्तर्गत सभी सार्वजनिक शौचालयों कीे साफ-सफाई करवाते हुए चालू अवस्था में लाना सुनिश्चित करें। लिगेसी वेस्ट (पुराने कूड़े) के निस्तारण हेतु भूमि ...

Continue Reading
Slider

राजस्व के लिए जनमानस के साथ धोखाधड़ी की नही दी जा सकती है छूटः डीएम

जनमानस में जागरूकता लाने हेतु रजिस्ट्री से पूर्व किन-किन बिन्दुओं पर ध्यान रखना है, इसके लिए कार्यालयों पर लगाए जाएं फ्लैक्स। डीएम ने रजिस्ट्रार कार्यालय की लचर कार्यप्रणाली पर लगाई फटकार, एडीएम को एक सप्ताह के भीतर पूरी तैयारी के साथ बैठक कराने के दिए निर्देश। देहरादून, जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में स्टाम्प एवं रजिस्टेªशन विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए एआईजी स्टाम्प एंव सब रजिस्ट्रार सहित राजस्व विभाग के अधिकारियों को भूमि फर्जीवाड़ा रोकने हेतु प्रभावी कार्य योजना बनाने तथा जनमानस को फर्जीवाड़े से बचाने के लिए जागरूक करने हेतु व्यवस्था बनाने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। राज्य का प्रथम डेडिकेटेड कम्प्यूटर कियोस्क की शुरूआत जनपद देहरादून से जिलाधिकारी एक और अभिनव प्रयास। राज्य का प्रथम डेडिकेटेड कम्प्यूटर कियोस्क की शुरूआत जनपद देहरादून से जिलाधिकारी की एक और अभिनव प्रयास। ...

Continue Reading
Slider

तीरंदाजी का प्रदर्शन कर जिलाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को उत्साहित किया

जिला मुख्यालय में राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ तीन दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में 6 जनपदों के 105 बालक और बालिकाएं करेंगी प्रतिभाग पौड़ी गढ़वाल: जिला प्रशासन के सहयोग और खेल विभाग के तत्वावधान में आज जिला मुख्यालय स्थित कंडोलिया मैदान में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-10, 15 और 20 आयु वर्ग की तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ० आशीष चौहान ने टारगेट पर तीर कमान से  निशाना लगाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। यह पहला अवसर है जब जनपद में तीरंदाजी जैसी रोमांचक खेल विधा का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में नैनीताल, उधमसिंहनगर, पौड़ी, अल्मोड़ा, देहरादून और हरिद्वार सहित कुल 6 जनपदों के 105 बालक और बालिकाएं भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर जिलाधिकारी डॉ० आशीष चौहान ने खुद तीरंदाजी का प्रदर्शन कर सभी प्रतिभागियों को...

Continue Reading