जिलाधिकारी ने ली एनकोर्ड की समीक्षा बैठक पौड़ी: जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में एनकोर्ड के तहत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक ली। बैठक में नशे पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी ने पुलिस, राजस्व व आबकारी विभाग को आवश्यक निर्देश दिये हैं। गुरुवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने पिछली बैठक में दिये गये निर्देशों की अनुपालन आख्या की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस विभाग को कहा कि लक्ष्मणझूला के अंतर्गत ड्रग्स की सप्लाई को लेकर छापेमारी करें। उन्होंने यह भी कहा कि जिन क्षेत्रों में अवैध रूप से भांग की खेती की जा रही है उन क्षेत्रों में पुलिस व उपजिलाधिकारी संयुक्त रूप से चेकिंग कर भांग की खेती को नष्ट करना सुनिश्चित करें। कहा कि कोई पकड़ में आता है तो उसके विरुद्ध एनडीपीएस की सुसंगत धाराओं में कठोर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा...
Continue ReadingCategory: Slider
आंगनबाड़ी, नौनिहाल, दुरस्थ क्षेत्रवासी करते हैं उपभोग, सेहत से खिलवाड़ नही है बर्दाश्त देहरादून: सीएम के संकल्प, सरकार की छवि बरकार रखने को जिला प्रशासन दूरी नही धूरी की तरह हर वक्त सजग है कोताही लापरवाही निष्ठाहीनता पर जिला प्रशासन देहरादून की निरंतर एक बाद एक एक्शन जारी। जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज खाद्य गोदाम गुलर घाटी का औचक निरीक्षण किया। गोदाम में निर्धारित मानको का पालन न होने तथा रजिस्टर मेंटेन ना होने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए ववरिष्ठ विपणन अधिकारी विष्णु प्रसाद चतुर्वेदी एवं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी( एआरओ) अजय रावत पर प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज वेतन बंद, विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। बेस गोदाम से सिर्फ देहरादूनवासी हो नही, अपितु, गढवाल मण्डल के नई जिलों में होती है आपूर्ति जिलाधिकारी आज गुलरघाटी स्थित अनाज गोदाम पर पंहुचे जहां डीएम के पंहुचते ही गोदाम में कार्यरत अधिकारियों/क...
Continue Readingउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्लांट ऑर्बिट को सतत विकास लक्ष्य (SDG) गोल 13 - जलवायु परिवर्तन के तहत UNDP-SDG अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया। यह पुरस्कार पर्यावरणीय स्थिरता, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने और हरित कृषि को बढ़ावा देने में प्लांट ऑर्बिट के महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता देता है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर, प्लांट ऑर्बिट के संस्थापक और सीईओ गगन त्रिपाठी ने कहा, "हमारा मिशन जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के लिए नवाचार और सतत कृषि समाधानों को अपनाना है। यह पुरस्कार हमें और अधिक समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ जलवायु के अनुकूल पहल करने के लिए प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री जी द्वारा यह सम्मान प्राप्त करना हमारे लिए अत्यंत गर्व की बात है।" मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि, "उत्तराखंड जैसे पर्यावरण-संवेदनशील राज्य में जलवायु परिवर्तन से नि
Continue Readingदेहरादून:, जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की संयुक्त अध्यक्षता में बल्लुपुर-पावंटा राष्ट्रीय राजमार्ग के सम्बन्ध में अधिकारियों एवं सम्बन्धित ग्रामीणों के साथ बैठक कर दोनों पक्षों को सुना। जिलाधिकारी ने बल्लुपुर-पंावटा हाईवे में अण्डरपास एवं ग्रामीणों द्वारा रिट पीटिशन के सम्बन्ध में एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देशित किया ग्रामीणों के समुचित आवेदनों पर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने तथा अण्डरपास की मानसून सीजन के दृष्टिगत अण्डर पास की सुरक्षा के सम्बन्ध में प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करेंगे। जिलाधिकारी ने कड़े शब्दों में कहा कि जनमानस, स्थानीय बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों की कीमत पर नही किया जा सकता है निर्माण प्लान में यदि खामिया हैं तो उसे सुधार करें। साथ ही एनएचएआई के अधिकारियों को नाले पर बने अण्डरपास जलभराव के दृष्टिकोण से पूर्ण सुरक्षित है इसका प्रमाण देने को निर्दे...
Continue Readingयुवाओं के लिए युवा आपदा मित्र बनने का सुनहरा मौका युवा आपदा मित्र योजना के तहत उत्तराखण्ड में चार हजार से अधिक स्वयंसेवकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण एनसीसी, एनएसएस, भारत स्काउट एवं गाइड तथा नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक आपदा के दौरान निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका सचिव आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास ने ली बैठक, तय किए लक्ष्य देहरादून। उत्तराखंड में एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र तथा भारत स्काउट एवं गाइड के स्वयंसेवकों के लिए आपदा मित्र बनने का सुनहरा मौका है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी युवा आपदा मित्र परियोजना के तहत उत्तराखण्ड में 4310 स्वयंसेवकों को आपदाओं का सामना करने में सक्षम तथा फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में दक्ष बनाया जाएगा। सोमवार को सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने इस योजना को लागू किए जाने को लेकर चारों य...
Continue Reading
