Slider

सरकारी योजनाओं से जुड़ने का खुला रास्ता

  पौड़ी: जनपद के ऐसे नागरिक जो विभिन्न कारणों से अब तक आधार पहचान से वंचित थे, उनके लिए जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग की संयुक्त पहल अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुई। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में जिला कार्यालय परिसर में आयोजित विशेष आधार नामांकन एवं अद्यतन शिविर ने दर्जनों लोगों को पहचान, अधिकार और सरकारी योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्रदान किया। विशेष रूप से यह शिविर उन लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हुआ, जिनका अब तक आधार नहीं बन पाया था। शिविर में 18 वर्ष से अधिक आयु के 23 नागरिकों का पहली बार आधार पंजीकरण किया गया। इनमें पांच दिव्यांगजन भी शामिल रहे, जो वर्षों से आधार पहचान पत्र से वंचित थे। आधार बनने के बाद अब उनके लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों, पेंशन योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं, बैंकिंग सेवाओं तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप...

Continue Reading
Slider

छात्रों के लिए ज्ञान-विज्ञान का नया केंद्र बनेगा जिला विज्ञान संग्रहालय: आयुक्त गढ़वाल

छात्रों के लिए ज्ञान-विज्ञान का नया केंद्र बनेगा जिला विज्ञान संग्रहालय: आयुक्त गढ़वाल गढ़वाल मंडलायुक्त ने जिला विज्ञान संग्रहालय एवं रामलीला मैदान का किया निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा पौड़ी: गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने श्रीनगर रोड स्थित निर्माणाधीन जिला विज्ञान संग्रहालय तथा 15 जून को प्रस्तावित मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला विज्ञान संग्रहालय के निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने निर्माणदायी संस्था के अधिकारियों से संग्रहालय में विकसित की जा रही विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों, प्रदर्शनों एवं सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि जिला विज्ञान संग्रहालय ...

Continue Reading
Slider

जिलाधिकारी ने सीता सर्किट का किया स्थलीय निरीक्षण

मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत प्रस्तावित सीता सर्किट का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण सीता सर्किट को मिलेगा भव्य स्वरूप, जिलाधिकारी ने फलस्वाड़ी में किया स्थलीय निरीक्षण जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को भूमि चिन्हीकरण के दिए निर्देश, ग्रामीणों के साथ होगी बैठक स्थानीय संस्कृति और पारंपरिक पहाड़ी स्वरूप को अक्षुण्ण रखते हुए सड़क, धर्मशाला एवं पर्यटन सुविधाओं के विकास पर जोर पौड़ी: मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत प्रस्तावित सीता सर्किट परियोजना के तहत जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया फलस्वाड़ी गांव पहुंचकर प्रस्तावित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। प्रस्तावित सीता सर्किट में सीता मंदिर के साथ-साथ रघुनाथ मंदिर, वाल्मीकि मंदिर एवं लक्ष्मण मंदिर को भी शामिल किया गया है, जिससे क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों को एकीकृत कर एक समग्र आध्यात्मिक एवं पर्यटन परिपथ के रूप में विकसित किया जा स...

Continue Reading
Slider

शासन स्तर पर लंबित मामलों की नियमित पैरवी सुनिश्चित करें : मंडलायुक्त

आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश   मानसून से पूर्व कलवर्ट, नालियों एवं स्क्रबर की सफाई के निर्देश पौड़ी: गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान दैवीय आपदाओं से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को स्वीकृत कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) एवं आपदा न्यूनीकरण निधि के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों में प्रगति लायी जाय। बुधवार को आयुक्त सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि शासन स्तर पर लंबित मामलों की नियमित पैरवी कर उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जल निगम को शासन स्तर पर स्वीकृति हेतु लंबित 98 योजनाओं की सूची उपलब्ध कराने तथा जल संस्थान को मुख्यालय को भेजे...

Continue Reading
Slider

वन भूमि हस्तांतरण के प्रकरणों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः  डीएम

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को राष्ट्रीय एवं राज्य महत्व की परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से धरातल पर उतारने के लिए वन भूमि हस्तांतरण के मामलों का आपसी समन्वय से त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि विकास परियोजनाओं के सर्वेक्षण एवं क्रियान्वयन के दौरान यह विशेष ध्यान रखा जाए कि वन संपदा को न्यूनतम क्षति पहुंचे। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन परियोजनाओं के लिए वन भूमि हस्तांतरण आवश्यक है, उनके लिए प्रतिपूरक वनीकरण (कम्पेन्सेटरी अफॉरेस्टेशन) हेतु सीए भूमि का समयबद्ध चिन्हीकरण किया जाए, जिससे परियोजनाओं को अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े। बैठक में अवगत कराया गया कि आशारोड़ी से झाझरा-मसूरी हाईवे परियोजना के लिए लगभग 110 हेक्टेयर सीए भूमि की आवश्यकता है।

Continue Reading