मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण की उपस्थिति में मंगलवार को ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) का लोकापर्ण किया। इस बार विधानसभा का बजट सत्र नेशनल ई- विधान एप्लीकेशन के तहत संचालित किया जा रहा है। उत्तराखण्ड में विधानसभा के कार्यों को डिजिटल और पेपरलेस बनाने के लिए ई-विधानसभा प्रणाली अपनाई गई है। इसके माध्यम से विधायकों को कार्यसूची, विधानसभा में पूछे गये प्रश्नों के जवाब और अन्य दस्तावेज अब ऑनलाइन उपलब्ध कराये जायेंगे। इसके तहत विधानसभा में विधायकों की टेबल पर टैबलेट लगाए गए हैं, और सभी दस्तावेज डिजिटल रूप से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी, बल्कि विधानसभा की कार्यवाही भी अधिक दक्षता से संपन्न होगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्रीगण और विधायकगण उपस्थित थे।
Continue ReadingCategory: Slider
इण्डस्ट्री 4.0 के अनुसार प्रदेश के 13 संस्थानों का उच्चीकरण टाटा टैक्नोलॉजी प्राईवेट लिमिटेड के माध्यम से किया जाना है, जिस हेतु प्रदेश के कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के मंत्री सौरभ बहुगुणा की अध्यक्षता में विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में आयोजित बैठक में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अधिकारियों द्वारा टाटा टैक्नोलॉजी प्राईवेट लिमिटेड के अधिकारियों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किये गये। बता दें कि उच्चीकरण हेतु चयनित प्रदेश के 13 संस्थानों में 3 जनपदों हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर एवं नैनीताल में 2-2 संस्थान तथा 7 जनपदों देहरादून, उत्तरकाशी, नई टिहरी, चमोली, पिथौरागढ़, चम्पावत व अल्मोडा़ में 1-1 संस्थान शामिल हैं। एमओयू के अनुसार प्रत्येक आईटीआई में टीटीएल द्वारा सुझाए गये लेआऊट के अनुसार बिजली, पानी, फर्नीचर, एसी, जनरेटर आवश्यक पीसीसी, आरसीसी, एपोक्सी कोटिंग आदि मूलभूत सुविधाओं सहित 10 हजार वर्...
Continue Readingसभी ब्लाकों में 17 से 25 फरवरी तक ऋण शिविरों का आयोजन पौड़ी जनपद के समस्त विकासखंड़ों में 17 से 25 फरवरी तक बैंक शाखावार ऋण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। आज सोमवार से ऋण शिविरों का आयोजन शुरू हो गया है। परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण विवेक कुमार उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समस्त विकासखंड़ों में चिन्हित बैंक शाखाओं में लंबित ऋण आवेदन पत्रों को स्वीकृत, ऋण वितरण और बैंक शाखाओं में लंबित ऋण आवेदन पत्रों के निस्तारण के लिए ऋण शिविरों का आयोजन रोस्टर वार किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि लंबित ऋण आवेदन पत्रों को स्वीकृत व वितरण कर अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूहों को सीसीएल सुविधा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देश दिये कि समस्त बैंकों से समन्वय स्थापित करते हुए ऋण मेलों का आयोजन करते हुए दिये गये लक्
Continue Readingजिले में आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट, महिला स्वंय सहायता समूहों के उत्पादों को विपणन की सुविधा, महिला समूहों को रोजगार के साथ ही, उत्पादों के विपणन को मिलेगा प्लेटफार्म, 01 आउटलेट में लगभग 25 महिलाओं को मिल सकेगा रोजगार देहरादून: जनपद में स्वयं सहायता समूहों की आजीविका बढाने तथा राज्य के स्थानीय उत्पादों को विपणन हेतु प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशन में आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट खोले जाने की योजना पर तेजी से कार्य चल रहा है, जिसकी जानकारी जिलाधिकारी द्वारा 22 नवम्बर 2024 को आयोजित प्रजेन्टेशन कार्यक्रम में दी गई थी, इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है । शुरूआती चरण में 04 स्थानों कचहरी परिसर, सुद्धोवाला (पंचायतघर के निकट), कोरोनेशन हास्पिटल, गुच्चुपानी में जल्द ही आधुनिक आ...
Continue Readingनिर्धन, असहाय, बालिकाऐं ही हमारे वास्तविक जीवन की ‘नंदा सुनंदा’ देवीः डीएम डीएम ने सात बेटियों का सपना साकार कर, सीडीओ संग किया जनपद में ‘प्रोजेक्ट नन्दा सुनंदा’ का विधिवत शुभारंभ डीएम और उनकी टीम हर हफ्ते करेगी किसी न किसी नंदा या सुनंदा रूपक बेटियों को सशक्तः डीएम का ब्रेनचाईल्ड ‘प्रोजेक्ट नन्दा सुनंदा’ के तहत 07 बालिकाओं को मिला रू0 244731 का चैक देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने गरीब अनाथ, असहाय बालिकाओं स्नातक, स्नात्तकोत्तर एवं कौशल शिक्षा की जिम्मेदारी उठाते बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। इसके लिए डीएम ने बालिकाओं की शैक्षणिक भविष्य संवारने के लिए जनपद में प्रोजेक्ट ‘नंदा-सुनंदा’ शुरू किया है, जिसमें बालिकाओं के चयन के लिए multimultidisciplinary ( बहु विषयक ) समिति बनाई है, जिससे चयन निष्पक्ष, पारदर्शी एवं वास्तविक हो। जनपद में प्रोजेक्ट ‘नंदा-स...
Continue Reading
