मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए बेहतर कार्य करें चिकित्सक: डीएम जिलाधिकारी ने ली मातृ शिशु जन्म मृत्यु दर की समीक्षा एवं एनीमिया मुक्त भारत की समीक्षा बैठक पौड़ी: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मातृ शिशु जन्म मृत्यु दर की समीक्षा एवं एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम की बैठक ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए बेहतर कार्य करने को कहा। शुक्रवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली गर्भवती महिलाओं का काव्य एप में अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराएं, ताकि उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रखी जा सके। उन्होंने कहा कि 2024-25 में जो 19 शिशुओं और 02 मातृ की मृत्यु हुई है उनकी मृत्यु की जानकारी जुटाकर अन्य गर्भवती महिलाओं व उनके परिजनों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक करें। जिससे ...
Continue ReadingCategory: Slider
जिला चिकित्सालय कोरोनेशन में ब्लड बैंक, निर्माण कार्य प्रारम्भ। जिला चिकित्सालय में ब्लड बैंक निर्माण डीएम की सर्वाेच्च प्राथमिकता में से एक। जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में मा0 स्वास्थ्य मंत्री ने किया शिलान्यास देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं एवं जन सामान्य से संबंधित विषयों एवं समस्याओें पर गंभीर हैं। जिला चिकित्सालय में ब्लड बैंक स्थापित करना डीएम की सर्वाेच्च प्राथमिकता में से एक है। जिसके परिणाम स्वरूप जिला चिकित्सालय कोरोनेशन में धनराशि ₹ 142.91 लाख से ब्लड बैंक का निर्माण शुरू हो गया है। जल्द ही जिला चिकित्सालय का अपना ब्लड बैंक होगा जिससे मरीजों एवं तीमारदारों को काफी राहत मिलेगी। जिलाधिकारी सविन बसंल स्वयं ब्लड बैंक निर्माण कार्यों की प्रगति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। ब्लड बैंक स्थापित होने से जहां जिला चिकित्सालय को अपन ब्लड बैंक मिलेगा वहीं जनमान
Continue Readingराष्ट्रीय खेलः फल फूल रही उत्तराखंड की हरित पहल आईआईपी को बायो फ्यूल बनाने के लिए भेजा ढाई सौ लीटर रि-यूज्ड तेल -खाद्य सुरक्षा विभाग दे रहा हरित पहल में अपना योगदान -सीएम के निर्देश पर खेलों के दौरान कई नई पहल की गई राष्ट्रीय खेलों के लिए शुरू की गई हरित पहल खूब फल फूल रही है। इस क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम (आईआईपी) को ढाई सौ लीटर तेल बायो फ्यूल बनाने के लिए भेजा है। यह तेल तीन बार इस्तेमाल किया जा चुका था। खाद्य सुरक्षा विभाग ने विभिन्न स्थानों से इसे कब्जे में लेकर आईआईपी को भेजा है। राष्ट्रीय खेलों की थीम पहली बार ग्रीन गेम्स की रखी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर कई नई पहल राष्ट्रीय खेलों के दौरान की गई हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग भी सरकार की हरित पहल को सफल बनाने में योगदान कर रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग के उपायुक्त (म...
Continue Readingमहाराज के अधिकारियों को दिए निर्देश, योग महोत्सव में स्थानीय कलाकारों, योगाचार्यों को करें शामिल ऋषिकेश में 01 मार्च से 07 मार्च 2025 तक आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव बैठक में तैरियारियों की रुपरेखा पर हुआ मंथन देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, जलागम एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकेश में 01 मार्च से 07 मार्च 2025 तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की तैयारियों और उसकी रुपरेखा को लेकर पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, जलागम एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को गढ़ी कैंट स्थित पर्यटन निदेशालय में पर्यटन अधिकारियों के साथ ऋषिकेश में 01 मार्च से 07 मार्च 2025 तक आयोजित होने वाले अंतर...
Continue Readingनियमानुसार दी गई आरएसएस को 15 और 16 फरवरी को जनजागरण कार्यक्रम की अनुमति श्री हेम पंत द्वारा 15 और 16 फरवरी को रामलीला मैदान में किताब कौथिक के लिए किसी भी प्रकार की अनुमति हेतु नहीं दिया गया कोई भी आवेदन पौड़ी। श्रीनगर में किताब कौथिग की अनुमति निरस्त करने के सम्बन्ध में आयोजकों की ओर से लगाए जा रहे आरोपों को तहसील प्रशासन ने निराधार बताया है। प्रशासन का कहना है कि कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया में भ्रान्ति फैलाने की कोशिश की जा रही है, जो उचित नहीं है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को 15 और 16 फरवरी को जनजागरण कार्यक्रम श्रीनगर के रामलीला मैदान में कराने की अनुमति विधिवत रूप से दी गई है। इस पर सवाल उठाने का कोई औचित्य नहीं है। उपजिलाधिकारी श्रीनगर श्रीमती नूपुर वर्मा का कहना है कि किताब कौथिग के आयोजकों की ओर से उनके समक्ष 12 फरवरी तक कोई भी आवेदन इससे संबंधित प्रस्तुत नहीं किया गया है, ...
Continue Reading
