सूबे में 10 हजार दम्पतियों ने उठाया एआरटी का लाभ 37 चिकित्सालयों में उपलब्ध सहायक प्रजनन तकनीकी सेवा देहरादून, 17 सितम्बर 2024 सूबे में बच्चे की चाहत रखने वाले दम्पत्तियों, एकल व अविवाहित महिलाओं के लिये सहायता प्राप्त जननीय प्रौद्योगिकी (एआरटी) फायदेमंद साबित हो रही है। प्रदेश में अब तक एआरटी अधिनियम-2021 व 2022 तथा सरोगेसी एक्ट-2021व 2022 के तहत 10823 दम्पतियों ने गर्भधारण से संबंधित उपचार का लाभ उठाया है। एआरटी तकनीकी सेवाएं प्रदेशभर के 37 चिकित्सालयों में मुहैया कराई जा रही है, जहां पर निःसंतान दंपति इस तकनीकी के माध्यम से गर्भधारण संबंधी उपचार ले रहे हैं। सूबे में एआरटी अधिनियम-2021 व 2022 तथा सरोगेसी एक्ट-2021व 2022 के ठोस क्रियान्वयन से निःसंतान दम्पतियों को भविष्य का आसरा मिला है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की कड़ी निगरानी एवं प्रचार-प्रसार के चलते विगत तीन वर्ष...
Continue ReadingCategory: Slider
नाबार्ड के तहत स्वीकृत प्रस्तावों के सापेक्ष विभागों द्वारा लक्ष्य से कम ऋण वितरण पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने डिस्बर्समेंट को गम्भीरता से लेते हुए ऋण वितरण व अदायगियों के लक्ष्य को तत्परता से पूरा करने के निर्देश दिए हैं सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने पेयजल विभाग को पेयजल सुविधाओं के विकास से सम्बन्धित प्रस्तावों को तत्काल भेजने तथा नाबार्ड को पेयजल प्रस्तावों को शीर्ष प्राथमिकता पर लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी विभागों के सचिवों एवं विभागाध्यक्षों को ऋण वितरण एवं अदायगियों में तेजी लाने के लिए साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। विभागों द्वारा ऋण वितरण एवं अदायगियों के साथ ही नाबार्ड को प्रस्ताव भेजने के दौरान प्रक्रियाओं में हो रहे विलम्ब का संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने प्रक्रियाओं के सरलीकरण व तीव्रता के निर्दे...
Continue Readingमैक्स अस्पताल, देहरादून के डॉक्टरों ने दुनिया के सबसे छोटे पंप का इस्तेमाल कर 61 वर्षीय बुजर्ग की जान बचाई। देहरादून: मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, देहरादून ने हाल ही में एक 61 वर्षीय बुजुर्ग मरीज की हृदय एंजियोप्लास्टी में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। इस मरीज को गंभीर दिल का दौरा पड़ा था और उनकी हालत बहुत नाजुक थी। इस एंजियोप्लास्टी का नेतृत्व डॉ. प्रीति शर्मा ने किया, जो अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग की निदेशक हैं। डॉ. शर्मा और उनकी टीम ने मरीज की उच्च जोखिम वाली एंजियोप्लास्टी के दौरान एक विशेष हृदय पंप, इम्पेला डिवाइस का उपयोग किया। मरीज सीने में तेज दर्द, फेफड़ों में पानी जमा होने और बहुत कम रक्तचाप के साथ अस्पताल में आए थे। जांच के बाद पता चला कि उनकी तीनों प्रमुख कोरोनरी धमनियों में गंभीर रुकावटें थीं और उनका हृदय केवल 20% काम कर रहा था। एक डायग्नोस्टिक के दौरान, मर...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। विश्वकर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा नवनिर्माण एवं सृजन के देवता हैं। विश्वकर्मा जयंती का यह पर्व प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले उद्यमियों, शिल्पियों व श्रमवीरों को सम्मानित करने का भी अवसर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वकर्मा जयन्ती के अवसर पर हम सभी को यह संकल्प लेना होगा कि शिल्प, कला, विज्ञान और तकनीक के अधिष्ठाता विश्वकर्मा द्वारा दिखाए गए जनकल्याण के मार्ग को अपनाकर देश एवं उत्तराखण्ड की उन्नति में योगदान देने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदेश की तरक्की तभी संभव है जब उस प्रदेश के लोग जनकल्याण के मार्ग को अपनाकर विकास में अहम भूमिका निभाएं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ...
Continue Readingदेहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अवरुद्ध मार्गों को दो दिन के भीतर खोलने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जो मार्ग दो दिन में नहीं खोले जा सकते, कारण सहित उसकी रिपोर्ट सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास को उपलब्ध कराने को कहा है। मा0 मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि अवरुद्ध मार्गों को शीघ्र खोला जाए और इस संबंध में लापरवाही बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश मा0 मुख्यमंत्री ने दिए हैं। मा0 मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने सोमवार को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बंद मार्गों को लेकर सभी जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक की और सभी अवरुद्ध मार्गों को जल्द से जल्द से जल्द सुचारू करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बारी-बारी सभी जनपदों में बंद स...
Continue Reading
