मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम करेंगे केवल अपने पद के मूल कार्य स्वास्थ्य विभाग से समन्वय, शहरी क्षेत्र में डेंगू-मलेरिया रोकथाम, सर्विलांस, स्वास्थ्य जोखिम आंकलन आदि कार्य। देहरादून, जिलाधिकारी सविन बंसल ने सफाई कार्यों के सफाई व्यवस्था एवं मॉनिटिरिंग, कूड़ा उठान, कूड़ा वाहन संचालन, फॉगिंग, कार्य सत्यापन सम्बन्धी कार्य देख रहे मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी से यह कार्य हटाते हुए उनके पद के मूल कार्य दिए गए हैं, अब वे अपने पद के मूल कार्य स्वास्थ्य विभाग से समन्वय, शहरी क्षेत्र में डेंगू-मलेरिया रोकथाम, सर्विलांस, स्वास्थ्य जोखिम आंकलन आदि कार्य करेंगे। सफाई व्यवस्था एवं मॉनिटिरिंग, कूड़ा उठान, कूड़ा वाहन संचालन, फॉगिंग, सत्यापन कार्य अब उप नगर आयुक्त द्वारा किया जाएगा, जिसके लिए जिलाधिकारी की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी नगर निगम के सफाई कार्यों की स्वंय मॉनिटिरिंग कर र...
Continue ReadingCategory: Slider
कृषि यंत्रीकरण में लाभार्थियों के चयन प्रक्रिया जिला स्तर पर ऑनलाइन करने के निर्देश योजनाओं के प्रस्ताव की जीओ टैगिंग कराते हुए डेटाबेस तैयार किया जाए देहरादून, जिलाधिकारी सविन बंसल ने की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार एवं शिविर कार्यालय में विभागवार जिला योजना वर्ष 2023-24, वर्ष 2024-25 की वित्तीय भौतिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जा रही है। जिलाधिकारी ने आज लोनिवि, कृषि विभाग, उद्यान, भेषज, गन्ना विकास पशुपालन, दुग्ध विकास, सहकारिता, रेशम विकास, मत्स्य आदि विभागों की जिला योजना वर्ष 2023-24, वर्ष 2024-25 की वित्तीय भौतिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि कृषि, उद्यान, लोनिवि आदि निर्माणदायी विभागों की प्राप्त होने वाली योजनाओं के प्रस्ताव की जीओ टैगिंग कराते हुए डेटाबेस तैयार किया जाए ताकि योजनाओं की डूप्लीकेसी होने पर प्रदर्शित हो सके। कृषि यंत्रीकरण में लाभार्थ...
Continue Readingमहाराज ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी से की शिष्टाचार भेंट महिला कल्याण, बाल विकास, मंत्री बेबी रानी मौर्य से भी मिले देहरादून/लखनऊ। प्रदेश के लोकनिर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, पर्यटन, जलागम, धर्मस्य एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महिला कल्याण, बाल विकास, मंत्री बेबी रानी मौर्य से शिष्टाचार भेंट की। प्रदेश के लोकनिर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, पर्यटन, जलागम, धर्मस्य एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने लखनऊ भ्रमण के दौरान मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महिला कल्याण, बाल विकास, मंत्री बेबी रानी मौर्य से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान श्री महाराज ने कई मुद्दों को लेकर दोनों नेताओं से बातचीत की।
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में भारत रत्न पं.गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पं. गोविन्द बल्लभ पंत महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देशभक्त, समाजसेवी तथा कुशल प्रशासक थे। उन्होंने हिन्दी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं देश के गृहमंत्री रहते उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में अहम योगदान दिया ।
Continue Readingअटल भूजल योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल स्टीयरिंग कमेटी का गठन चम्पावत, हरिद्वार व उधमसिंह नगर में अटल भूजल योजना सामुदायिक नेतृत्व व भागीदारी से स्थायी भूजल प्रबंधन में सुधार किया जाएगा मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने अटल भूजल योजना के तहत राज्य के तीन जल संकटग्रस्त जनपदों चम्पावत, हरिद्वार व उधमसिंह नगर में जल बजटिंग व कार्यक्रम के स्थानीय स्तर पर कार्यान्वयन की देखरेख और विभिन्न राज्य एजेंसियों के बीच भूजल प्रबंधन के लिए समन्वय हेतु स्टेट लेवल स्टीयरिंग कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव द्वारा कमेटी में लघु सिचाई विभाग को नोडल विभाग बनाते हुए पेयजल व स्वच्छता, शहरी विकास, शहरी विकास, पंचायती राज, सिचाई, ग्राम्य विकास विभाग व स्प्रिंग एण्ड रिवर रिजूविनेशन प्राधिकरण (SARRA) को शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कमेटी को कार्यक्रम ...
Continue Reading
