सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू स्थानीय लोगों एवं यात्रियों को मिलेगी राहत सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। 31 जुलाई को केदार घाटी में हुई अतिवृष्टि के चलते सोनप्रयाग शटल पार्किंग के समीप करीब 150 मीटर सड़क वाश आउट हो गई थी। करीब 40 दिनों की कड़ी मेहनत के बाद मार्ग दोबारा सुचारू हो सका है। बीते महीने केदार घाटी में हुई अतिवृष्टि के कारण श्री केदारनाथ धाम यात्रा का सड़क एवं पैदल मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया था। यात्रा मार्ग को दुरुस्त करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आपदा सचिव, गढ़वाल कमिश्नर सहित अन्य संबंधित विभाग लगातार अपने स्तर से नजर बनाए हुए थे एवं हर संभव मदद मुहैया करवा रहे थे। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन एवं नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग, डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरि...
Continue ReadingCategory: Slider
अल्मोड़ा जेल में निरुद्ध प्रकाश पांडे उर्फ पीपी को जेल में कतिपय व्यक्तियों द्वारा महंत पद की दीक्षा दिए जाने के प्रकरण में विशेष सचिव रिद्धिम अग्रवाल ने अपर महानिरीक्षक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग यशवंत चौहान को जांच अधिकारी नामित किया है। प्रकरण में जेल के अंदर दीक्षा दिए जाने के संबंध में आवश्यक जांच कर एक सप्ताह में जांच आख्या शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
Continue Readingस्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में जनपद में 10 सितम्बर 2024 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 2355 स्कूल 1856 आंगनब़ाड़ी व 301 व्यावसारिक शिक्षण संस्थानो में 01 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को कृमि नाशक दवायी एल्बेएण्डाजॉल खिलायी जायेगी। विद्यालय और आगंनबाड़ी केन्द्रों में दवा खाने से छूट गये बच्चों को 18 व 19 सितम्बर को मॉप अप डे दिवस पर दवा खिलायी जायेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 प्रवीण कुमार ने बताया गया कि जनपद में कुल 123024 बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवायी खिलायी जानी है। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर दवा वितरण के साथ ही सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने यह भी बताया कि साफ-सफाई के अभाव में कृमि बच्चों के शरीर में प्रवेश कर जाते है, जिस कारण बच्चों में विभिन्न तरह की बीमारियां उत्पन्न होने लगती है जिससे बच्चों के शरीर में खून की कमी, कुपोषण और...
Continue Readingआधारभूत सुविधाओं को बढ़ाने के लिए समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें अधिकारी: जिलाधिकारी जिलाधिकारी की उपस्थिति में आयोजित हुई उद्योग मित्र की बैठक पौड़ी गढ़वाल: जिला उद्योग मित्र की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में वेस्ट मैनेजमेंट की व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त कोटद्वार को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। कहा कि आधारभूत सुविधाओं को बढ़ाने के लिए उद्योग विभाग, बैंकर्स, उद्योग एसोसिएशन व अन्य संबंधित अधिकारी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें। औद्यौगिक क्षेत्र सिडकुल में चहारदिवारी का कार्य शुरू नहीं होने पर जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल को कारण बताओ नोटिस जारी किया। आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने लीड बैंक अधिकारी को ग्रोथ सेंटर सिगड्डी में एटीएम को सुचारू करने के लिए इन्टर...
Continue Readingस्वास्थ्य विभाग को और मिले 197 सीएचओ उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी ने जारी किया परीक्षाफल देहरादून, सूबे के स्वास्थ्य विभाग को और 197 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिल गये हैं। एच0एन0बी0 उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग के उपरांत चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। इन सभी चयनित सीएचओ की शीघ्र ही प्रदेशभर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में तैनाती दी जायेगी। सूबे में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तारीकरण के दृष्टिगत राज्य सरकार ने प्रदेशभर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) में शत-प्रतिशत सीएचओ की तैनाती करने का लक्ष्य रखा है। जिसके क्रम में स्वास्थ्य विभाग को 197 और सीएचओ मिल गये हैं। स्वास्थ्य विभाग की मांग पर एच0एन0बी0 उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी ने सीएचओ के 238 पदों के लिये द्वितीय चरण काउंसलिंग आयोजित कर 197 अभ्यर्थियों की अंत...
Continue Reading
