देहरादूनः राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा संचालित आयुष्मान योजना की समीक्षा बैठक में मा स्वास्थ्य मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी ने योजना को जन जन तक सुलभ बनाने की बात कही। साथ ही उन्होंने सड़क हादसे में घायल पीड़ितों के कैशलेस उपचार हेतु संचालित पीएम राहत योजना पर भी फोकस करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य निदेशालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मा स्वास्थ्य मंत्री जी ने कहा कि आयुष्मान योजना जन कल्याण से जुड़ी योजना है, इसके क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दास्त नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सुविधा तथा उपचार के नाम पर पैसा लेने की शिकायतों पर गंभीरता बरतने और समय समय पर अस्पतालों के औचक निरीक्षण के भी निर्देश दिए। कहा कि आयुष्मान सूचीबद्ध सभी अस्पतालों में आयुष्मान की व्यापक जानकारियों के बोर्ड लग जाएं, ताकि लाभार्थी किसी भी तरह के भ्रम से बच सकें। बैठक में प...
Continue ReadingCategory: Slider
अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज समाज कल्याण मंन्त्री खजानदास ने देहरादून के गुरुनानक दून वैली स्कूल, राम प्यारी खुडबुडा, आनन्द चौक, तिलक रोड सहित विभिन्न स्थानो पर वृक्षारोपण कर लोगो से पर्यावरण को हरा-भरा रखने के साथ-साथ प्रदूषण मुक्त रखने की अपील की। इस अवसर पर श्री दास ने कहा कि हमे पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमेशा जागरूक रहना चाहियें। उन्होने यह भी कहा कि मानवजाति को जीवित रहने के लिये सबसे महत्वपूर्ण आवश्कताओ में शुद्ध हवा, साफ पानी और भोजन है और ये सब हमें पर्यावरण से ही मिलते है। पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिये हमें खाली स्थानों पर अधिक से अधिक पेड लगाकर पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त कर बिजली, पानी की भी बचत करनी चाहिये। यदि आज हम पर्यावरण की रक्षा करेगे तो प्रकृति कल हमारे भविष्य की रक्षा करेगी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अनिल ग...
Continue Readingसहकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डॉ धन सिंह रावत समीक्षा बैठक में मिलेट्स मिशन, सहकारिता ग्राम और बैंकिंग विस्तार पर दिया जोर श्रीनगर/ देहरादून, सूबे में सहकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम लोगों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिये ठोस कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। साथ ही सभी लंबित कार्यों को 15 जून तक हर हाल में पूर्ण करने कहा गया। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर के सभागार में आज सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की मंडल स्तरीय बैठक आयोजित हुई। जिसमें गढ़वाल मंडल के सभी विभागीय अधिकारियों सहित जिला सहकारी बैंकों व विभिन्न सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने प्रतिभ...
Continue Readingराष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर देहरादून प्रशासन अलर्ट, सभी विभाग समन्वय के साथ करें कार्य, व्यवस्थाओं में न रहे कोई कमी-डीएम देहरादून , राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित दो दिवसीय उत्तराखंड भ्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार माननीय राष्ट्रपति 12 जून 2026 को देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन पहुंचेंगी तथा 13 जून को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के उपरांत दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। माननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुधवार को सभी संबंधित अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने राष्ट्रपति के आगमन से लेकर प्रस्थान तक सभी व्यवस्थाओं को त्रुटिरहित एवं चाक-चौबंद रखने के निर्देश...
Continue Readingचारधाम यात्रा और मानसून को लेकर नगर निकायों की तैयारियां परखी, आयुक्त ने जलभराव रोकथाम, स्वच्छता और जनसुविधाओं को लेकर दिए दिशा-निर्देश नगर निकायों को नालों की सफाई, जल निकासी, स्वच्छता और जनजागरुकता अभियान तेज करने के निर्देश पौड़ी: गढ़वाल मंडल के आयुक्त आनंद स्वरूप ने मानसून सीजन से पूर्व नगर निकाय क्षेत्रों में संभावित जलभराव की समस्याओं तथा उनके निराकरण के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी आवश्यक कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडल मुख्यालय पौड़ी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नगर निकायों एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का विस्तृत जायज़ा लिया। बैठक में आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी नगर निकाय अपने-अपने क्षेत्रों में जलभराव संभावित स्थलों का चिन्हीकरण कर समय रहते आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्...
Continue Reading
