Slider

उत्तराखंड लागू करेगा देश की प्रथम योग नीति: मुख्यमंत्री

उत्तराखंड लागू करेगा देश की प्रथम योग नीति – मुख्यमंत्री 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो - 2024 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी जानकारी। केंद्र सरकार से उत्तराखंड में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान खोलने का अनुरोध किया मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश सरकार देश की 'प्रथम योग नीति' लागू करने की दिशा में कार्य कर रही है। योग नीति आयुर्वेद और योग को व्यापक स्तर पर साथ लाकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई क्रांति लाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। गुरुवार को परेड ग्राउंड में आयोजित 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो -2024 को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में इस आयोजन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये हमारे लिए गर्व का विषय है कि हमारे प्रदेश में आयोजित ह...

Continue Reading
Slider

देवभूमि में बनेगी आयुर्वेद का परचम लहराने की रणनीति

देहरादून। दुनिया में आयुर्वेद का परचम लहराने की रणनीति उत्तराखंड की धरती पर बनेगी। वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो 2024 में तीन दिन इंटरनेशनल असेंबली का आयोजन किया जा रहा है। दुनिया के विभिन्न देशों में केंद्रीय आयुष मंत्रालय के स्तर पर स्थापित आयुष चेयर के प्रतिनिधि इस असेंबली में उपस्थित रह कर विचार विमर्श करेंगे। मकसद ये ही है कि दुनिया के तमाम देशों में आयुर्वेद के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए रणनीति तैयार की जा सके। वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो 2024 में जो कार्यक्रम फाइनल हुआ है, उसमे इंटरनेशनल असेंबली तीन दिन कराए जाने का निर्णय लिया गया है। 12 से लेकर 14 दिसंबर तक हर दिन असेंबली का कार्यक्रम रखा गया है। प्रमुख रूप से अमेरिका, ब्रिटेन, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्री लंका, इटली, स्पेन, फ्रांस, जर्मनी, स्वीडन, कनाडा, नीदरलैंड, पुर्तगाल सिंगापुर जैसे ...

Continue Reading
Slider

भू-कानून के सम्बन्ध में तहसील स्तर पर हितधारकों के साथ की गई बैठकों की रिपोर्ट पर अपडेट लिया

सशक्त भू-कानून के सम्बन्ध में सभी जिलाधिकारियों द्वारा तहसील स्तर पर सभी हितधारकों से की गई बैठकों की रिपोर्ट की अपडेट लेते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने प्रत्येक जिले में भू-कानून से सम्बन्धित सुझाव प्राप्त हुए एक सारगर्भित रिपोर्ट तत्काल शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय में विडियों काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से समस्त जिलाधिकारियों के साथ भू-कानून से सम्बन्धित बैठक लेते हुए सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी जिलाधिकारियों को भू-कानून के सम्बन्ध शासन को भेजी जाने वाली रिपोर्ट/प्रपत्र में धरातल स्तर पर सभी हितधारकों जिनमें आम जनता, सामाजिक कार्यकर्ता, राज्य आन्दोलकारी, राजनैतिक कार्यकर्ता सहित सभी वर्गो के सुझावों को सम्मिलित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में जानकारी दी गई कि अल्मोड़ा एवं नैनीताल के अतिरिक्त सभी जिलों से रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने जिलाध...

Continue Reading
Slider

ड्रोन एण्ड ड्रोन ऐप्लकैशनस विषय पर प्रशिक्षण कार्यशाला

उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (यू -सैक ) के सभागार मे बी0एस0ऐफ0 के अधिकारियों हेतु ड्रोन एण्ड ड्रोन ऐप्लकैशनस विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया यू -सैक मे संस्थापित एवं आई टी डी ए द्वारा संचालित ड्रोन ऐप्लकैशन एण्ड रिसर्च सेंटर(DARC) द्वारा आयोजित इस कार्यशाला मे दो सत्रों मे ड्रोन और उनके घटकों का परिचय विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को व्याख्यान दिया गया l इस प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिकारियों को सैन्य अभियानों में ड्रोन तकनीक के उपयोग की समझ विकसित करना था। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने ड्रोन संचालन, उन्नत निगरानी उपायों पर गहन जानकारी दी। अधिकारियों ने इसे अपनी सैन्य रणनीतियों को सशक्त बनाने में अत्यंत सहायक बताया।कार्यशाला मे इंस्पेक्टर एवं सी0ओ0 रैंक के 49 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया l कार्यशाला में DARC के एडमिन ऑफिसर आर0एस0 मेहता, जनसम्पर्क अधि...

Continue Reading
Sliderउत्तराखंड

पीआरएसआई ने पुलिस महानिदेशक से की शिष्टाचार भेंट

पीआरएसआई देहरादून चैप्टर ने पुलिस महानिदेशक से की शिष्टाचार भेंट ड्रग्स फ्री उत्तराखंड" अभियान, सड़क सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के लिए उत्तराखंड पुलिस कृतसंकल्प, जनसहभागिता भी जरूरी : डीजीपी जनजागरूकता में पीआरएसआई पुलिस से करेगा सहयोग पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई), देहरादून चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने आज उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ से शिष्टाचार भेंट की। बैठक के दौरान "ड्रग्स फ्री उत्तराखंड" अभियान को प्रभावी बनाने, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, साइबर अपराधों के खतरों को कम करने और इन सभी क्षेत्रों में जन भागीदारी को सुनिश्चित करने पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ। ड्रग्स समस्या को लेकर डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि ड्रग्स फ्री उत्तराखंड मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनके निर्देश पर पुलिस प्रशासन द्वारा ड्रग्स की गतिविधियों में लि...

Continue Reading