शिक्षा विभाग का बनेगा ‘मानव सम्पदा’ पोर्टलः डॉ. धन सिंह रावत कहा, देहरादून, विद्यालयी शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों के सम्पूर्ण डाटा के रख-रखाव के लिये शीघ्र ही मानव सम्पदा पोर्टल बनाया जायेगा। जिसमें कार्मिकों की सम्पूर्ण सेवा काल का लेखा-जोखा सुरक्षित रहेगा। भारतीय ज्ञान परम्परा से नई पीढ़ी को जोड़ने के उद्देश्य से सभी जनपदों में एक-एक आवासीय मॉडल विद्यालय बनाये जायेंगे। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने विभाग में तैनात सभी शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों के सम्पूर्ण सेवाकाल का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के दृष्टिगत ‘मानव सम्पदा’ पोर्टल बनाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 के तहत शिक्षकों एवं कार्मिकों के स्थानांत...
Continue ReadingCategory: Slider
टैंक के निर्माण कार्यों का किया नापजोख पौड़ी गढ़वाल: जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विकासखंड पौड़ी के अंतर्गत परसुंडाखाल पंपिंग पेयजल योजना के निर्माणाधीन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टैंक की वर्तमान स्थिति और पानी की आपूर्ति की व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। शनिवार को जिलाधिकारी ने परसुंडाखाल पंपिंग पेयजल योजना का निरीक्षण करते हुए इनलेट चेंबर, सेटलिंग चैंबर, स्लो सैंड फिल्टर व क्लीन वाटर टैंक का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ड्राइंग डिजाइन के अनुरूप हुए टैंक निर्माण कार्यों का नाप-जोख भी किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि टैंक की सुरक्षा दीवार को बेहतर बनाएं, जिससे टैंक को किसी भी तरह से क्षति न पहुंचे। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि पेयजल टैंक की आवश्यक मरम्मत, नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कह...
Continue Readingपौड़ी गढ़वाल: अग्निवीर ट्रेडमैन (म्युजिशियन, ओपर कैटगरी) व अग्निवीर ट्रेडमैन (हाउसकीपर, रिलेशनशीप) की भर्ती रैली 02 दिसम्बर से 04 दिसम्बर, 2024 को गढ़वाल राईफल्स रेजिमेंट सेंटर, लैंसडौन में आयोजित होगी। जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास अधिकारी लैंसडौन कर्नल ओमप्रकाश फरस्वाण ने बताया कि यूनिट हेडक्वार्टर कोटा के तहत भर्ती रैली का आयोजन किया जाना है। उन्होंने बताया कि भर्ती रैली में पूर्व सैनिक एवं विधवाओं के इच्छुक आश्रित 02 से 04 दिसम्बर को गढ़वाल राईफल्स रेजिमेंट सेंटर, लैंसडौन के डायस स्टेडियम में भाग ले सकते हैं।
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सागरताल नालापानी, देहरादून में बलभद्र खलंगा विकास समिति द्वारा आयोजित '50वाँ खलंगा मेला' में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खलंगा मेला आयोजन समिति को 5 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की। ' 50वाँ खलंगा मेला स्मारिका' का विमोचन भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि खलंगा मेला पूर्वजों की वीरता और अदम्य साहस को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने महान सपूत सेनानायक कुंवर बलभद्र थापा और उनके वीर साथियों, वीरांगनाओं को भी नमन किया। उन्होंने कहा खलंगा की वीरभूमि में वर्ष 1814 के एंग्लो-गोरखा युद्ध में सेनानायक कुंवर बलभद्र थापा और उनके वीर सैनिकों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। इस युद्ध में कुंवर बलभद्र थापा और उनके वीर सैनिकों ने ब्रिटिश सैनिकों की विशाल सेना का सा...
Continue Readingबच्चे हैं समाज के सूद, उचित पोषण इनका मौलिक अधिकार: डीएम 350 सरकारी स्कूलों में खाना सप्लाई कर रहे हैं अक्षय पात्र रसोई, डीएम ने चखा बच्चों को परोसे जाने वाला भोजन, बदलवाए सभी प्लास्टिक कंटेनर्स , स्टील से डीएम बोले अगली पेमेंट से पहले अभिभावक अध्यापक मीटिंग में अपनी रेटिंग प्राप्त करें संस्था । खाने में बच्चों के अनुकूल रखें मसाले, खाने की सैंपलिंग अपने समक्ष करवाई देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने सुदोवाला अवस्थित अक्षय पात्र रसोई का निरीक्षण कर, रसोई में खाना बनाए जाने की प्रक्रिया परखी। इस दौरान जिलाधिकारी ने पकाया जा रहे खाने को भी चखा, उन्होंने अक्षय पात्र रसोई के संचालकों को निर्देश दिए की खाना बच्चों के अनुकूल बनाएं ताकि बच्चे आसानी से खाना खा पाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने अक्षय पात्र रसोई में खाना बनाये जाने की प्रक्रिया देखी तथा सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया...
Continue Reading
