पौड़ी: जनपद पौड़ी के रांसी स्थित बहुउद्देश्यीय भवन में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल मुख्यालय पहुंचने पर मुख्यमंत्री का जोर शोर से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए जनप्रतिनिधियों, कृषकों, उद्यमियों, व्यापारियों, महिला समूहों, पर्यटन व्यवसायियों, मत्स्य पालकों, कृषि वैज्ञानिकों, स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों एवं विभिन्न क्षेत्रों के हितधारकों ने सहभागिता करते हुए आगामी बजट के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य ऐसा जनहितकारी बजट तैयार करना है, जो प्रदेश की जमीनी आवश्यकताओं, क्षेत्रीय विशेषताओं और जनअपेक्षाओं के अनुरूप हो। उन्होंने कहा कि बजट केवल आय-व्यय का दस्तावेज नहीं, बल्कि विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण का रोडमैप है, जिसमें प्रत्येक वर्ग की भागीदा...
Continue ReadingCategory: Slider
नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल-2026 को भव्य बनाने की तैयारी तेज मुख्य विकास अधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा, विभागों को दिए समयबद्ध कार्य पूरे करने के निर्देश पौड़ी: सतपुली-बिलखेत में 26 से 28 फरवरी तक आयोजित होने वाले नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल-2026 को सफल एवं भव्य बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की और सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि तीन दिवसीय इस आयोजन को जनभागीदारी से जोड़ते हुए इसे यादगार बनाया जाएगा। उन्होंने रेखीय विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर अपने-अपने विभागों के स्टॉल अनिवार्य रूप से स्थापित करें, ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक...
Continue Readingv होली से पूर्व मिलावटखोरी पर सख़्ती, 156 नमूने जांच को भेजे गए पौड़ी 22 फरवरी 2026: होली पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया है। सहायक आयुक्त (खाद्य संरक्षा एवं औषधि) पी. सी. जोशी ने बताया कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण कर दूध, दुग्ध उत्पाद, खाद्य तेल, नमकीन, मिठाई, कोल्ड ड्रिंक व जूस सहित कुल 156 नमूने जांच हेतु राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए हैं। सहायक आयुक्त ने बताया कि अब तक प्राप्त 81 जांच रिपोर्टों में 16 नमूने खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए हैं। ऐसे मामलों में संबंधित विक्रेताओं एवं निर्माताओं के विरुद्ध अपर जिलाधिकारी न्यायालय में वाद दायर किए गए हैं। शेष नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि खाद्य टीम द्वारा आज भी व...
Continue Readingमुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक होगा कुंभ मेला : मुख्यमंत्री श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगमता और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- जिसके लिए होंगे सभी जरूरी प्रबंध मेले की तैयारियों को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के दिए सख्त निर्देश हरिद्वार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार में अगले वर्ष आयोजित होने वाला कुंभ मेला दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक होगा। मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधा, सुगमता और सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस महाआयोजन की व्यवस्थाओं में कोई भी कमी नहीं रहने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कुंभ मेले से संबंधित कार्य निर्धारित समय पर पूर्...
Continue Readingमुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल मां चंडिका महावन्याथ में मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का दोहराया संकल्प मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखंड अगस्त्यमुनि के ग्राम बीरों देवल में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में सम्मिलित हुए। उन्होंने मां चंडिका मंदिर पहुंचकर महायज्ञ में भाग लिया तथा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूर्ण विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां चंडिका का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश की खुशहाली की भी कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां चंडिका मंदिर प्रांगण एवं मंदिर समूह का पुरातत्व विभाग के माध्यम से पुनर्निर्माण कराये जाने तथा तहसील बसुकेदार में नवीन तहसील भवन निर्माण की घोषणा की इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...
Continue Reading
