देहरादून: जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 122 शिकायत प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायत भूमि विवाद, अतिक्रमण, शिक्षा ऋण दिलाने, भरणपोषण, आपसी विवाद, घरेलू हिंसा, जल संस्थान, बिजली, पानी, आपदा जलभराव, इनकम टैक्स चोरी, आदि शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों केा गंभीरता से लेते हुए निस्तारण करना सुनिश्चित करें तथा जो शिकायतें उच्च स्तर तथा मा0 न्यायालय में विचाराधीन हैं ऐसे प्रकरणों पर सम्बन्धित शिकायतकर्ता को अवगत करा दें। जिलाधिकारी ने 1905 पर प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता से निस्तारण करने तथा शिकायतकर्ताओं से संवाद करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में अनुपस्थित रहने वाले विभागों के अधिकारियों के स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सम्बन्ध...
Continue ReadingCategory: Slider
रुद्रप्रयाग। कठिन विपरीत परिस्थितियों के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग से रेस्क्यू अभियान मंगलवार को छठे दिन भी जारी है। मंगलवार को करीब 150 स्थानीय लोगों को केदारनाथ से भीमबली के लिए एनडीआरएफ एव एसडीआरएफ की देखरेख में रवाना किया गया है। जंगलचट्टी से भी 161 लोगों को एनडीआरएफ चीरबासा लेकर पहुंच रही है। वहीं सोनप्रयाग में मंदाकिनी नदी पर सेना द्वारा बनाए गए पैदल पुल का निर्माण पूरा होने से भी रेस्क्यू एव राहत कार्यों में बड़ी राहत मिली है। केदारघाटी में मौसम का मिजाज सुबह 10 बजे तक ठीक नहीं हुआ है, विजिबिलिटी बाधित होने के चलते हैली सेवाओं से अब तक रेस्क्यू शुरू नहीं किया जा सका है। उधर सड़क एव पैदल मार्गों के पुनर्स्थापन का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। विभिन्न स्थानों पर पीडब्लूडी की टीम की निगरानी में पैदल यात्रा मार्गों का निर्माण शुरू हो गया है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग सोनप्रयाग से गौरीकु...
Continue Readingकेदारनाथ पैदल यात्रा को दो हफ्ते में दोबारा शुरू करने को होंगे प्रयास मुख्यमंत्री धामी के निर्देशानुसार सचिव आपदा प्रबंधन विनोद सुमन, सचिव पीडब्लूडी पंकज पांडे, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग दयानंद पहुंचे केदारघाटी प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण एव पैदल निरीक्षण सचिव लोक निर्माण विभाग उत्तराखंड शासन पंकज पांडे, सचिव आपदा विनोद सुमन, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग दयानंद ने केदारघाटी के प्रभावित क्षेत्रों का पैदल निरीक्षण एव हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षतिग्रस्त मार्गों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच वाशआउट सड़क मार्ग को पुर्नस्थापित करने के लिए प्राथमिकता से प्लानिंग तैयार कर अविलंब कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद उच्च अधिकार...
Continue Readingविश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था जल्द बनेगा भारतः त्रिवेंद्र हरिद्वार सांसद ने उद्योगपतियों व्यापारियों एवं कारोबार से जुड़े हुए प्रमुख व्यक्तियों के सम्मेलन को किया संबोधित हरिद्वार सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि 2027 में भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था व 5 ट्रिलियन इकोनामी वाला देश बनेगा। यह बात उन्होंने उद्योगपतियों व्यापारियों एवं कारोबार से जुड़े हुए प्रमुख व्यक्तियों के सम्मेलन में कही। भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार द्वारा मध्य हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भारत सरकार का यह बजट भारत के 5 ट्रिलियन इकोनामी बनाने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर देते हुए उद्योगों का भाड़ा खर्च 20ः से घटकर 9ः पर लाने का लक्ष्य तय किया है। ...
Continue Readingकेदारनाथ से लिनचोली के लिए रवाना किए करीब 373 यात्री चौमासी ट्रैक पर रवाना 110 यात्री सुरक्षित पहुंचे चौमासी केदारनाथ यात्रा मार्ग पर फंसे हुए यात्रियों को लगातार प्रयास किया जा रहा है। सीईओ बीकेटीसी योगेंद्र सिंह ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन के चौथे दिन केदारनाथ धाम में फंसे हुए यात्रियों 373 यात्रियों, स्थानीय लोगों एवं मजदूरों को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं अन्य सुरक्षा बलों की मदद से लिनचोली तक पहुंचाने के लिए रवाना कर दिया गया है। लिनचोली से एयर लिफ्ट कर इन सभी को रेस्क्यू किया जाएगा। वहीं केदारनाथ हैलीपैड पर अभी 570 यात्री, स्थानीय लोग और मजदूर एयर लिफ्ट होने का इंतजार कर रहे हैं। केदारनाथ में सभी लोगों के लिए जिला प्रशासन, बीकेटीसी और तीर्थ पुरोहित समाज द्वारा फूड पैकेट्स, पानी की बोतलें, फल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उधर रामबाड़ा चौमासी ट्रैक से एनडीआरएफ एव एसडीआरएफ द्वारा 110 या...
Continue Reading
