केदारनाथ से लिनचोली के लिए रवाना किए करीब 373 यात्री चौमासी ट्रैक पर रवाना 110 यात्री सुरक्षित पहुंचे चौमासी केदारनाथ यात्रा मार्ग पर फंसे हुए यात्रियों को लगातार प्रयास किया जा रहा है। सीईओ बीकेटीसी योगेंद्र सिंह ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन के चौथे दिन केदारनाथ धाम में फंसे हुए यात्रियों 373 यात्रियों, स्थानीय लोगों एवं मजदूरों को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं अन्य सुरक्षा बलों की मदद से लिनचोली तक पहुंचाने के लिए रवाना कर दिया गया है। लिनचोली से एयर लिफ्ट कर इन सभी को रेस्क्यू किया जाएगा। वहीं केदारनाथ हैलीपैड पर अभी 570 यात्री, स्थानीय लोग और मजदूर एयर लिफ्ट होने का इंतजार कर रहे हैं। केदारनाथ में सभी लोगों के लिए जिला प्रशासन, बीकेटीसी और तीर्थ पुरोहित समाज द्वारा फूड पैकेट्स, पानी की बोतलें, फल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उधर रामबाड़ा चौमासी ट्रैक से एनडीआरएफ एव एसडीआरएफ द्वारा 110 या...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून, मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा स्पष्ट निर्देश हैं कि चारधाम यात्रा सुगम, सुव्यवस्थित, और सुरक्षित हो तथा यात्रियों एवं स्थानीय स्टेकहोल्डर्स को कोई समस्या न हो इस व्यवस्था पर कार्य किया जाए। माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में आयुक्त गढवाल मण्डल विनय शंकर पाण्डेय ने यात्रा ट्रांजिस्ट कैम्प ऋषिकेश में चारधाम यात्रा से जुड़े चारधाम यात्रा जनपद से सम्बन्धित स्टेकहोल्डर्स, हितधारकों एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए हितधारकों की समस्याओं को सुना तथा चारधाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाऐ जाने के सम्बन्ध में सुझाव प्राप्त किए गए। आयुक्त गढवाल मण्डल की अध्यक्षता में आयेाजित बैठक में चारधाम यात्रा मार्गों एवं धामो हेतु यात्रियों के पंजीकरण के सम्बन्ध मे विचार विमर्श । यात्रा मार्गों एवं धामों में स्थित होटलो, धर्मशालाओ, गेस्ट हाउसों में र...
Continue Readingकेदारघाटी में रेस्क्यू अभियान सोमवार को भी जारी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं ले रहे रेस्क्यू एवं सर्च अभियान के पल-पल की जानकारी चिनूक और एमआई से आज सुबह 133 से लोग अब तक एयरलिफ्ट मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निकट परिवेक्षण में श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर रेस्क्यू एव सर्च अभियान पांचवे दिन भी जारी है। सोमवार को केदार घाटी का मौसम साफ होने के साथ ही एमआई 17 और चिनूक से एयर लिफ्ट रेस्क्यू शुरू हो गया है। एमआई चारधाम हेलीपैड पर यात्रियों को उतार रहा है जबकि चिनूक गौचर हवाई पट्टी पर यात्रियों को उतरेगा। सुबह 09 बजे तक 133 लोगों को केदारनाथ से एमआई एव चिनूक एव छोटे हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित एयर लिफ्ट कर रेस्क्यू किए जा चुके हैं। रविवार देर शाम तक स्निफर डॉग की मदद से सर्च अभियान जारी रहा। वर्तमान में लिनचोली से रामबाड़ा क्षेत्र तक सर्च अभियान पूरा क...
Continue Readingदेहरादून। बीते दिनों अतिवृष्टि से टिहरी के बूढ़ाकेदार में भारी नुकसान हुआ है, पूरा गाँव भूस्खलन की चपेट में आया है, जिसके चले लोग राहत शिविर में रह रहे हैं। हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ग्रामीण किसान विकास सोसाइटी, देहरादून की मदद से आपदा प्रभावितों को राहत सामग्री भेजी। उन्होने कहा की आपदा प्रभावितों को प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव मदद की जा रही है और इसके साथ ही सामाजिक संगठन भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि संकट में की गई मदद प्रभावितों को बल प्रदान करती है और उनके दुखों पर मरहम लगाने का काम करती है। उन्होंने ग्रामीण किसान विकास सोसाइटी के इस प्रयास के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
Continue Readingविभिन्न जनपदों में करेंगे करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण चमोली में आपदा प्रबंधन की लेंगे बैठक, आपदाग्रस्त क्षेत्रों का भी करेंगे दौरा देहरादून, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आगामी 05 से 09 अगस्त 2024 तक गढ़वाल मंडल के भ्रमण पर रहेंगे। पांच दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम की शुरूआत वह अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर से करेंगे। इस दौरान वह थलीसैंण, कुठखाल, गुलियारी, चाकीसैंण, पैठाणी, चौंरीखाल व खिर्सू में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों प्रतिभाग कर करोड़ों के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वह चमोली जनपद में प्रभारी मंत्री के तौर पर जिला कार्य योजना की वार्षिक बैठक में प्रतिभाग करेंगे। साथ ही वह आपदा प्रबंधन बैठक लेकर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत व बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही वह विभिन्न स्थानों पर आयोजित वृक्षारोपण एवं स्वागत सम्मा...
Continue Reading
