Sliderउत्तराखंड

युवा पीढ़ी पर है देश को नई ऊचाईयों पर ले जाने कि जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने किया सर्वोदय-2024 कार्यक्रम में प्रतिभाग। युवा पीढ़ी पर है देश को नई ऊचाईयों पर ले जाने कि जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को रामनगर स्थित पी.एन.जी.पी.जी. कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित सर्वोदय-2024 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऐसा संगठन है जो संस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों के लिये समर्पित है। देश का भविष्य़ युवा पीढी के हाथ में है। उन्होने कहा कि युवा पीढ़ी पर देश को नई ऊचाई और विकास के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की जिम्मेदारी है, उन्होने छात्र राजनीति को नये भारत के निर्माण मे योगदान देने वाला बताया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने, रामनगर में मीडिया सेंटर बनाने, पेयजल के 40 नलकूपों को उर्जायुक्त किये जाने, पालिका इलाकों में नई ...

Continue Reading
Slider

आपदा के दृष्टिगत हर समय सचेत और सतर्क रहें अधिकारी: मुख्यमंत्री

जनप्रतिनिधियों के सुझावों से होता है सुनियोजित विकासः मुख्यमंत्री जनप्रतिनिधियो ंके सुझावों से क्षेत्र का सुनियोजित विकास होता है इसलिए अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनायें ताकि प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर हो। यह बात मुख्य मंत्री श्री पुष्कर सिह धामी ने सर्किट हाउस काठगोदाम में अधिकारियों की बैठक लेते हुये कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून की तैयारियां समानान्तर चले नालों, नहरों की नियमित सफाई की जाए। उन्होंने कहा मानसून का अभी एक माह का समय है आपदा को ध्यान में रखकर पूर्ण तैयारी करना सुनिश्चित की जाए। उन्होने कहा जनपद टिहरी के तोला गांव में 50 परिवारों के 300 लोगो को रेक्स्यू कर बचाया गया है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन की सराहना की और कहा कि समय रहते पूरा गांव खाली नही किया जाता तो काफी जनहानि होती। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें आपदा के दृष्टिगत मिशन के तहत कार्य...

Continue Reading
Slider

डेंगू को रोकने के लिए गंभीरता से कार्य करें अधिकारी: जिलाधिकारी

डेंगू को रोकने के लिए गंभीरता से कार्य करें अधिकारी: जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में डेंगू की रोकथाम को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि डेंगू के प्रति  लापरवाही न बरतें। कहा की इसकी रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करें।     जिलाधिकारी ने डेंगू रोकथाम की बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि नगर निगम श्रीनगर, कोटद्वार व नगर पंचायत जोंक के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को मच्छरों से बचने के लिए फुल बाजू के कपड़े व हर विद्यालय में गुड नाइट लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि इन क्षेत्रों के स्कूलों में  पानी की टंकी बंद व कहीं भी विद्यालय में पानी जमा नहीं हो रहा है इसके लिए उन्होंने संबंधित क्षेत्रों के उपजिलाधिकारियों को प्रधानाचार्य से प्रम...

Continue Reading
Slider

केंद्रीय पंचायती राज मंत्री का आभार व्यक्त किया

पंचायतों के सशक्तिकरण के 201 करोड़ देने पर महाराज ने केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह का आभार जताया देहरादून। प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने पंचायतों में सतत विकास के लक्ष्य को हासिल करने के लिए राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत उत्तराखंड को 201 करोड़ की धनराशि देने पर केंद्रीय पंचायतीराज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह का आभार जताया है। प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज के विशेष अनुरोध पर केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह द्वारा केंद्र प्रायोजित योजना राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) 2024-25 की वार्षिक कार्ययोजना के तहत उत्तराखंड में पंचायतों में सतत विकास लक्ष्य को हासिल करने के लिए 201.22 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत करने पर केंद्रीय पंचायती राज मंत्री का आभार व्यक्त किया है। स्वीकृत धनराशि अन्तर्गत पंचायतों में...

Continue Reading
Slider

किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना से बचें: SP

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने जानकारी देते हुए बताया कि कि दिनांक 31 जुलाई 2024 की रात्रि को श्री केदारनाथ धाम यात्रा पैदल मार्ग अतिवृष्टि के चलते हुए भूस्खलन के कारण पैदल मार्ग काफी स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुआ है। लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। काफी लोगों का बारिश के चलते व नेटवर्क न रहने के कारण उनके परिजनो से सम्पर्क नहीं हो पा रहा था, इनमें से रेस्क्यू के उपरान्त काफी लोगों का उनके परिजनो से सम्पर्क हो गया है और अधिकांश लोग अपने घर सकुशल पहुंच भी गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कतिपय माध्यमों से ऐसी भी सूचनाएं चल रही हैं “कि इस पूरे घटनाक्रम में बड़ी संख्या लोग लापता हैं”। उन्होंने कहा कि जितने भी लोगों की सूचना पुलिस के पास है, लगभग सभी अपने घरों को पहुंच गए हैं। किसी भी तरह से अगर कोई भ्रामक सूचनाएं फैलाता है तो उस पर विश्वास न करें। अगर आपका परिजनो स...

Continue Reading