जिलाधिकारी ने 14 किलोमीटर नीलकंठ मंदिर से बाघखाल तक पैदल मार्ग पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा वन विभाग व जिला पंचायत के अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश नीलकंठ में बैठक लेने के पश्चात मंदिर में जलाभिषेक करने आये श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक कांवड़ मेले को सुगम व सुव्यवस्थित बनाने हेतु जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने नीलकंठ में अधिकारियों के साथ बैठक व नीलकंठ पैदल मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था, खानपान, पेयजल, विद्युत, यातायात, भीड़ प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जिला पंचायत व वन विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए की साफ-सफाई व दुकान व्यवसाय द्वारा खानपान की सामग्री में अतिरिक्त शुल्क लिए जाने पर कड़ी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने नीलकंठ मंदिर पहुंचकर संबंधी अधिकारियों के साथ बैठक ल...
Continue ReadingCategory: Slider
गुरू पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत अपनी माताजी संग किया पौधारोपण -मुख्यमंत्री ने कहा, व्यक्ति के जीवन में उसकी सबसे पहली गुरु माँ ही हैं, उनके नाम पर पौधरोपण करना किसी सौभाग्य से कम नहीं -कैनाल रोड स्थित गंगोत्री विहार में नदी किनारे खाली भूमि पर एमडीडीए की ओर से आयोजित किया गया पौधरोपण कार्यक्रम गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत अपनी माताजी के साथ पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में व्यक्ति की सबसे पहली गुरू मां ही हैं। ऐसे में मां के नाम पौधारोपण अभियान में शामिल होना किसी सौभाग्य से कम नहीं है। कैनाल रोड स्थित गंगोत्री विहार में रिस्पना नदी के किनारे खाली भूमि पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के तत्वावधान में रविवार को पौधारोपण कार्यक...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘ मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना-2024 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मोबाइल लर्निंग स्कूल की सुविधा के लिए दो बसों का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को जनपद हरिद्वार और जनपद उधमसिंह नगर के लिए मोबाइल लर्निंग स्कूल के लिए एक-एक बस का फ्लैग ऑफ किया गया। इससे पहले देहरादून और नैनीताल जनपदों के लिए इस पहल की शुरूआत की गई थी, जिसके तहत 314 बच्चे प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों ...
Continue Readingसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर घंटो ट्रेंड हुआ #EkPedMaaKeNaam सीएम धामी ने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत अपनी माँ के साथ किया वृक्षारोपण मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों से की वृक्षारोपण करने की अपील सीएम धामी की अपील के बाद सोशल मीडिया में भी छाया यह मुद्दा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी माँ के साथ एमडीडीए द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों से एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ कर वृक्षारोपण करने की अपील भी की। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर भी सीएम धामी की अपील का रुझान देखने को मिला, बड़ी संख्या में युवाओं ने सीएम धामी की अपील का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट्स किए, जिसके ...
Continue Readingकेदारनाथ धाम की यात्रा मार्ग से आज एक दुखद खबर आई है। यहां गौरीकुंड के पास अचानक मलबा और बोल्डर गिरे। जिसकी चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा सुबह साढ़े सात बजे के आसपास की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान किशोर अरुण पराटे उम्र 31वर्ष, नागपुर महाराष्ट्र, सुनील महादेव काले उम्र 24 वर्ष निवासी जालना महाराष्ट्र, और तिलवाड़ा निवासी अनुराग बिष्टके रूप में हुई है। हादसे में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। यात्रियों को एतिहात बरतने को कहा गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत समेत अन्य नेताओं ने हादसे पर गहरी संवेदना जताई है।
Continue Reading
