Slider

आपदा की गलत सूचना प्रसारित करने वाले पर मुकदमा

आपदा की गलत सूचना प्रसारित करने वाले पर मुकदमा सचिव आपदा प्रबंधन ने लिया धारचूला मामले का संज्ञान धारचूला में पुल बहने तथा झील बनने की गलत सूचना की थी प्रसारित देहरादून। आपदा को लेकर भ्रामक और गलत सूचनाएं प्रसारित करने वालों के खिलाफ सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन में कड़ा रुख अपनाया है। धारचूला तहसील में कुलागाड़ में बादल फटने से पुल टूटने और बांध बनने की गलत और भ्रामक सूचना प्रसारित करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास के निर्देश पर शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। श्री सुमन ने सभी जिलों को आपदा को लेकर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने ब...

Continue Reading
Slider

कूड़ा निस्तारण के लिए गंभीरता से कार्य करें: जिलाधिकारी

कूड़ा निस्तारण के लिए गंभीरता से कार्य करें: जिलाधिकारी जिलाधिकारी ने ली नमामि गंगे समिति की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने वर्चुअल माध्यम से नमामि गंगे की बैठक ली। उन्होंने कहा कि ठोस एवं तरल अपशिष्ट पर जिस तरह कार्य किया जा रहा है उसी तरह निरंतर रूप से करें। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन सहित अन्य कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कूड़ा निस्तारण उचित तरीके से करें, जिससे कूड़ा नदी-नालों में जाने से बच सके। उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्रातंर्गत नदी व नालों में जिन लोगों द्वारा कूड़ा डाला जा रहा है उन पर उचित कार्यवाही करें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सक्त चेतावनी देते हुए कहा कि कूड़े के निस्तारण के लिए गंभीरता से कार्य करें। कहा कि जि...

Continue Reading
Slider

शहीद सैनिकों के आश्रितों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता बढ़ाये जाने के दिए निर्देश

सैन्य धाम निर्माण के संबंध में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई उच्च स्तरीय समिति की बैठक। मुख्यमंत्री ने 15 अक्टूबर तक सैन्य धाम का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश। शहीद सैनिकों के आश्रितों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता बढ़ाये जाने के दिए निर्देश। कठुआ जम्मू कश्मीर में शहीद प्रदेश के वीर शहीदों के आश्रितों को शीघ्र किया जाए सेवायोजित। पांचों शहीदों के गांवों के आस-पास सड़क व स्कूलों के नाम इन वीर शहीदों के नाम पर रखे जाने का बनाया जाए प्रस्ताव। सैन्य धाम के निर्माण के पश्चात एम.डी.डी.ए. करेगा उसका रखरखाव व संचालन। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सैन्य धाम के निर्माण में हो रही देरी को असन्तोषजनक बताते हुए 15 अक्टूबर तक इसका निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिये है। उन्होंने इसके लिये आगणित 94 करोड़ की धनराशि के अन्तर्गत ही निर्माण कार्य सम्पन्न कराने के भी निर्दे...

Continue Reading
Slider

एसडीजी 2023-24 में उत्तराखंड देश में प्रथम, सीएम ने बधाई दी

एसडीजी 2023-24 में उत्तराखंड देश में प्रथम नीति आयोग ने जारी की रिपोर्ट देहरादून। नीति आयोग भारत सरकार ने आज शुक्रवार को एसडीजी 2023-24 की रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में उत्तराखंड ने सतत विकास लक्ष्यों की कसौटी पर खरा उतरते हुए पूरे देश मे पहला स्थान हासिल किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से विकास की राह पर अग्रसर है। एसडीजी के सभी लक्ष्यों को हासिल करने के लिए राज्य सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। नीति आयोग ने आज शुक्रवार को 2023-24 की एसडीजी रिपोर्ट जारी की है। रैंकिंग में उत्तराखंड ने सर्वाधिक अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया है। सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद और सहयोग से ये उपलब्धि हासिल हुई है। प्रधानमंत्री श्री ...

Continue Reading
Slider

राजकीय चिकित्सालयपर जलभराव का निरीक्षण

देहरादून, विगत दिवस जन शिकायत के दृष्टिगत, माननीय विधायक रायपुर एवं जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा राजकीय चिकित्सालय रायपुर के सामने भूमि पर जलभराव का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को उक्त भूमि पर जलभराव से संभावित जल जनित रोग, डेंगू मलेरिया आदि के प्रसार तथा आपदा के दृष्टिगत सुरक्षात्मक कार्य हेतु तत्काल सेना एवं सम्बन्धित अधिकारियों से समन्वय कर पानी की निकासी का ठोस प्रबन्ध करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में अधिशासी अभियंता द्वारा सेना से उक्त भूमि की जलनिकासी कार्य की अनुमति प्राप्त करते हुए आज प्रातः से 02 जेसीबी के माध्यम से जल निकासी हेतु कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर एवं अन्य क्षेत्रों में जलभराव के दृष्टिगत सतर्क रहते हुए का...

Continue Reading