Slider

मानसून सीजन को लेकर डीएम ने दिए सख्त निर्देश

देहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अवगत कराया है कि मानसून अवधि के दौरान दैवीय आपदा की घटनाएँ यथा बादल फटना, भूस्खलन, सड़कों/मार्गों पर जलभराव एवं आवासीय परिसरों में वर्षा का पानी घुसने इत्यादि की स्थिति में विभागीय अधिकारियों का तत्काल मौके पर राहत व बचाव हेतु उपस्थित रहना अनिवार्य है। जिलाधकारी ने अवगत कराया है कि मानसून अवधि 30 सितम्बर, 2024 तक सम्बन्धित समस्त विभागों के जनपद एवं खण्ड स्तरीय अधिकारियों को विषय परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी प्रकार का अवकाश देय नहीं होगा। अपरिहार्य स्थिति में मुख्यालय छोड़ने से पूर्व जिलाधिकारी की अनुमति ली जानी अनिवार्य होगी। जिलाधिकारी ने आपदा के दौरान त्वरित राहत एवं बचाव के दृष्टिगत संबंधित उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी एवं आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभाग- लोक निर्माण, पीएमजीएसवाई, विद्युत, जल संस्थान, जल निगम, नगर निगम, नगर पालिका, नगर...

Continue Reading
Slider

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृति योजना के लिए 06 जुलाई से चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश पौड़ी गढ़वाल। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृति योजना के अंतर्गत जनपद स्तर पर खिलाड़ियों का चयन करने हेतु जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। गुरूवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने खिलाड़ियों के चयन, प्रशिक्षण और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य जनपद के उदीयमान खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देना और उन्हें प्रदेश, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है। बैठक में संबंधित अधिकारियों ने जि...

Continue Reading
Slider

सूबे में काउंसलिंग से होंगे शिक्षकों के तबादले

सूबे में काउंसलिंग से होंगे शिक्षकों के तबादले विभागीय मंत्री डा. धन सिंह रावत ने दी मंजूरी कहा, शिक्षकों की सुविधा व पादर्शिता से होंगे स्थानांतरण देहरादून, माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षकों के तबादले काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से किये जायेंगे। इस संबंध में विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने विभागीय प्रस्ताव को स्वीकृत प्रदान कर दी है। तबादलों में काउंसलिंग प्रक्रिया की मंजूरी मिलते ही विभाग शिक्षकों के वार्षिक स्थानांतरण की तैयारी में जुट गया है। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षकों के स्थानांतरण काउंसलिंग के माध्यम से किये जायेंगे। इस संबंध में विभागीय प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। जिसका शासनादेश जारी होते ही शिक्षकों के वार्षिक स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। उन्होंने विभागीय ...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री धामी से मिले स्टेट प्रेस क्लब के पदाधिकारी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से पत्रकार कल्याण कोष के कॉर्पस फण्ड की धनराशि बढ़ाने का अग्रह किया। जिससे प्रदेश के पत्रकारों का उचित पेंशन भी मिल सके। उन्होंने स्टेट प्रेस क्लब के लिए भूमि उपलब्ध कराने के साथ ही पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के अध्यक्ष विश्वजीत सिंह नेगी, टिहरी प्रेस क्लब के अध्यक्ष शशिभूषण भट्ट, कोषाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पांडे, स्टेट प्रेस क्लब कोर कमेटी के सदस्य संजय तलवाड़, चंद्रशेखर जोशी, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम श्रीवास्तव ,मनोज ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Continue Reading
Slider

कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दरबार का आयोजन

भवन मानचित्रों के लंबित प्रकरणों का समाधान समय पर करें अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जनता दरबार पौड़ी गढ़वाल। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के निर्देशन पर जिला प्राधिकरण में लंबित, विचाराधीन भवनों के मानचित्रों के संबंध में अपर जिलाधिकारी ईला गिरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में लंबित भवनों के मानचित्रों को लेकर लोगों ने अपनी समस्याएं रखी। बुधवार को आयोजित जनता दरबार में विभिन्न लोगों ने भवनों के मानचित्रों को लेकर अपनी-अपनी समस्याएं बताई। जिसका संज्ञान लेते हुए अपर जिलाधिकारी ने सहायक अभियंता जिला विकास प्राधिकरण को निर्देशित किया कि जिन लोगों के लंबित प्रकरण हैं उनका निस्तारण समय पर करना सुनिश्चित करें। उन्होंने मानचित्रकारों को भी निर्देशित किया भवनों का मानचित्र नियमानुसार बनाना सुनिश्चित करें। जिससे लोगों को परेशानियो...

Continue Reading