Slider

वर्ष 2024-25 में जिला योजना अन्तर्गत बजट मांग के प्रस्ताव

देहरादून, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान ने विकासभवन सभागार में वर्ष 2024-25 में जिला योजना अन्तर्गत बजट मांग के प्रस्ताव के साथ ही व्यवहारिक एवं प्राथमिकता वाली योजनाओं को सम्मिलित करने के निर्देश सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि विभिन्न क्षेत्रान्तर्गत योजनाओं के जो प्रस्ताव रखे जाएं वह व्यवहारिक हों। उन्होंने योजनाओं के सम्बन्ध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए प्रस्तावों पर सम्बन्धित से चर्चा करते हुए प्राथमिकता वाली योजनाओं को शामिल किया जाए। उन्होंने जिला अर्थ एंव संख्याधिकारी को निर्देशित किया कि जिला योजना अन्तर्गत संचालित किये गए निर्माण कार्यों की जांच भी करें। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला अर्थ एंव संख्याधिकारी शशिकांतगिरि, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ विद्याधर कापड़ी, सहायक ...

Continue Reading
Slider

देहरादून जिलाधिकारी ने दिए अतिक्रमण हटाने के निर्देश

देहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, जल स्रोत दबाने, पेयजल लाईन क्षतिग्रस्त करने की शिकायतों पर डोम गांव, खाल गांव, सहित राजपुर रोड, कुल्हाड़, ओल्ड मसूरी रोड आदि स्थानों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने डोम गांव में निरीक्षण के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारियों को भूमि की पैमाइश करने तथा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण होने की पुष्टि पर संबंधित के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संस्थान एवं जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों से पेयजल लाईन एवं जल स्त्रोतो को हुई क्षति का निरीक्षण करते हुए आख्या प्रस्तुत करें। साथ ही अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देशित किया कि भूमि के कटान से डंप किये जा रहे मलबे से होने वाले संभावित बाड, भूस्खलन से जानमाल के दृष्टिगत संबंधित के विरुद्ध आपद...

Continue Reading
Slider

मां भारती के चरणों में अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया

पौड़ी विशल्डः तेरी मिट्टी में मिल जावां, तेरे खेतों में लहरावां विकासख्ंड पाबौ के विशल्ड गांव निवासी एक जांबाज भूपेंद्र नेगी ने मां भारती के चरणों में अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया है। वह लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास टैंक से श्योक नदी पार करने के अभ्यास में शामिल था। इसी दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में सेना के जेसीओ सहित पांच जवानों की मौत हो गई। शहीद हुए पांच जांबाजों में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल ग्राम विशल्ड क जवान भूपेंद्र नेगी पुत्र श्री कुंवर सिंह नेगी शामिल हैं। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डा धन सिंह रावत ने भूपेंद्र की शाहदत को नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा हैः आज लद्दाख में T-72 टैंक के नदी पार करते समय जल स्तर बढ़ने से भारतीय सेना के पांच जवानों के शहीद होने का अत्यंत पीड़ा...

Continue Reading
Slider

सूचना विभाग में तीन कार्मिकों को सेवानिवृति पर दी गई भावभीनी विदाई

सूचना विभाग में तीन कार्मिकों को सेवानिवृति पर दी गई भावभीनी विदाई मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पान सिंह बिष्ट, सूचना अधिकारी प्रमोद चंद्र तिवारी और टेक्निकल सहायक परवेजुल हसन हुए सेवानिवृत देहरादून। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखण्ड में अधिवर्षता आयु पूरी करने पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री पान सिंह बिष्ट, सूचना अधिकारी श्री प्रमोद चंद्र तिवारी और टेक्निकल सहायक श्री परवेजुल हसन को विभाग की ओर से सेवानिवृत समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों द्वारा विभाग को दिए गए सराहनीय योगदान को अधिकारियों और कर्मचारियों ने याद किया। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखण्ड निदेशालय में आयोजित सेवानिवृत्त समारोह में मुख्य अतिथि विभाग के अपर निदेशक श्री आशीष त्रिपाठी ने कहा कि सेवानिवृत हो रहे तीनों कार्मिकों ने विभाग को गौरवमयी सेवाएं दी। इससे हर कार्मिक गौरांवित...

Continue Reading
Slider

केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मिले गणेश जोशी

मंत्री गणेश जोशी ने टूरिस्ट डेस्टिनेशन का दायरा बढ़ाने का केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से किया अनुरोध। नई दिल्ली। प्रदेश के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में जोधपुर लोकसभा से सांसद एवं केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हे पुनः केंद्रीय मंत्री का दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान पर मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से चार धाम में पर्यटन सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार से सहयोग करने तथा उत्तराखण्ड में टूरिस्ट डेस्टिनेशन का दायरा बढ़ाने का अनुरोध किया गया। मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि पर्यटक स्थल मसूरी नैनीताल जैसे पर्यटन स्थलों में पर्यटकों का अधिक दबाव बढ़ रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने पर्यटन स्थलों के आस पास के क्षे...

Continue Reading