Slider

हमें विविधता को एकता में बदलकर मंगलौर को जीतना हैः त्रिवेन्द्र

हमें विविधता को एकता में बदलकर मंगलौर को जीतना हैः त्रिवेन्द्र हरिद्वारः मंगलौर उपचुनाव में फतह के लिए कोशिशें जारी हैं। यहां राजनैतिक दलों के नेता जोर लगा रहे हैं। हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज मंगलौर में विभिन्न बैठकों में शिरकत कर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा की जीत तय है। कार्यकर्ताओं के साथ हरिद्वार सांसद ने नारसन कलां में और उसके बाद भाजपा प्रदेश प्रभारी, उत्तराखण्ड दुष्यंत कुमार गौतम की उपस्थिति में नाथूखेड़ा में अनुसूचित जाति की बैठक में शामिल हुए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनता जनार्दन को मतदान के लिए आगे आने को कहा। उन्होंने कहा कि हमें विविधता को एकता में बदलकर मंगलौर को जीतना है, इतिहास बदलना है। कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में डबल इंजन सरकार के चलते हमें इस उप चुनाव में मंगलौर को जितना है और ट्रिप...

Continue Reading
Slider

18 वें राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस का आयोजन

पौड़ी गढ़वाल। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय पौड़ी में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डेय की उपस्थिति में 18 वें राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस का आयोजन किया गया। महान सांख्यिकी विद् एवं वैज्ञानिक प्रो० प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस के जन्म दिवस 29 जून को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत सरकार स्तर से राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस हेतु प्रतिवर्ष अलग-अलग थीम निर्धारित की जाती है। इस वर्ष की थीम निर्णय लेने के लिए डेटा का उपयोग तय की गई है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न सामाजार्थिक विकास कार्यक्रमों एवं योजनाओं के नीतिगत निर्णयों हेतु शुद्ध आंकड़ों को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने फील्ड स्तर से सर्वेक्षणों से आंकड़ों के संग्रहण, संकलन व विश्लेषण से निष्कर्ष प्राप्त किये जाने हेतु आधुनिक सांख्यिकी टूल्स का प्रयोग करने तथा इस पूरी प्रक्रिया में विश...

Continue Reading
Slider

आईजी आईटीबीपी ने की सीएस से मुलाकात

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से सचिवालय में आईटीबीपी महानिरीक्षक श्री संजय गुंज्याल ने मुलाकात की | आईजी श्री संजय गुंज्याल ने सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी को बॉर्डर आउटपोस्ट की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया | उन्होंने सीमांत जनपदों पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और चमोली के जिलाधिकारियों से शीघ्र अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान करने का अनुरोध किया ताकि वन भूमि हस्तांतरण के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण हो सके | मुख्य सचिव ने आइटीबीपी को राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया | श्रीमती राधा रतूड़ी के आग्रह पर आईटीबीपी के चिकित्सकों द्वारा बॉर्डर के ग्रामों में निवासरत स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य चिकित्सा सुविधा देने पर सहमति बनी | बैठक में विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को स्वास्थ्य सुविधाएं देने तथा टेलीमेडिसिन के माध्यम से दुर्गम इलाकों को हेल्थ केयर से जोड़ने पर चर्चा...

Continue Reading
Slider

जिन क्षेत्रों में कार्य प्रगति पर है उनकी जियो टैग सहित फोटोग्राफ प्रस्तुत करें: DM

पौड़ी गढ़वाल। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने वर्चुअल माध्यम से स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवेशेन प्राधिकरण (सारा) की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने के निर्देश दिये। शुक्रवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सूख चुके और जिनकी सुखने की संभावना है ऐसे जलस़्त्रोतों, नदियों एवं जलधाराओं का शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में कार्य प्रगति पर है उनकी जियो टैग सहित फोटोग्राफ प्रस्तुत करें तथा जहां कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है वहां जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला पंचायत, जलागम, नगर निकाय, समस्त खंड विकास अधिकारियों को एक सप्ताह में जल स़्त्रोंतो से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वर्षाजल को संरक्षित कर नदियों एवं जलस़्त्रोतों के जुनर्ज...

Continue Reading
Slider

मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से की भेंट

मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से की भेंट केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने प्रसिद्ध कैंची धाम बाईपास के निर्माण के लिये प्रदान की सैद्धांतिक सहमति। देहरादून-मसूरी की संयोजकता वाले 40 कि.मी. लम्बे सड़क परियोजना एवं ऋषिकेश बाईपास के लिये भी मिली सैद्धांतिक सहमति। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने मोहकमपुर से अजबपुर तक के मार्ग को एलिवेटेड मार्ग के रूप में परिवर्तित किये जाने तथा देहरादून रिंग रोड के शेष कार्यों के लिये प्रदान की सैद्धांतिक सहमति। मुख्यमंत्री ने कुमांऊ एवं गढ़वाल को जोडने वाले 256.90 कीमी. लम्बे सड़क मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित किये जाने का भी किया अनुरोध। मुख्यमंत्री ने खटीमा शहर हेतु रिंग रोड़ निर्माण, हल्द्वानी बाईपास निर्माण, पंतनगर एयरपोर्ट हेतु बाईपास निर्माण के साथ ही चंपावत बाईपास, लोहाघाट बाईपास, पिथौरागढ़ बाईपास के निर...

Continue Reading