दुखद खबर पौड़ी मुख्यालय से है। यहां एक 19 साल की बालिका ट्रक की चपेट में आ गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान पार्वती पुत्री यशवंत सिंह, उम्र 19 साल निवासी गाड का महरगांव तहसील पौड़ी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बालिका पौड़ी अपने गांव से कंप्यूटर सीखने आती थी। उसने अपने गांव गाड के महरगांव से एक बाइक वाले से लिफ्ट ली। पौड़ी के शहर के निकट छतरीधार के पासे सामने से आ रहे डंपर को देख बाइक चालक ने ब्रेक लगाए और इसी दौरान बाइक के पीछे बैठी बालिका डंपर के पीछे के टायर की चपेट में आ गई। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। महरगांव निवासी विनोद रावत ने बताया कि घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार के ब्रेक लगाने पर बाइक तो रूकी लेकिन पीछे बैठी बालिका उछकर डंपर की चपेट में आ गई। जिला अस्पताल में परिजनों ने पहुंचकर शिनाख्त की। पुलिस ने ...
Continue ReadingCategory: Slider
सैन्य धाम के निकट ब्राह्मणगांव में होगा उपनल के कार्यालय के निर्माण : गणेश जोशी देहरादून, 27 जून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में उपनल के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा विभागीय मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया गया की देहरादून स्थित गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम के निकट ब्राह्मण गांव में उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम (उपनल) के कार्यालय के निर्माण हेतु लगभग 03 बीघा भूमि का चयन किया गया है और राज्य सरकार द्वारा उपनल को भूमि दिये जाने संबंधी शासनादेश जारी कर दिया है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रसन्नता व्यक्त की और शीघ्र कार्यालय के निर्माण के लिए संबंधित कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपनल में राज्य सरकार के अधीन कार्यरत कर्मचारियों को दुर्घटना होने पर 50 लाख रुपए तक के बीमा का लाभ कर्मचारियों को प्रदान ...
Continue Readingदेहरादून। ग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोशी ने हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में पीएमजीएसवाई (PMGSY) के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा कर विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। ग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोशी ने पीएमजीएसवाई के अंतर्गत कार्यों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ग्रामीण विकास मंत्री ने पीएमजीएसवाई (PMGSY-।,।। ) की शेष 134 सड़के जिसमे 85 सड़के 49 पुलों के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को पीएमजीएसवाई के अंतर्गत आपदा में क्षतिग्रस्त हुई सड़को के कार्यों को शीघ्र किया जाए। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि आपदा में क्षतिग्रस्त हुई सड़को की मरम्मत के लिए वर्ष 2022- 23 में 25 करोड़ रुपए मिले जिसमे सभी कार्य पूर्ण हो चुके और इस वित्तीय वर्ष में 46 करोड़ 65 लाख रुपए सड़कों की मरम्मत के लिए प...
Continue Readingमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्री किंजरापू राम मोहन नायडू से शिष्टाचार भेंट कर केंद्रीय मंत्री, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के दायित्व का कार्यभार ग्रहण करने पर बधाई और शुभकामनाएं प्रदान की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की कार्यवाही शीघ्रातिशीघ्र शुरू करने के संबंध में अनुमोदन प्रदान कर सम्बंधित को निर्देशित करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के जनपद उधमसिंहनगर के पंतनगर में स्थित रनवे छोटा होने के कारण इस एयरपोर्ट पर बड़े वायुयानों को उतारना संभव नहीं हो पा रहा है, जिसके लिए रनवे को बढ़ा कर एयरपोर्ट का विस्तारीकरण किया जाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई वर्तमान में 1372 मीटर है जिसे बढ़ाकर 3000 मीटर किया जाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एयरपोर्...
Continue Readingसी.एम हेल्पलाईन पर लंबित शिकायतों का आगामी 15 दिनों में सकारात्मक निवारण किया जाए- मुख्यमंत्री। पिछले एक माह से सी.एम. हेल्पलाईन पर लॉगिन न करने वाले अधिकारियों पर कारवाई की जाए। शिकायतकर्ताओं से नियमित संवाद करें अधिकारी। रोस्टर बनाकर बीडीसी की बैठकों का नियमित आयोजन किया जाए। तहसील दिवस पर शिकायतों के निस्तारण सबंधी जानकारी मुख्यमंत्री जन-समर्पण तहसील दिवस पोर्टल पर भी नियमित अपलोड किया जाए। मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाईन पर शिकायत करने वाले 07 शिकायतकर्ताओं से की फोन पर की बातचीत। मुख्यमंत्री ने सी.एम. हेल्पलाईन के व्हाट्सएप चैटबोट का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन से वर्चुअल माध्यम से सी.एम. हेल्पलाईन की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि सी.एम हेल्पलाईन पर आयी सभी शिकायतों का समयबद्धता से निस्तारण...
Continue Reading
