Sliderउत्तराखंडयुवा जगत/ शिक्षा

देहरादून में शुरु हुआ सघन डेंगू रोकथाम एवं जागरूकता अभियान

आशाओं ने घर घर जाकर नष्ट किया लार्वा, लोगों को किया जागरूक सीएमओ डॉ संजय जैन की दूनवासियों से अपील, एहतियाती उपाय अपनाएं। --------------------------- डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम अभियान के अंतर्गत सोमवार से जनपद देहरादून के नगर निगम अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान का संचालन प्रारम्भ हो गया। अभियान के तहत आशा कार्यकत्रियों द्वारा घर-घर जाकर डेंगू के प्रति जागरूकता हेतु संवाद किया गया तथा साथ ही घरों एवं आस-पास निरीक्षण लार्वा साईट को चिन्हित कर नष्ट किया गया। विगत वर्ष के डेंगू संबंधी आंकड़ों के दृष्टिगत जनपद में शहरी क्षेत्र के धर्मपुर, रेस कोर्स, बंजारावाला, जीएमएस रोड, माजरा, मोथरोवाला, अजबपुर, क्लीमेंट टाउन, चुक्खुवाला, बड़ोवाला, राजपुर रोड़, केदारपुरम, डालनवाला, विकासनगर, लक्खीबाग, भगत सिंह कॉलोनी, इंदरा कॉलोनी, सरस्वती विहार, सिंघल मंडी, निरंजन पुर, सहसपुर, बालाव...

Continue Reading
Slider

धामी सरकार की युवाओं को बड़ी सौगात

, उत्तराखंउ में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में रिक्त पदों पर जल्द शुरू होंगी भर्तियां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। विभिन्न सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों को तेजी से भरा जा रहा है। इसी कड़ी में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखण्ड में भी कैबिनेट की बैठक के बाद विभिन्न पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखण्ड डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि खाद्य विभाग द्वारा राज्य में खाद्य अपमिश्रण पर अंकुश लगाने हेतु मानव संसाधन जैसे कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की कमी को जल्दी दूर कर लिया जायेगा। गढ़वाल मण्डल के अन्तर्गत देहरादून में खाद्य विश्लेषणशाला स्थापित किये जाने एवं विश्लेषणशाला हेतु 13 पदों का सृजन किया गया है। इन पदों में खाद्य विश्लेषक...

Continue Reading
Slider

अटल उत्कृष्ट विद्यालयों को मिले 243 प्रवक्ताः डा. धन सिंह रावत

कहा, शिक्षकों की कमी होगी दूर, शैक्षणिक गतिविधियों में होगा सुधार देहरादून, प्रदेशभर के राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में विभिन्न विषयों के 243 प्रवक्ताओं को तैनाती दे दी गई है। स्क्रीनिंग परीक्षा के माध्यम से चयनित इन शिक्षकों की तैनाती उनके द्वारा दिये गये विकल्पों के आधार पर काउंसिलिंग के माध्यम से विषयवार की गई। अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवक्ताओं की तैनाती से जहां शिक्षकों की कमी दूर होगी वहीं इन स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों में गुणात्मक सुधार होगा। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेशभर के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक स्तर को और बेहतर करने के लिये राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में इन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करते हुये विभिन्न विषयों के 243 प्रवक्ताओं की तैनाती कर दी गई है। जिसमें हिन्दी विषय के तहत 27 शिक्...

Continue Reading
Slider

वर्चुअल माध्यम से राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा बैठक ली

पौड़ी गढ़वाल। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में वर्चुअल माध्यम से राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में उपजिलाधिकारियों को समय-समय पर राजस्व वसूली की समीक्षा करने तथा इसकी प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली की कम प्रगति पर लैंसडौन, चाकीसैंण, कोटद्वार व सतपुली के तहसीलदारों को सक्त चेतावनी देते हुए कहा कि वसूली की प्रगति बढ़ाना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारी को भी राजस्व वसूली की प्रगति बढ़ाने तथा बड़े बकायादारों पर वसूली की कार्यवाही तेजी से करने को कहा। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट अनामिका, उपजिलाधिकारी कोटद्वार सोहन सिंह, सतपुली अनिल चन्याल, लैंसडौन शालिनी मौर्य सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Slider

मानसून के दौरान आपदा प्रबंधन की पूर्व समीक्षा बैठक ली

जिलाधिकारी ने मानसून के दौरान आपदा प्रबंधन से संबंधित कार्यों की पूर्व समीक्षा बैठक ली जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने आगामी मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की आपदा प्रबंधन के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों और उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि मानसून से पूर्व जो भी आपदा प्रबंधन से संबंधित कार्य किये जो रहे हैं तो तत्काल पूर्ण करें। आपदा से निपटने के लिए जो भी पूर्व तैयारी की जानी हैं उसको तत्काल पूर्ण करें। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियां को अपने-अपने क्षेत्र में आपदा प्रबंधन से संबंधित कंट्रोल रूम को तत्काल सक्रिय करते हुए पब्लिक डोमेन में जरूरी दूरभाष नम्बर जारी करने को कहा तथा कंट्रोल रूम में प्रॉपर तरीके से कार्मिकों की तैनाती करने के निर्देश दिये। कहा कि कंट्रोल रूम के साथ-साथ फिल्ड कार्मिक...

Continue Reading