देहरादून, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन में देहरादून जिला प्रशासन ‘हरित देहरादून पहल’ के अन्तर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आज शुभारम्भ किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक लगभग 4 हजार लोगों द्वारा पेड़ लगाने हेतु काल्स प्राप्त हुए हैं जिनमें अधिकतर सड़क क्षेत्र का है तथा निजी क्षेत्र भी है जहां भी पेड़ लगाए जा रहें हैं उनको पेड़ की सुरक्षा की शपथ भी दिलाई जा रही है। ज़िलाधिकारी द्वारा चलाये जा रहे हरित देहरादून पहल के अंतर्गत आज प्राप्त कॉल्स में से कालर द्वारा चुने गए स्थानों पर पौधे लगाये जा रहे हैं। आज हरित देहरादून पहल कार्यक्रम के अन्तर्गत विकासनगर, सेलाकुई सहित बिष्ट गांव में 120 पौधे लगाये गये हैं, पौधे लगाने के बाद वहाँ के निवासियों द्वारा पेड़ का संरक्षण करने हेतु शपथ भी ली गई। नागरिक अपनी भागीदारी के लिए स्थान का चयन करें, उस स्थान को चुनें जहां आ...
Continue ReadingCategory: Slider
देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा आगामी मानसून काल के दृष्टिगत नगर निगम, नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को नालों, नालियों की सफाई के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम देहरादून द्वारा नालों एवं नालियों की सफाई निरंतर गतिमान है। आज ऋषि नगर से चुना भटटा पुल, गोविन्द गढ़ से दुर्गा डेयरी,भंडारी बाग से इंद्रेश हास्पिटल पूल, चंद्रमणि शमशानघाट का नाला रक्षा विहार से चुना भट्टा अहीर मंडी (डोभालवाला) बल्लीवाला से अनुराग चौक, चुक्खुमोहल्ले से कालिका मंदिर तक आदि स्थानों पर उपकरण एवं पर्यावरण मित्रों के माध्यम से नालों एवं परिसरों की सफाई कार्य गतिमान है।
Continue Readingमहिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। मंत्री ने पूर्व में दिये गये निर्देशों के पालन के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की एवं उन्होंने वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से सम्मिलित हुए सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों से विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जनपदवार जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मंत्री ने कहा कि महिला कल्याण कोष के लिए आबकारी विभाग के माध्यम से प्राप्त होने वाले अतिरिक्त शुल्क के लिए नियमावली बनाने हेतु निर्देश दिये गये थे जिसका विभाग द्वारा अनुपालन नहीं किया गया है जिस पर विभागीय मंत्री ने सख्त नाराजगी जताते हुए यथाशीघ्र नियमावली बनाने के निर्देश दिये। महिला सशक्तीकरण मंत्री ने कहा कि विभाग में 5000 सहायिकाओं की नियु...
Continue Readingखराब मौसम के कारण उत्तरकाशी स्थित सिल्ला-कुश कल्याण-सहस्त्रताल ट्रैक पर हुई दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच हेतु सूचना खराब मौसम के कारण उत्तरकाशी स्थित सिल्ला-कुश कल्याण-सहस्त्रताल ट्रैक पर हुई दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच हेतु सूचना पौड़ीः उत्तराखण्ड शासन द्वारा आयुक्त गढ़वाल मण्डल, विनय शंकर पाण्डेय को उत्तरकाशी स्थित सिल्ला-कुशकल्याण-सहस्त्रताल ट्रैक पर खराब मौसम के कारण ट्रैकिंग दल के साथ हुई दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच सौंपी गई है। इस मामले में अपना बयान दर्ज करवाने के इच्छुक व्यक्ति, यदि व्यक्तिगत रूप से सुनवाई चाहते हैं, तो वे दिनांक 24 जून 2024 से 30 जून 2024, प्रातः 11.00 बजे से अपराह्न 1.00 बजे तक आयुक्त कैम्प कार्यालय, 26, ई०सी० रोड, देहरादून में जांच अधिकारी/आयुक्त, गढ़वाल मण्डल के समक्ष उपस्थित हो सकते हैं।
Continue Readingदेहरादून, मंत्री वन, तकनीकी शिक्षा, भाषा और निवार्चन, श्री सुबोध उनियाल ने वन विकास निगम निदेशालय सभागार में वन विकास निगम की समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने वन विकास निगम एवं सरकार की आय बढाने हेतु निरंतर प्रयास करते हुए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। माननीय मंत्री ने जनपद उत्तरकाशी डिपो खुलने की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए कार्यों में देरी पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपदों में डिपो खुलवाएं तथा जिले मांग की सर्वे कराया जाए तथा मांग के अनुसार डिपो में सामग्री रखी जाए बाकी सामग्री मुख्य डिपो में रखी जाए। साथ ही सभी डिपो में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कार्मिकों के वेतन विसंगति, सेवानिवृत्त कार्मिकों के देयकों के भुगतान पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस अ...
Continue Reading
